Kanpur News : मैं ठाकुर हूं पर जवाब मैं भी ब्राह्मण हूं HDFC बैंक विवाद में दो महिला कर्मी आमने-सामने..

कानपुर के पनकी स्थित एचडीएफसी बैंक से जुड़ा ‘मैं ठाकुर हूं’ वाला वायरल वीडियो अब नया मोड़ ले चुका...

Kanpur : लंबित विवेचनाओं पर फुल स्टॉप, पुलिस आवास संकट का होगा स्थायी समाधान –JCP संकल्प शर्मा

कानपुर पुलिस को नया तेवर और नई दिशा मिलती दिख रही है। नव नियुक्त संयुक्त पुलिस आयुक्त...

Kanpur News : कारोबारी के बेटे की लेम्बोर्गिनी ने 6 को रौंदा: बुलेट सवार 10 फीट उछला, थाने में बाउंसरों की बदसलूकी।

कानपुर।कानपुर में एक रईस कारोबारी के बेटे की तेज रफ्तार लेम्बोर्गिनी ने सड़क पर कहर बरपा दिया।...

UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : 24 IPS अफसरों के तबादले, कई जिलों के कप्तान बदले…

लखनऊ।उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 24 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया...

उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल : 24 IPS अफसरों के तबादले, कई जिलों के कप्तान बदले

लखनऊ।उत्तर प्रदेश सरकार ने एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक कदम उठाते हुए 24 आईपीएस अधिकारियों का तबादला...

कानपुर: प्रेम विवाह के तीन महीने बाद पति ने की पत्नी की हत्या, आरोपी फरार।

कानपुर। शहर के पनकी थाना क्षेत्र स्थित राम गंगा एनक्लेव से एक सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है।...

कानपुर: सिंघानिया परिवार विवाद में बड़ा मोड़, करोड़ों की हेराफेरी के आरोप सही : 4 के खिलाफ चार्जशीट।

कानपुर के चर्चित उद्योगपति सिंघानिया परिवार में चल रहा संपत्ति और ट्रस्ट विवाद अब निर्णायक मोड़ पर...

कानपुर में आक्रोशित वकीलों ने थाना घेरा,जोरदार हंगामाः पूर्व महामंत्री को उठाने पर जमकर नारेबाजी।

कानपुर में बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री को हिरासत में लेने से नाराज वकील हंगामा कर रहे हैं। वह...

#UGC के नए नियमों पर सुप्रीम रोक- केंद्र को नए सिरे से ड्राफ्ट तैयार करने के निर्देश।

सुप्रीम कोर्ट ने यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) के नए नियमों पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है। CJI...
Information is Life

कानपुर के पनकी स्थित एचडीएफसी बैंक से जुड़ा ‘मैं ठाकुर हूं’ वाला वायरल वीडियो अब नया मोड़ ले चुका है। वीडियो में दिख रही महिला कर्मचारी आस्था सिंह की सफाई के बाद अब उसी बैंक की पूर्व कर्मचारी ऋतु त्रिपाठी भी सामने आ गई हैं। दोनों महिलाओं के बयानों के बाद यह मामला जातिगत टिप्पणी बनाम बैंक के अंदरूनी विवाद की बहस में बदल गया है।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में आस्था सिंह गुस्से में खुद को ठाकुर बताते हुए अभद्र भाषा का प्रयोग करती नजर आती हैं। वीडियो सामने आने के बाद आस्था सिंह ने एक अलग वीडियो जारी कर अपना पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि उस दिन उनसे पहले उनकी जाति पूछी गई थी और उनके साथ अभद्रता की गई थी। इसी गुस्से में उन्होंने अपनी जाति बताई। आस्था का कहना है कि उन्होंने जातिवाद की शुरुआत नहीं की और उन्हें जानबूझकर टारगेट किया जा रहा है।
आस्था सिंह के अनुसार, वीडियो 6 जनवरी का है। उस दिन ऋतु त्रिपाठी बैंक में इस्तीफा देकर रिलिविंग लेटर लेने आई थीं। नियमों के अनुसार कैश काउंटर से जुड़े कर्मचारियों को कैश टैली और नोटिस पीरियड पूरा करने के बाद ही रिलीव किया जाता है, लेकिन ऋतु उसी दिन रिलीविंग चाहती थीं। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ा।
आस्था ने आरोप लगाया कि पहले सुबह ऋतु की ननद से हल्की कहासुनी हुई थी और शाम को माहौल और तनावपूर्ण हो गया। उन्होंने कहा कि वीडियो का सिर्फ एक हिस्सा काटकर एक महीने बाद वायरल किया गया, जिससे उनकी छवि को नुकसान पहुंचा।
वहीं, अब इस पूरे मामले में ऋतु त्रिपाठी ने आस्था सिंह के आरोपों को सिरे से खारिज किया है। ऋतु का कहना है कि उन्होंने कभी जातिवाद नहीं किया और न ही किसी कर्मचारी से बदसलूकी की। उन्होंने कहा कि वह बैंक में रिजाइन देने गई थीं और बैंक के समय और काम के दबाव से परेशान थीं।
ऋतु त्रिपाठी ने कहा कि आस्था खुद बार-बार यह कहती थीं कि वह ठाकुर हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अगर जाति की बात की जाए तो वह खुद ब्राह्मण हैं, लेकिन उन्होंने कभी अपनी जाति का रौब नहीं दिखाया। उनके अनुसार, आस्था बैंक में नई थीं और कुछ ही दिनों में कर्मचारियों से इस तरह की भाषा में बात कर रही थीं।
ऋतु ने बताया कि उनका आठ महीने का बच्चा है और देर रात तक बैंक में रुकना उनके लिए मुश्किल हो रहा था। समय को लेकर लगातार तंज कसे जाते थे, जिससे परेशान होकर उन्होंने इस्तीफा दिया।
इस बीच, आस्था सिंह ने आरोप लगाया है कि वीडियो वायरल होने के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर गंभीर धमकियां मिली हैं। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ आपत्तिजनक और हिंसक टिप्पणियां की गईं, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान हैं। अब वह धमकी देने वालों और वीडियो वायरल करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की तैयारी कर रही हैं।
फिलहाल इस मामले में किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस में कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। पनकी थाना पुलिस के अनुसार, तहरीर मिलने पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल यह मामला सोशल मीडिया पर चल रहे ट्रायल और अधूरी सच्चाई के बीच उलझा हुआ है।


Information is Life