कानपुर : बचपन की तस्वीर से मिस यूपी तक पहुंची अंशिका, नकली ताज से असली क्राउन तक का सफर।

कानपुर की प्रतिभाशाली बेटी अंशिका गुप्ता ने अपनी मेहनत और आत्मविश्वास के दम पर सौंदर्य प्रतियोगिता...

कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, कई थानों में नए प्रभारी तैनात।

कानपुर। Kanpur पुलिस कमिश्नरेट में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से बड़ा फेरबदल...

कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का कमाल, Shark Tank India में चयन…

कानपुर। शहर के लिए गर्व की बात है कि कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का चयन देश के लोकप्रिय बिज़नेस...

Kanpur : डफरिन अस्पताल के Dr सुधीर कुमार द्विवेदी हुए सम्मानित।

फिजियोकनेक्ट-6 इंटरनेशनल फिजियोथेरेपी सम्मेलन का आयोजन द मायरा फाउंडेशन द्वारा द नॉर्थकैप...

कानपुर: सुहागरात टालता रहा पति, पत्नी ने नपुंसकता छिपाकर शादी का लगाया आरोप; 38 लाख खर्च का दावा

कानपुर की एक नवविवाहिता ने पति पर नपुंसकता की बात छिपाकर शादी करने का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष...

Kanpur : दूल्हा बने बाबा आनंदेश्वर, महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब; लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

कानपुर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शहर शिवभक्ति में डूबा नजर आया। परमट स्थित श्री आनंदेश्वर...

कानपुर को मिलेगा विश्वस्तरीय क्रिकेट हब: 350 करोड़ से बदलेगा ग्रीन पार्क स्टेडियम का स्वरूप, बढ़ेंगे अंतरराष्ट्रीय व IPL मैच..

कानपुर। शहर के ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान ग्रीन पार्क स्टेडियम को अब विश्वस्तरीय बनाने की तैयारी शुरू...

कानपुर में अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले— ‘स्मार्ट सिटी नहीं, बदनामपुर बन गया शहर’

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर दौरे के दौरान भारतीय जनता...

कानपुर पहुंचने से पहले जाम में फंसे अखिलेश यादव, वीडियो शेयर कर सरकार पर साधा निशाना

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को कानपुर पहुंचने से पहले गंगा...

कानपुर में बोले शिवपाल यादव — यूपी में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं

कानपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने शुक्रवार को कानपुर दौरे के दौरान प्रदेश...
Information is Life

कानपुर में बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री को हिरासत में लेने से नाराज वकील हंगामा कर रहे हैं। वह नवाबगंज थाने को घेरकर धरने पर बैठे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल समेत अन्य आलाधिकारी मौके पर पहुंचे। 10 थानों का फोर्स मौके पर पहुंची है। PAC को भी बुलाया गया है।

कानपुर पुलिस ने बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री राकेश तिवारी को हिरासत में ले लिया। 100 से अधिक वकील उनको छोड़ने की मांग पर अड़े हैं। पुलिस ने उन्हें छोड़ा नहीं है, तो वह जमकर नारेबाजी करने लगे हैं। पिछले 4 घंटे से थाने में वकीलों का हंगामा जारी है। पुलिस कमिश्नर वकीलों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं।

पूछताछ के लिए पुलिस लेकर गई थी

शनिवार शाम करीब 5 बजे नवाबगंज पुलिस बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री राकेश तिवारी को हत्या के एक पुराने मामले में पकड़कर थाने ले गई। इसके बाद बार एसोसिएशन के महामंत्री अमित सिंह के साथ 100 से अधिक अधिवक्ता थाने पहुंच गए।

वकीलों ने पुलिस पर गलत कार्रवाई का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। राकेश तिवारी को न छोड़ने पर अधिवक्ता थाने के बाहर धरने पर बैठ गए। पूर्व महामंत्री को न छोड़ने पर आंदोलन की चेतावनी दी।

महामंत्री बोले- पुलिस कमिश्नर गलत फंसा रहे

हंगामे की जानकारी पर पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल मौके पर पहुंचे। उन्होंने पूर्व महामंत्री से पूछताछ की। वकीलों का हंगामा देखते हुए पुलिस कमिश्नर ने कोहना, कल्याणपुर, रावतपुर, स्वरूप नगर, कर्नलगंज, ग्वालटोली समेत करीब 10 थानों का फोर्स बुला लिया। इसके साथ ही पीएसी भी तैनात की गई। करीब 4 घंटे बीतने के बाद भी थाने में अधिवक्ताओं की नारेबाजी जारी है।

महामंत्री अमित सिंह का कहना है कि पुलिस अधिवक्ताओं का उत्पीड़न कर रही है। पुलिस कमिश्नर राकेश तिवारी को हत्या के मुकदमे में फंसाना चाहते हैं। उन्हें 4 घंटे से थाने में बिठाए हुए हैं। जिस केस में पुलिस राकेश को फंसाना चाहती है, उसका मुकदमा साल 2021 का है।

साल 2022 में केस में चार्जशीट आ चुकी है। कोर्ट में ट्रायल चल रहा है। राकेश को अगर नहीं छोड़ा गया तो हम लोग सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे। कचहरी परिसर में पुलिस ड्यूटी बंद करेंगे। लखनऊ जांएगे। वहां सीएम योगी से मिलेंगे, अपनी बात रखेंगे। विधानसभा का घेराव करेंगे।

सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे

अगर पुलिस प्रशासन होश में नहीं आता है, तो हम लोग अनशन करेंगे। पुलिस के पास राकेश तिवारी के खिलाफ कोई सुबूत नहीं है। संगठित होकर पुलिस अधिकारी राकेश को फंसाना चाह रहे हैं। इसकी जानकरी हम लोगों को हो गई थी। इसको लेकर हम लोग कई बार पुलिस कमिश्नर से मिले।

उन्हें बताया कि राकेश तिवारी गलत नहीं है। इसके बाद भी पुलिस ने हम लोगों की एक न सुनी। अब आरपार की लड़ाई होगी। अगर कोई अधिवक्ता जेल जाता है तो पुलिसकर्मी भी जेल जाएगा। ये हमारा वादा है। न्याय पालिका के माध्यम से हम जेल भेजेंगे। पुलिस राकेश तिवारी को घर से उठा कर लाई है, इसके मेरे पास फुटेज हैं।

वही जेसीपी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि एक वकील और 2 कारोबारियों से पूछताछ जारी है। किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। 2021 में वकील की हत्या के मामले में चार्जशीट दाखिल हो चुकी है। पीड़ित ने अप्रैल-25 में अर्जी दी थी। कार्रवाई न होने पर फिर अर्जी दी थी, जिस पर अग्रिम विवेचना जारी है।


Information is Life