कानपुर : बचपन की तस्वीर से मिस यूपी तक पहुंची अंशिका, नकली ताज से असली क्राउन तक का सफर।

कानपुर की प्रतिभाशाली बेटी अंशिका गुप्ता ने अपनी मेहनत और आत्मविश्वास के दम पर सौंदर्य प्रतियोगिता...

कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, कई थानों में नए प्रभारी तैनात।

कानपुर। Kanpur पुलिस कमिश्नरेट में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से बड़ा फेरबदल...

कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का कमाल, Shark Tank India में चयन…

कानपुर। शहर के लिए गर्व की बात है कि कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का चयन देश के लोकप्रिय बिज़नेस...

Kanpur : डफरिन अस्पताल के Dr सुधीर कुमार द्विवेदी हुए सम्मानित।

फिजियोकनेक्ट-6 इंटरनेशनल फिजियोथेरेपी सम्मेलन का आयोजन द मायरा फाउंडेशन द्वारा द नॉर्थकैप...

कानपुर: सुहागरात टालता रहा पति, पत्नी ने नपुंसकता छिपाकर शादी का लगाया आरोप; 38 लाख खर्च का दावा

कानपुर की एक नवविवाहिता ने पति पर नपुंसकता की बात छिपाकर शादी करने का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष...

Kanpur : दूल्हा बने बाबा आनंदेश्वर, महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब; लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

कानपुर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शहर शिवभक्ति में डूबा नजर आया। परमट स्थित श्री आनंदेश्वर...

कानपुर को मिलेगा विश्वस्तरीय क्रिकेट हब: 350 करोड़ से बदलेगा ग्रीन पार्क स्टेडियम का स्वरूप, बढ़ेंगे अंतरराष्ट्रीय व IPL मैच..

कानपुर। शहर के ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान ग्रीन पार्क स्टेडियम को अब विश्वस्तरीय बनाने की तैयारी शुरू...

कानपुर में अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले— ‘स्मार्ट सिटी नहीं, बदनामपुर बन गया शहर’

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर दौरे के दौरान भारतीय जनता...

कानपुर पहुंचने से पहले जाम में फंसे अखिलेश यादव, वीडियो शेयर कर सरकार पर साधा निशाना

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को कानपुर पहुंचने से पहले गंगा...

कानपुर में बोले शिवपाल यादव — यूपी में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं

कानपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने शुक्रवार को कानपुर दौरे के दौरान प्रदेश...
Information is Life

IAS LONG LEAVE
उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव शशि प्रकाश गोयल ने 31 जुलाई को मुख्य सचिव का पदभार ग्रहण किया

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव शशि प्रकाश गोयल अचानक छुट्टी पर चले गए हैं. IAS एसपी गोयल के अचानक छुट्टी पर जाने के बाद मुख्य सचिव के पद की जिम्मेदारी अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार को सौंपी गई है. बताया जा रहा है कि हार्ट की प्रॉब्लम की वजह से एसपी गोयल दिल्ली इलाज कराने गए हैं।

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव शशि प्रकाश गोयल (IAS, 1989 बैच) के पद संभालने के करीब 15 दिन बाद ही अचानक छुट्टी पर जाने से शासन में हलचल मच गई है. गोयल ने 31 जुलाई को मुख्य सचिव का पदभार ग्रहण किया था.

उनके छुट्टी पर जाने की वजह अभी स्पष्ट नहीं है, जिससे प्रशासनिक गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म है. शासन ने अग्रिम आदेश तक गोयल के सभी विभागों की जिम्मेदारी अपर मुख्य सचिव (APC) दीपक कुमार (IAS, 1990 बैच) को सौंप दी है..

शशि प्रकाश गोयल, जो पिछले आठ वर्षों से मुख्यमंत्री कार्यालय में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे थे, अपनी कुशल कार्यशैली और रणनीतिक समन्वय के लिए जाने जाते हैं. नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक एसपी गोयल स्वास्थ्य कारणों से दिल्ली गए हैं.

विभाग की ओर से जानकारी दी गई है कि उनका हृदय रोग की कुछ समस्या हुई है. इस वजह से अगले 7 दिन तक वे दिल्ली में स्वास्थ्य लाभ लेंगे. इस दौरान अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार उनकी जिम्मेदारी संभालेंगे.

गोयल लंबे समय से अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री कार्यालय की जिम्मेदारी निभा रहे थे. इसके बाद पिछले महीने के अंतिम दिन यानी 31 जुलाई को उन्होंने मनोज कुमार सिंह की जगह मुख्य सचिव का पदभार संभाला था. मगर हृदय रोग की वजह से उन्हें कुछ दिक्कत हुई है जिसके चलते हुए अवकाश पर गए हैं।


Information is Life