कानपुर: प्रेम विवाह के तीन महीने बाद पति ने की पत्नी की हत्या, आरोपी फरार।

कानपुर। शहर के पनकी थाना क्षेत्र स्थित राम गंगा एनक्लेव से एक सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है।...

कानपुर: सिंघानिया परिवार विवाद में बड़ा मोड़, करोड़ों की हेराफेरी के आरोप सही : 4 के खिलाफ चार्जशीट।

कानपुर के चर्चित उद्योगपति सिंघानिया परिवार में चल रहा संपत्ति और ट्रस्ट विवाद अब निर्णायक मोड़ पर...

कानपुर में आक्रोशित वकीलों ने थाना घेरा,जोरदार हंगामाः पूर्व महामंत्री को उठाने पर जमकर नारेबाजी।

कानपुर में बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री को हिरासत में लेने से नाराज वकील हंगामा कर रहे हैं। वह...

#UGC के नए नियमों पर सुप्रीम रोक- केंद्र को नए सिरे से ड्राफ्ट तैयार करने के निर्देश।

सुप्रीम कोर्ट ने यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) के नए नियमों पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है। CJI...

कानपुर: महाराजपुर के हाथीगांव में नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, 8 महीने पहले हुई थी शादी

Kanpur:कानपुर के महाराजपुर थाना क्षेत्र के हाथीगांव में मंगलवार को एक नवविवाहिता ने संदिग्ध...

UGC 2026 नियमों के खिलाफ PCS अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री का इस्तीफा।

Kanpur: यूजीसी (UGC) 2026 के नए नियमों के खिलाफ खुलकर मोर्चा खोलने वाले पीसीएस अधिकारी अलंकार...

Kanpur : नशे के कारोबार से अरबपति बना विनोद: विदेशों तक फैला कोडीन सिरप नेटवर्क, 6 साल में खड़ा किया करोड़ों का साम्राज्य…

कानपुर।कोडीन युक्त कफ सीरप और नशीली दवाओं के अवैध कारोबार से आरोपी विनोद अग्रवाल महज छह साल में...

कानपुर में 77वें गणतंत्र दिवस पर भव्य आयोजन, पहली बार ITBP जवानों ने परेड में बढ़ाया गौरव।

कानपुर- 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर कानपुर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा पुलिस लाइन ग्राउंड में भव्य और...

कानपुर : 20 दिन बाद भी फरार 50 हजार का इनामी दरोगा, 40 पुलिसकर्मियों की चार टीमें खाली हाथ।

कानपुर।कानपुर के सचेंडी थाना क्षेत्र में हुई नाबालिग किशोरी के साथ गैंगरेप की सनसनीखेज वारदात के...
Information is Life


कानपुर- 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर कानपुर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा पुलिस लाइन ग्राउंड में भव्य और गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देशभक्ति, अनुशासन और सामाजिक समावेशन की झलक साफ तौर पर देखने को मिली। इस अवसर पर खाकी की परेड के साथ-साथ पहली बार भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के जवानों ने भी परेड में भाग लिया, जो समारोह का मुख्य आकर्षण रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी द्वारा तिरंगा फहराने और राष्ट्रगान के साथ किया गया। इसके बाद मुख्य अतिथि से अनुमति लेकर आईपीएस अधिकारी सुमेध जादव ने परेड का संचालन किया। परेड में पुलिस की सभी टुकड़ियों के साथ-साथ एनसीसी कैडेट्स ने भी अनुशासित मार्च पास्ट किया।
समारोह के दौरान दिव्यांग बच्चों की प्रस्तुति ने सभी उपस्थित लोगों को भावुक कर दिया और कार्यक्रम को यादगार बना दिया। बच्चों की प्रस्तुति को दर्शकों ने तालियों के साथ सराहा।
इस अवसर पर पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल ने पुलिस कर्मियों को संविधान के प्रति निष्ठा और कर्तव्य पालन की शपथ दिलाई। वहीं मुख्य अतिथि द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को राष्ट्रपति पदक प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी ने अपने संबोधन में कहा कि गणतंत्र दिवस हमें संविधान की गरिमा, लोकतांत्रिक मूल्यों और कर्तव्यों की याद दिलाता है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस और सुरक्षा बल प्रदेश में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ जनता की सेवा में पूरी निष्ठा से कार्य कर रहे हैं।
समारोह देशभक्ति, अनुशासन और सम्मान की भावना के साथ संपन्न हुआ।


Information is Life