कानपुर : बचपन की तस्वीर से मिस यूपी तक पहुंची अंशिका, नकली ताज से असली क्राउन तक का सफर।

कानपुर की प्रतिभाशाली बेटी अंशिका गुप्ता ने अपनी मेहनत और आत्मविश्वास के दम पर सौंदर्य प्रतियोगिता...

कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, कई थानों में नए प्रभारी तैनात।

कानपुर। Kanpur पुलिस कमिश्नरेट में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से बड़ा फेरबदल...

कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का कमाल, Shark Tank India में चयन…

कानपुर। शहर के लिए गर्व की बात है कि कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का चयन देश के लोकप्रिय बिज़नेस...

Kanpur : डफरिन अस्पताल के Dr सुधीर कुमार द्विवेदी हुए सम्मानित।

फिजियोकनेक्ट-6 इंटरनेशनल फिजियोथेरेपी सम्मेलन का आयोजन द मायरा फाउंडेशन द्वारा द नॉर्थकैप...

कानपुर: सुहागरात टालता रहा पति, पत्नी ने नपुंसकता छिपाकर शादी का लगाया आरोप; 38 लाख खर्च का दावा

कानपुर की एक नवविवाहिता ने पति पर नपुंसकता की बात छिपाकर शादी करने का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष...

Kanpur : दूल्हा बने बाबा आनंदेश्वर, महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब; लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

कानपुर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शहर शिवभक्ति में डूबा नजर आया। परमट स्थित श्री आनंदेश्वर...

कानपुर को मिलेगा विश्वस्तरीय क्रिकेट हब: 350 करोड़ से बदलेगा ग्रीन पार्क स्टेडियम का स्वरूप, बढ़ेंगे अंतरराष्ट्रीय व IPL मैच..

कानपुर। शहर के ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान ग्रीन पार्क स्टेडियम को अब विश्वस्तरीय बनाने की तैयारी शुरू...

कानपुर में अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले— ‘स्मार्ट सिटी नहीं, बदनामपुर बन गया शहर’

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर दौरे के दौरान भारतीय जनता...

कानपुर पहुंचने से पहले जाम में फंसे अखिलेश यादव, वीडियो शेयर कर सरकार पर साधा निशाना

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को कानपुर पहुंचने से पहले गंगा...

कानपुर में बोले शिवपाल यादव — यूपी में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं

कानपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने शुक्रवार को कानपुर दौरे के दौरान प्रदेश...
Information is Life


Kanpur:
कानपुर के महाराजपुर थाना क्षेत्र के हाथीगांव में मंगलवार को एक नवविवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
मृतका की पहचान अंतिमा यादव उर्फ अन्नू के रूप में हुई है। अंतिमा का विवाह 23 मई 2025 को अम्बेडकर नगर के खतनीपुर गांव निवासी युवक विनय यादव से हुआ था। शादी को अभी महज आठ महीने ही हुए थे, जिससे घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।
सुबह सिर दर्द की शिकायत, फिर बंद मिला दरवाजा
परिजनों के अनुसार, मंगलवार सुबह अंतिमा ने सिर दर्द की शिकायत की थी, जिसके बाद वह कमरे में बिस्तर पर लेटी रही। घर में उस समय पति विनय, उसके माता-पिता और बड़े भाई की बेटी सुमन मौजूद थीं। भतीजी सुमन ने अंतिमा को चाय बनाकर दी और इसके बाद नीचे चली गई। वहीं, पति विनय भैंसों को बांधने के लिए ट्यूबवेल चला गया।
कुंडी तोड़ने पर फंदे से लटकी मिली
सुबह करीब साढ़े नौ बजे भतीजी सुमन ने जब कमरे का दरवाजा खटखटाया और कोई जवाब नहीं मिला, तो उसने विनय को फोन कर इसकी जानकारी दी। परिजन जब कमरे की कुंडी तोड़कर अंदर पहुंचे, तो अंतिमा का शव कपड़े के टुकड़े के सहारे पंखे के कुंडे से लटका मिला। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।
फॉरेंसिक टीम ने की जांच
सूचना पर महाराजपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। घटनास्थल की बारीकी से जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
मायके पक्ष को दी गई सूचना
सरसौल चौकी प्रभारी तेजवीर सिंह ने बताया कि मृतका के मायके पक्ष को घटना की जानकारी दे दी गई है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


Information is Life