नया यूपी, नई पहचान: विकास, सुशासन और निवेश का उभरता केंद्र बना उत्तर प्रदेश।

कानपुर।कभी बीमारू राज्य की श्रेणी में गिने जाने वाला उत्तर प्रदेश आज विकास, निवेश और सुशासन की नई...

कानपुर : बचपन की तस्वीर से मिस यूपी तक पहुंची अंशिका, नकली ताज से असली क्राउन तक का सफर।

कानपुर की प्रतिभाशाली बेटी अंशिका गुप्ता ने अपनी मेहनत और आत्मविश्वास के दम पर सौंदर्य प्रतियोगिता...

कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, कई थानों में नए प्रभारी तैनात।

कानपुर। Kanpur पुलिस कमिश्नरेट में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से बड़ा फेरबदल...

कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का कमाल, Shark Tank India में चयन…

कानपुर। शहर के लिए गर्व की बात है कि कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का चयन देश के लोकप्रिय बिज़नेस...

Kanpur : डफरिन अस्पताल के Dr सुधीर कुमार द्विवेदी हुए सम्मानित।

फिजियोकनेक्ट-6 इंटरनेशनल फिजियोथेरेपी सम्मेलन का आयोजन द मायरा फाउंडेशन द्वारा द नॉर्थकैप...

कानपुर: सुहागरात टालता रहा पति, पत्नी ने नपुंसकता छिपाकर शादी का लगाया आरोप; 38 लाख खर्च का दावा

कानपुर की एक नवविवाहिता ने पति पर नपुंसकता की बात छिपाकर शादी करने का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष...

Kanpur : दूल्हा बने बाबा आनंदेश्वर, महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब; लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

कानपुर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शहर शिवभक्ति में डूबा नजर आया। परमट स्थित श्री आनंदेश्वर...

कानपुर को मिलेगा विश्वस्तरीय क्रिकेट हब: 350 करोड़ से बदलेगा ग्रीन पार्क स्टेडियम का स्वरूप, बढ़ेंगे अंतरराष्ट्रीय व IPL मैच..

कानपुर। शहर के ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान ग्रीन पार्क स्टेडियम को अब विश्वस्तरीय बनाने की तैयारी शुरू...

कानपुर में अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले— ‘स्मार्ट सिटी नहीं, बदनामपुर बन गया शहर’

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर दौरे के दौरान भारतीय जनता...

कानपुर पहुंचने से पहले जाम में फंसे अखिलेश यादव, वीडियो शेयर कर सरकार पर साधा निशाना

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को कानपुर पहुंचने से पहले गंगा...
Information is Life

कानपुर :- सोने की चाहत रखने वालों को अब सबसे अधिक पैसा खोना पड़ेगा। आज सोना 60 हजारी हो गया। यानी सोने के भाव में ऐतिहासिक बढ़ोतरी हुई है। इसका सबसे ज्यादा असर उन परिवारों पर पड़ेगा, जिन्हें अभी जूलरी बनवानी हैं। शादी-ब्याह का सीजन चल रहा है। सोने का रेट घटने का इंतजार करने वालों के सामने मुश्किल घड़ी आ गई है। अब मजबूरी में सोने के आभूषण खरीदने के लिए जेब ज्यादा ढीली करनी पड़ेगी। ऑल इंडिया जूलर्स एंड गोल्डस्मिथ फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज अरोड़ा ने बताया कि बुधवार रात सोने की अंतरराष्ट्रीय कीमतों में 1.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। इससे हिन्दुस्तान में सोने की दर 60,000 रुपये (999 प्योरिटी) प्रति 10 ग्राम से ऊपर खुलीं। ये सोने का ऑल टाइम हाई प्राइस है। इसमें 3 प्रतिशत जीएसटी भी शामिल है। एमसीएक्स पर सोने का भाव 58,500 रुपये प्रति ग्राम के आसपास चल रहा है। दरअसल, अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने ब्याज दर में 0.25 प्रतिशत की वृद्धि की है। महंगाई को काबू में रखने के लिए अमेरिका में ब्याज दर बढ़ी है। आज रात और कल शाम को अमेरिका में एक और डेटा आने वाला है। इसका असर भी गोल्ड के भाव पर पड़ेगा। एक्सपर्ट्स मानते हैं कि अगले 3-4 दिनों में भारतीय रिजर्व बैंक भी ब्याज दर बढ़ा सकता है। तब सोने की कीमतें और भी बढ़ सकती हैं। पंकज अरोड़ा ने बताया कि 2022 में दीपावली के आसपास सोने का भाव 51 से 52 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास था। यानी दीपावली पर जिन लोगों ने सोने में निवेश किया या गोल्ड जूलरी खरीदी, उनका निवेश फायदे में रहा है। पंकज ने साफ किया कि 1 फरवरी को संसद में पेश हुए वित्तीय वर्ष 2023-24 के आम बजट का असर चांदी पर पड़ा है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश बजट लागू हुआ, तो गोल्ड बार पर कस्टम ड्यूटी ओर सेस पहले की तरह ही 15 प्रतिशत रही परंतु, चांदी में इम्पोर्ट ड्यूटी10.75 प्रतिशत से बढ़कर 15 प्रतिशत हो जाएगा। चांदी का भाव अभी ऑल टाइम हाई रेकॉर्ड से कम है। अभी जीएसटी लगाकर चांदी का रेट 73 हजार रुपये किलो के आसपास है, जो कोरोना काल के बाद 78 हजार रुपये तक चला गया था। कई जानकार कहते हैं कि इस साल सोने का रेट 62 हजार से 65 हजार रुपये तौला और चांदी का भाव 90 हजार रुपये किलो तक पहुंच सकता है।

एमसीएक्स पर भाव
सोना — 58,608 रुपये 10 ग्राम
चांदी — 71,480 रुपये किलो


Information is Life