कानपुर : बचपन की तस्वीर से मिस यूपी तक पहुंची अंशिका, नकली ताज से असली क्राउन तक का सफर।

कानपुर की प्रतिभाशाली बेटी अंशिका गुप्ता ने अपनी मेहनत और आत्मविश्वास के दम पर सौंदर्य प्रतियोगिता...

कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, कई थानों में नए प्रभारी तैनात।

कानपुर। Kanpur पुलिस कमिश्नरेट में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से बड़ा फेरबदल...

कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का कमाल, Shark Tank India में चयन…

कानपुर। शहर के लिए गर्व की बात है कि कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का चयन देश के लोकप्रिय बिज़नेस...

Kanpur : डफरिन अस्पताल के Dr सुधीर कुमार द्विवेदी हुए सम्मानित।

फिजियोकनेक्ट-6 इंटरनेशनल फिजियोथेरेपी सम्मेलन का आयोजन द मायरा फाउंडेशन द्वारा द नॉर्थकैप...

कानपुर: सुहागरात टालता रहा पति, पत्नी ने नपुंसकता छिपाकर शादी का लगाया आरोप; 38 लाख खर्च का दावा

कानपुर की एक नवविवाहिता ने पति पर नपुंसकता की बात छिपाकर शादी करने का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष...

Kanpur : दूल्हा बने बाबा आनंदेश्वर, महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब; लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

कानपुर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शहर शिवभक्ति में डूबा नजर आया। परमट स्थित श्री आनंदेश्वर...

कानपुर को मिलेगा विश्वस्तरीय क्रिकेट हब: 350 करोड़ से बदलेगा ग्रीन पार्क स्टेडियम का स्वरूप, बढ़ेंगे अंतरराष्ट्रीय व IPL मैच..

कानपुर। शहर के ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान ग्रीन पार्क स्टेडियम को अब विश्वस्तरीय बनाने की तैयारी शुरू...

कानपुर में अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले— ‘स्मार्ट सिटी नहीं, बदनामपुर बन गया शहर’

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर दौरे के दौरान भारतीय जनता...

कानपुर पहुंचने से पहले जाम में फंसे अखिलेश यादव, वीडियो शेयर कर सरकार पर साधा निशाना

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को कानपुर पहुंचने से पहले गंगा...

कानपुर में बोले शिवपाल यादव — यूपी में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं

कानपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने शुक्रवार को कानपुर दौरे के दौरान प्रदेश...
Information is Life

आर के सफ्फर

कानपुर : कम्पनी बाग सीएसए के मॉर्निंग वाकर्स ने पहलगाम आतंकी हमले पर दुख जताते हुए पीड़ित परिवारो के प्रति संवेदना व्यक्त की। रेड क्रॉस सोसायटी के सचिव आर के सफ्फर इस घटना से काफी क्रोधित हुए और उन्होंने उम्मीद जताई कि भारत इस कायरतापूर्ण का जवाब देगा। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम शहर के निकट ‘मिनी स्विटरलैंड’ नाम से मशहूर पर्यटन स्थल पर मंगलवार दोपहर हुए आतंकवादी हमले में 26 लोगों की मौत हो गई, जिनमें ज्यादातर पर्यटक हैं। यह 2019 में पुलवामा में हुए हमले के बाद घाटी में हुआ सबसे घातक हमला है।

हमले में 26 लोगों की मौत
एक उच्च पदस्थ अधिकारी ने बताया कि 26 मृतकों में दो विदेशी और दो स्थानीय निवासी हैं। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने इस आतंकी हमले को ‘हाल के वर्षों में आम लोगों पर हुए किसी भी हमले से कहीं बड़ा’ हमला बताया। अधिकारियों ने बताया कि यह हमला ऐसे समय हुआ है जब अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस भारत की यात्रा पर हैं। इसी समय जम्मू-कश्मीर में पर्यटन और ट्रैकिंग का मौसम जोर पकड़ रहा है। इस हमले को लेकर जहां देशभर में आक्रोश है तो वहीं सीएसए के मॉर्निंग वाकर्स ने भी अपना रोष जताया है। रेड क्रॉस सोसायटी के सचिव आर के सफ्फर ने कहा मृतकों के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। इसके लिए जिम्मेदार लोगों को भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। भारत जोरदार पलटवार करेगा।

जर्नलिस्ट क्लब के महामंत्री अभय त्रिपाठी ने न्याय की उम्मीद जताते हुए कहा कि कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले से मन व्यथित है। मैं पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवादियों द्वारा किए गए इस कायराना कृत्य की कड़ी निंदा करता हूं। आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत अपनी बहादुर सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और अर्धसैनिक बलों के साथ एकजुट है। न्याय की जीत होगी।

पार्वती बगला रोड निवासी कारोबारी शरद अग्रवाल ने घायलों के स्वस्थ होने की कामना की और कहा, ‘पहलगाम में निर्दोष पर्यटकों पर हुए निंदनीय आतंकवादी हमले की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। मेरी संवेदना उन लोगों के साथ है जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है। घायलों के लिए प्रार्थना करता हूं।’ सुखधाम अपार्टमेंट निवासी प्रमोद सुराना ने कहा, पहलगाम में हुए भयानक आतंकी हमले से मैं बहुत दुखी और स्तब्ध हूं। मेरी संवेदनाएं उन परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। न्याय अवश्य मिलेगा। कृपया सुरक्षित रहें।


Information is Life