मैथिलीशरण गुप्त: हिंदी और हिंदुस्तान को आजीवन समर्पित रही जिनकी कलम।

अभय त्रिपाठी :–हिंदी साहित्य के इतिहास में बेहद ख़ास दिन। 03 अगस्त सन् 1886 जिस दिन झांसी के...

कानपुर : इंटररेंज-9 गैंग में पुलिस ने 5 नाम बढ़ाए, उत्पीड़न के खिलाफ अधिवक्ता देंगे धरना।

पहले 21 सदस्यों का घोषित हुआ था इंटररेंज गैंग, इनमें 17 वकील। दीनू गैंग में दो भाजपा नेता समेत...

प्रयागराज : पत्रकार की चाकुओं से गोदकर की निर्मम हत्या, पुलिस ने आरोपी का किया हाफ एनकाउंटर।

प्रयागराज : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के सिविल लाइंस इलाके में बीती रात पत्रकार एलएन सिंह की...

लखनऊ-वाराणसी हाईवे 9500 करोड़ से बनेगा 6 लेन। राजधानी से काशी पहुँचगे सिर्फ 3 घँटे में।

लखनऊ : पूर्वांचल के यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। उत्तर प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार मिलकर...

Kanpur Metro : गणतंत्र दिवस तक नौबस्ता तक शुरू होगा सफर, लाखों लोगों की यात्रा होगी आसान।

कानपुर। वर्ष 2019 से मेट्रो के पहले कारिडोर पर काम कर रहे प्रबंधन ने अब अंतिम 100 दिन का ब्लू...

Kanpur Metro : गणतंत्र दिवस तक नौबस्ता तक शुरू होगा सफर, लाखों लोगों की यात्रा होगी आसान।

कानपुर। वर्ष 2019 से मेट्रो के पहले कारिडोर पर काम कर रहे प्रबंधन ने अब अंतिम 100 दिन का ब्लू...

लखनऊ : कारोबारी की पत्नी की संदिग्ध मौत : ससुरालवालों पर FIR; मां ने लगाए गम्भीर आरोप।

लखनऊ में कारोबारी की पत्नी की मौत मामले में ससुरालवालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई। दरअसल,...

कानपुर : पीबी सोसाइटी ज्वैलर्स के निदेशक से 1.09 करोड़ की साइबर ठगी, पुलिस कमिश्नर के आदेश पर साइबर थाने में एफआईआर दर्ज।

कानपुर के बिरहाना रोड स्थित पीबी सोसायटी ज्वैलस के निदेशक प्रशांत जैन के अकाउंट से शातिर ठगों ने...

KANPUR : भूमाफिया से यारी- SHO रावतपुर पर भारी, DCP ने किया सस्पेंड।

कानपुर: भूमाफिया गजेंद्र सिंह नेगी से यारी और उसे बचाना रावतपुर थाना प्रभारी कृष्णकुमार मिश्रा को...

कानपुर : जर्नलिस्ट क्लब में मनाया गया प्रताप नारायण मिश्र का 170 वाँ जन्म दिवस।

कानपुर : पं. प्रताप नारायण मिश्र स्मारक ट्रस्ट समिति के तत्वाधान में अखिल भारतीय कान्यकुब्ज...
Information is Life

मथुरा की एक अनोखी शादी की चर्चा हर तरफ हो रही है। यहां गाजे-बाजे के साथ दूल्हा बारात लेकर दुल्हन के घर पहुंचा। बड़े ही चाव से बारातियों का स्वागत भी किया गया। लेकिन, कुछ देर बाद लड़की पक्ष ने दूल्हा बदलने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया और फिर शादी करने से इंकार कर दिया। हंगामे की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और समझाने-बुझाने के बाद भी कोई बात न बनने पर बिना दुल्हन के बारात लौट गई।

लड़की पक्ष ने लगाया दूल्हा बदलने का आरोप
सुरीर के गांव कराहरी निवासी के बेटों की शादी का रिश्ता आगरा के गांव खड़िया निवासी की बेटियों के साथ तय हुआ था। जिसमे टैंटीगांव स्थित बांकेबिहारी मैरिज होम में 7 जून शनिवार को शादी थी। लड़की पक्ष के लोग शादी के लिए दोनों लड़कियों को लेकर मैरिज होम पर आए थे।
गांव कराहरी से दोनों भाइयों की बरात भी पहुंच गई। दूल्हा बने दोनों भाई एक कमरे में शादी की रस्म शुरू होने के इंतजार में बैठे थे। शादी समारोह में डीजे पर नाचने गाने के साथ शादी समारोह में आए लोग खाना खा रहे थे। तभी कमरे में बैठे दूल्हों को देख कर लड़की पक्ष ने दूल्हा बदलने का आरोप लगा कर हंगामा शुरू कर दिया। लड़की पक्ष का कहना था कि रिश्ता तय करते समय उन्हें दूसरे लड़के दिखाये और ये वो नहीं हैं।

लड़की पक्ष मानने को तैयार नहीं
दूल्हा पक्ष के द्वारा काफी समझाने का प्रयास किया कि ये वहीं लड़के है लेकिन लड़की पक्ष के लोग कोई बात सुनने को तैयार नहीं हुए। हंगामा होने की सूचना पर थानाध्यक्ष अभय कुमार शर्मा और चौकी इंचार्ज अजीत मलिक पुलिस बल के मौके पर पहुंच गए। उनके काफी समझाने के बाद भी शादी के लिए कोई बात नहीं बनी। दुल्हन बनीं लड़कियों ने भी परिजनों के निर्णय पर सहमति जताते हुए उन लड़कों से शादी करने से इनकार कर दिया। इसके बाद लड़की पक्ष के लोग दोनों लड़कियों को लेकर वापस चले गए।


Information is Life