हमीरपुर के पूर्व सांसद अशोक चंदेल के बेटे अजयराज का निधन।

कानपुर। पूर्व सांसद अशोक सिंह चंदेल के बड़े पुत्र अजयराज सिंह चंदेल की लखनऊ में बीमारी के चलते मौत...

UPtvLIVE : ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2026 की तैयारी शुरू, ‘न्यू आउटरीच प्लान’ से निवेशकों को आकर्षित करेगी योगी सरकार

उत्तर प्रदेश सरकार ने 2026 में होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए नए निवेश प्रस्तावों को...

पीएम के कार्यक्रम की सभी तैयारियां समय से पूर्ण करें: सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया प्रधानमंत्री के प्रस्तावित जनसभा स्थल का निरीक्षण कार्यक्रम...

यूपी की प्रमुख खबरें Uptvlive पर।

➡लखनऊ- यूपी में बाघों की संख्या में ऐतिहासिक वृद्धि, 2018 में 173 से बढ़कर 2022 में बाघों की...

UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 23 IAS अधिकारियों का तबादला, जानें किस जिले को मिला नया DM!

UP सरकार ने एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 23 IAS अधिकारियों का तबादला किया है। जानिए लखनऊ,...

लखनऊ : म्यांमार, लाओस व कंबोडिया से आती हैं ठगों की सर्वाधिक कॉल- DGP राजीव कृष्ण

लखनऊ : डिजिटल अरेस्ट की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए पुलिस इन मामलों की छानबीन में तेजी लाने के साथ...

यूपी की प्रमुख खबरें सिर्फ Uptvlive पर….

➡बांग्लादेश एयरफोर्स का एयरक्राफ्ट क्रैश, स्कूल के ऊपर गिरा एयरक्राफ्ट, हादसे में कई लोगों की मौत...

Mumbai Train Blasts : 12 आरोपियों को बरी करते हुए HC ने की अहम टिप्पणी…इसलिए सजा रद्द की जाती है।

बॉम्बे हाई कोर्ट ने 11 जुलाई 2006 को हुए मुंबई ट्रेन विस्फोट मामले में 12 आरोपियों को बरी कर दिया....

KANPUR NEWS : आउटर रिंग रोड के किनारे बसेगा “Greater Kanpur” भेजा 5000 करोड़ रुपये का प्रस्ताव…

कानपुर : उत्तर प्रदेश में नोएडा की तरह एक और हाईटेक शहर बसने जा रहा है. इसका विकास ग्रेटर नोएडा की...

GANGA RIVER FRONT : कानपुर में बनेगा गंगा रिवर फ्रंट पहले चरण में 9 Km लंबा होगा, पटना मरीन ड्राइव की तर्ज पर मिलेगी सुविधाएं..

कानपुर : शहर में गंगा बैराज से लेकर शुक्लागंज तक गंगा रिवर फ्रंट बनाने की योजना है. पटना में गंगा...
Information is Life

गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम के करीबी सहयोगी रियाज भाटी की पत्नी ने आरोप लगाया है कि उसके पति ने तलाक के बाद उसे हाई-प्रोफाइल लोगों के साथ शारीरिक संबंध बनाने पर मजबूर किया। मुंबई पुलिस के समक्ष दायर अर्जी में उसने जिन लोगों पर बलात्कार का आरोप लगाया है, उनमें भाटी के अलावा कई क्रिकेटर और दिग्गज कांग्रेस नेता का नाम शामिल है।

अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के करीबी गुर्गे रियाज भाटी की पत्नी ने अपने पति पर वेश्यावृत्ति करवाने और बलात्कार का आरोप लगाया है। रहनुमा ने मुंबई के सांताक्रूज पुलिस थाने में 24 सितंबर को शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता ने अपनी शिकायत में कई क्रिकेटरों और हाई प्रोफाइल लोगों के नाम भी लिए हैं। पीड़िता ने मुंबई पुलिस को दी अपनी शिकायत में एक दिग्गज कांग्रेस नेता और क्रिकेटर्स पर यौन संबंध बनाने का आरोप लगाया है।

गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम के करीबी सहयोगी रियाज भाटी की पत्नी ने आरोप लगाया है कि उसके पति ने तलाक के बाद उसे हाई-प्रोफाइल लोगों के साथ शारीरिक संबंध बनाने पर मजबूर किया। मुंबई पुलिस के समक्ष दायर अर्जी में उसने जिन लोगों पर बलात्कार का आरोप लगाया है, उनमें भाटी के अलावा वर्तमान और पूर्व क्रिकेटर्स, कांग्रेस नेता और एक शख्स का नाम शामिल है।

पुलिस सूत्रों का कहना है कि शिकायत में दर्ज लोगों के नामों के साथ पते का उल्लेख नहीं है, न ही कोई तिथि और अपराध स्थान का जिक्र है। लेकिन पीड़िता ने अपने पति समेत तमाम लोगों पर रेप और उत्पीड़न का आरोप लगाया है। हालांकि मुंबई पुलिस ने अभी तक मामले में कोई एफआईआर दर्ज नहीं की है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अभी मामले में जांच की जाएगी, फिलहाल जांच में अपराध की पुष्टि नहीं हो पाई है।

Riyaz Bhati की पत्नी ने कहा है कि,

“मैं पुलिस के पास FIR दर्ज कराने की कोशिश कर रही हूं, लेकिन वे ऐसा नहीं कर रहे हैं। मैंने सितंबर में अर्जी दी थी, लेकिन अब नवंबर हो चुका है। मैंने कई बार इस पर पुलिस अधिकारियों से जानकारी पाने की कोशिश की। मुझे इसके बदले में कुछ पैसे देने को कहा गया था, लेकिन मैं भ्रष्टाचार क्यों फैलाऊं? मैं अपनी जगह पर सही हूं। अपराधी तो वो लोग हैं। मुंबई पुलिस ने भी माना है कि एक अर्जी आई तो है, लेकिन उन्होंने कहा कि उनके पास ‘फिलहाल कोई और ब्यौरा नहीं है।”

Riyaz Bhati पर पहले से ही दर्ज हैं मुकदमे
Riyaz Bhati पर पहले से ही कथित तौर पर जबरन वसूली, जालसाजी और जमीन हथियाने के कई मामले दर्ज हैं। मुंबई के पूर्व पुलिस प्रमुख परमबीर सिंह के खिलाफ रंगदारी की FIR में भी उसका नाम दर्ज है। भाटी पर बर्खास्त पुलिस अधिकारी सचिन वझे के इशारे पर बार और रेस्टोरेंट मालिकों से रंगदारी वसूलने का भी आरोप है।


Information is Life