कानपुर : बचपन की तस्वीर से मिस यूपी तक पहुंची अंशिका, नकली ताज से असली क्राउन तक का सफर।

कानपुर की प्रतिभाशाली बेटी अंशिका गुप्ता ने अपनी मेहनत और आत्मविश्वास के दम पर सौंदर्य प्रतियोगिता...

कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, कई थानों में नए प्रभारी तैनात।

कानपुर। Kanpur पुलिस कमिश्नरेट में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से बड़ा फेरबदल...

कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का कमाल, Shark Tank India में चयन…

कानपुर। शहर के लिए गर्व की बात है कि कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का चयन देश के लोकप्रिय बिज़नेस...

Kanpur : डफरिन अस्पताल के Dr सुधीर कुमार द्विवेदी हुए सम्मानित।

फिजियोकनेक्ट-6 इंटरनेशनल फिजियोथेरेपी सम्मेलन का आयोजन द मायरा फाउंडेशन द्वारा द नॉर्थकैप...

कानपुर: सुहागरात टालता रहा पति, पत्नी ने नपुंसकता छिपाकर शादी का लगाया आरोप; 38 लाख खर्च का दावा

कानपुर की एक नवविवाहिता ने पति पर नपुंसकता की बात छिपाकर शादी करने का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष...

Kanpur : दूल्हा बने बाबा आनंदेश्वर, महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब; लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

कानपुर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शहर शिवभक्ति में डूबा नजर आया। परमट स्थित श्री आनंदेश्वर...

कानपुर को मिलेगा विश्वस्तरीय क्रिकेट हब: 350 करोड़ से बदलेगा ग्रीन पार्क स्टेडियम का स्वरूप, बढ़ेंगे अंतरराष्ट्रीय व IPL मैच..

कानपुर। शहर के ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान ग्रीन पार्क स्टेडियम को अब विश्वस्तरीय बनाने की तैयारी शुरू...

कानपुर में अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले— ‘स्मार्ट सिटी नहीं, बदनामपुर बन गया शहर’

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर दौरे के दौरान भारतीय जनता...

कानपुर पहुंचने से पहले जाम में फंसे अखिलेश यादव, वीडियो शेयर कर सरकार पर साधा निशाना

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को कानपुर पहुंचने से पहले गंगा...

कानपुर में बोले शिवपाल यादव — यूपी में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं

कानपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने शुक्रवार को कानपुर दौरे के दौरान प्रदेश...
Information is Life

कानपुर। सीएमओ की कुर्सी को लेकर चल रहा विवाद भी दूसरे दिन जस का तस बना रहा। हाई कोर्ट का स्टे लेकर बुधवार को कानपुर सीएमओ की कुर्सी पर काबिज हुए डा. हरिदत्त नेमी ने गुरुवार को भी सीएमओ कार्यालय सबसे पहल पहुंचकर सीएमओ की कुर्सी पर बैठकर काम काज शुरू कर दिया है। वही पूरे मामले में शासन ने जाँच निदेशक प्रशासन चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं को सौप कर एक माह में रिपोर्ट तलब कर ली है।

कानपुर की स्वास्थ्य व्यवस्था में बुधवार का दिन हर किसी के लिए चर्चा का विषय बना रहा। जब सीएमओ के एक कमरे दो सीएमओ बैठे रहे और पूरे दिन कई काम नहीं हो सका। अब गुरुवार को भी कुछ ऐसी ही स्थिति बनती दिख रही है।
सुबह करीब साढ़े नौ बजे डा. हरिदत्त नेमी ने सीएमओ कार्यालय पहुंचकर सीएमओ कक्ष खुलवाया और अपने नाम की नेम प्लेट सीएमओ कार्यालय में लगवाई। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक शुरू कर दी।

उन्होंने कहा कि मेरे पास कोर्ट स्टे है। इसलिए मैं सीएमओ की कुर्सी पर बैठकर काम कर रहा हूं। दूसरे व्यक्ति क्या कर रहे हैं, इससे मेरा कोई लेना-देना नहीं है। इस दौरान उन्होंने जिला मलेरिया अधिकारी और एसीएमओ के साथ बैठक शुरू कर दी है।
वहीं, वर्तमान सीएमओ डॉक्टर उदयनाथ फील्ड पर निरीक्षण कर रहे हैं। उनका कहना है कि जब तक शासन से कोई दिशा निर्देश नहीं आता, तब तक बतौर सीएमओ में अपना काम करता रहूंगा। अभी शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में निरीक्षण कर रहा हूं। शासन की ओर से जो निर्देश आएगा उसका पालन करूंगा।

इस प्रकार है पूरा मामला

डा. हरिदत्त नेमी ने 14 दिसंबर 2023 को सीएमओ का कार्यभार संभाला था। इसके बाद 18 जनवरी 2024 को जितेन्द्र प्रताप सिंह नए डीएम बने। डीएम ने अस्पतालों का निरीक्षण शुरू किया तो कई कमियां मिलीं, कर्मचारी अनुपस्थित मिले थे।

उन्होंने सीएमओ को कार्रवाई के लिए कहा, जिसे सीएमओ ने टाल दिया। डीएम की जांच में सामने आया कि डाॅ. हरिदत्त ने चयन प्रक्रिया में गड़बड़ी की। आयुष परीक्षा में मनमानी की।

वरिष्ठ वित्त एवं लेखाधिकारी को वित्तीय परीक्षण व पदेन कार्यों से हटाते हुए उनके स्थान पर गैर वित्त सेवा के अधिकारी से कार्य लिए जाने के साथ ही अन्य कई आरोप लगे थे। इन कमियों को आधार बनाकर डीएम ने शासन को पत्र भेज दिया था।

शासन ने 19 जून को सीएमओ को निलंबित कर महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं लखनऊ कार्यालय से संबद्ध कर दिया। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी श्रावस्ती के पद पर तैनात डा. उदय नाथ को कानपुर का सीएमओ बनाया गया।

कार्रवाई के बाद डा. हरिदत्त ने प्रेस कान्फ्रेंस बुलाई और डीएम व अपने कार्यालय के कई अधिकारियों पर आरोप लगाए और कोर्ट जाने की बात कही। मंगलवार को हाई कोर्ट ने उनके निलंबन पर रोक लगा दी।


Information is Life