कानपुर : बचपन की तस्वीर से मिस यूपी तक पहुंची अंशिका, नकली ताज से असली क्राउन तक का सफर।

कानपुर की प्रतिभाशाली बेटी अंशिका गुप्ता ने अपनी मेहनत और आत्मविश्वास के दम पर सौंदर्य प्रतियोगिता...

कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, कई थानों में नए प्रभारी तैनात।

कानपुर। Kanpur पुलिस कमिश्नरेट में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से बड़ा फेरबदल...

कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का कमाल, Shark Tank India में चयन…

कानपुर। शहर के लिए गर्व की बात है कि कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का चयन देश के लोकप्रिय बिज़नेस...

Kanpur : डफरिन अस्पताल के Dr सुधीर कुमार द्विवेदी हुए सम्मानित।

फिजियोकनेक्ट-6 इंटरनेशनल फिजियोथेरेपी सम्मेलन का आयोजन द मायरा फाउंडेशन द्वारा द नॉर्थकैप...

कानपुर: सुहागरात टालता रहा पति, पत्नी ने नपुंसकता छिपाकर शादी का लगाया आरोप; 38 लाख खर्च का दावा

कानपुर की एक नवविवाहिता ने पति पर नपुंसकता की बात छिपाकर शादी करने का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष...

Kanpur : दूल्हा बने बाबा आनंदेश्वर, महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब; लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

कानपुर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शहर शिवभक्ति में डूबा नजर आया। परमट स्थित श्री आनंदेश्वर...

कानपुर को मिलेगा विश्वस्तरीय क्रिकेट हब: 350 करोड़ से बदलेगा ग्रीन पार्क स्टेडियम का स्वरूप, बढ़ेंगे अंतरराष्ट्रीय व IPL मैच..

कानपुर। शहर के ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान ग्रीन पार्क स्टेडियम को अब विश्वस्तरीय बनाने की तैयारी शुरू...

कानपुर में अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले— ‘स्मार्ट सिटी नहीं, बदनामपुर बन गया शहर’

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर दौरे के दौरान भारतीय जनता...

कानपुर पहुंचने से पहले जाम में फंसे अखिलेश यादव, वीडियो शेयर कर सरकार पर साधा निशाना

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को कानपुर पहुंचने से पहले गंगा...

कानपुर में बोले शिवपाल यादव — यूपी में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं

कानपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने शुक्रवार को कानपुर दौरे के दौरान प्रदेश...
Information is Life

लखनऊ इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने कानपुर के सीएमओ डा. हरिदत्त नेमी के निलंबन आदेश पर स्टे के बावजूद उनके आफिस में पहुंचने उन्हें कार्य करने से रोकने के मामले में कड़ा रुख अख्तियार किया है।

कोर्ट ने पूरे मामले का सारा रिकार्ड तलब करते हुए चेतावनी दी है कि यदि रिकार्डों में हेराफेरी की गई तो जिम्मेदार अफसरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। कोर्ट ने अपने आदेश का माखौल उड़ाने की कार्यवाही करने वाले जिले के आला अफसरों के प्रति कड़ी नाराजगी जतायी। रिकार्ड तलब करते हुए कोर्ट ने अगली सुनवायी 28 जुलाई को सुबह 11 बजे नियत की है। यह आदेश जस्टिस राजीव सिंह की एकल पीठ ने डा. नेमी की ओर से दाखिल अवमानना याचिका पर सुनवायी करते हुए पारित किया है। याचिका में प्रमुख सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य पार्थ सारथी सेन शर्मा, जिलाधिकारी कानपुर जीतेंद्र प्रताप सिंह, एडीएम कानपुर नगर राजेश कुमार, एसीपी अभिषेक पांडे, एसएचओ चकेरी थाना संतोष शुक्ला व श्रावस्ती वापस भेजे गए सीएमओ कानपुर नगर डा. उदय नाथ को विपक्षी पक्षकार बनाया गया है। अवमानना याचिका पर डा. नेमी की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता एल पी मिश्रा का कहना था कि जब याची ने चार्ज लिया तो कानपुर के एडीएम राजेश कुमार, एसीपी अभिषेक पांडे व एसएचओ संतोष शुक्ला ने उनके साथ अभद्रता की और अदालती आदेश की अवमानना की। जिस पर प्रकार से अफसरों ने कोर्ट के आर्डर के प्रति प्रतिक्रिया दीआदेश के बाद भी याची का तमाशा बनाया वह अदालत की अपराधिक अवमानना की श्रेणी में आता है अतः जिन अफसरों ने याची के साथ अभद्रता की उनके खिलाफ अवमानना प्रारंभ की जाए।


Information is Life