कानपुर : बचपन की तस्वीर से मिस यूपी तक पहुंची अंशिका, नकली ताज से असली क्राउन तक का सफर।

कानपुर की प्रतिभाशाली बेटी अंशिका गुप्ता ने अपनी मेहनत और आत्मविश्वास के दम पर सौंदर्य प्रतियोगिता...

कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, कई थानों में नए प्रभारी तैनात।

कानपुर। Kanpur पुलिस कमिश्नरेट में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से बड़ा फेरबदल...

कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का कमाल, Shark Tank India में चयन…

कानपुर। शहर के लिए गर्व की बात है कि कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का चयन देश के लोकप्रिय बिज़नेस...

Kanpur : डफरिन अस्पताल के Dr सुधीर कुमार द्विवेदी हुए सम्मानित।

फिजियोकनेक्ट-6 इंटरनेशनल फिजियोथेरेपी सम्मेलन का आयोजन द मायरा फाउंडेशन द्वारा द नॉर्थकैप...

कानपुर: सुहागरात टालता रहा पति, पत्नी ने नपुंसकता छिपाकर शादी का लगाया आरोप; 38 लाख खर्च का दावा

कानपुर की एक नवविवाहिता ने पति पर नपुंसकता की बात छिपाकर शादी करने का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष...

Kanpur : दूल्हा बने बाबा आनंदेश्वर, महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब; लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

कानपुर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शहर शिवभक्ति में डूबा नजर आया। परमट स्थित श्री आनंदेश्वर...

कानपुर को मिलेगा विश्वस्तरीय क्रिकेट हब: 350 करोड़ से बदलेगा ग्रीन पार्क स्टेडियम का स्वरूप, बढ़ेंगे अंतरराष्ट्रीय व IPL मैच..

कानपुर। शहर के ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान ग्रीन पार्क स्टेडियम को अब विश्वस्तरीय बनाने की तैयारी शुरू...

कानपुर में अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले— ‘स्मार्ट सिटी नहीं, बदनामपुर बन गया शहर’

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर दौरे के दौरान भारतीय जनता...

कानपुर पहुंचने से पहले जाम में फंसे अखिलेश यादव, वीडियो शेयर कर सरकार पर साधा निशाना

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को कानपुर पहुंचने से पहले गंगा...

कानपुर में बोले शिवपाल यादव — यूपी में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं

कानपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने शुक्रवार को कानपुर दौरे के दौरान प्रदेश...
Information is Life


कानपुर। महज 200 रुपए की उधारी ने एक दोस्ती को खूनी अंजाम तक पहुंचा दिया। कानपुर में चाचा-भतीजे ने मिलकर अपने ही दोस्त की बेहद नृशंस तरीके से हत्या कर दी। पहले शराब पिलाई, फिर कपड़े उतरवाकर बेल्टों से पीटा और अंत में इंटरलॉकिंग की ईंट से सिर और चेहरा कूंचकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने घटना के 9 घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
मृतक की पहचान राहुल अवस्थी के रूप में हुई है, जो रमईपुर स्थित हिंदुस्तान पेट्रोलियम के पेट्रोल पंप पर सेल्समैन था। चार दिन से काम पर न जाने के कारण 22 दिसंबर को उसे नौकरी से निकाल दिया गया था। इसी दौरान राहुल ने अपने दोस्त कामता शर्मा से 200 रुपए उधार लिए थे। कई बार पैसे मांगने पर राहुल टाल-मटोल करता रहा।
गाली-गलौज से बनी हत्या की वजह
आरोपी कामता शर्मा ने पुलिस पूछताछ में कबूल किया कि दो दिन पहले वह और राहुल साथ में शराब पी रहे थे। इसी दौरान उसने उधारी वापस मांगी, जिस पर राहुल ने मां-बहन की गालियां दीं। इससे गुस्साए कामता ने उसी वक्त राहुल को मार डालने का मन बना लिया और अपने भतीजे मोहित के साथ मिलकर हत्या की साजिश रच डाली।
शराब के बहाने बुलाया, फिर उतारा मौत के घाट
रविवार रात कामता ने राहुल को शराब पीने के लिए बुलाया। राहुल अपनी बाइक से पहले पिता रामप्रकाश अवस्थी को मोबाइल फोन देने गया, फिर आरोपियों के साथ साकेत नगर से शराब खरीदी। तीनों निराला नगर रेलवे ग्राउंड पहुंचे, जहां शराब पी गई। इसके बाद जब फिर से पैसे मांगे गए और राहुल ने इनकार कर दिया, तो चाचा-भतीजे ने मिलकर उसे बेल्टों से पीटना शुरू कर दिया।
राहुल जैकेट पहने था, इसलिए पहले उसके कपड़े उतारे गए और फिर नंगा कर बेल्टों से बेरहमी से पिटाई की गई। इसके बाद इंटरलॉकिंग की ईंट से सिर और चेहरे पर वार कर उसकी हत्या कर दी गई।
नग्न हालत में मिला शव, कुत्तों ने नोचा
सोमवार सुबह निराला नगर रेलवे ग्राउंड में जलपरी प्रदर्शनी के पीछे राहुल का शव नग्न अवस्था में पड़ा मिला। मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने पुलिस को सूचना दी। शव के पास ही उसकी बाइक खड़ी थी, जिसमें चाबी लगी हुई थी। मौके पर उसके कपड़े और हिंदुस्तान पेट्रोलियम का लोगो लगी जैकेट पड़ी मिली। कुत्तों ने राहुल के चेहरे, कंधे और शरीर के अन्य हिस्सों को बुरी तरह नोच डाला था।
CCTV से खुला राज, 9 घंटे में गिरफ्तारी
पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की। ऑयल डिपो के सामने लगे कैमरे में कामता बाइक पर बैठा हुआ कैद मिला। इसी सुराग के आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की, तो उसने पूरे हत्याकांड का खुलासा कर दिया। इसके बाद भतीजे मोहित को भी गिरफ्तार कर लिया गया।
डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि हत्या की सूचना मिलते ही चार टीमों का गठन किया गया था। सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की मदद से 9 घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि हत्या इतनी निर्ममता से की गई कि आरोपियों के चेहरे पर कोई शिकन तक नहीं थी।
महज 200 रुपए के लिए की गई यह हत्या नशे, गुस्से और गिरते मानवीय मूल्यों की भयावह तस्वीर पेश करती है।


Information is Life