कानपुर: प्रेम विवाह के तीन महीने बाद पति ने की पत्नी की हत्या, आरोपी फरार।

कानपुर। शहर के पनकी थाना क्षेत्र स्थित राम गंगा एनक्लेव से एक सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है।...

कानपुर: सिंघानिया परिवार विवाद में बड़ा मोड़, करोड़ों की हेराफेरी के आरोप सही : 4 के खिलाफ चार्जशीट।

कानपुर के चर्चित उद्योगपति सिंघानिया परिवार में चल रहा संपत्ति और ट्रस्ट विवाद अब निर्णायक मोड़ पर...

कानपुर में आक्रोशित वकीलों ने थाना घेरा,जोरदार हंगामाः पूर्व महामंत्री को उठाने पर जमकर नारेबाजी।

कानपुर में बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री को हिरासत में लेने से नाराज वकील हंगामा कर रहे हैं। वह...

#UGC के नए नियमों पर सुप्रीम रोक- केंद्र को नए सिरे से ड्राफ्ट तैयार करने के निर्देश।

सुप्रीम कोर्ट ने यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) के नए नियमों पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है। CJI...

कानपुर: महाराजपुर के हाथीगांव में नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, 8 महीने पहले हुई थी शादी

Kanpur:कानपुर के महाराजपुर थाना क्षेत्र के हाथीगांव में मंगलवार को एक नवविवाहिता ने संदिग्ध...

UGC 2026 नियमों के खिलाफ PCS अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री का इस्तीफा।

Kanpur: यूजीसी (UGC) 2026 के नए नियमों के खिलाफ खुलकर मोर्चा खोलने वाले पीसीएस अधिकारी अलंकार...

Kanpur : नशे के कारोबार से अरबपति बना विनोद: विदेशों तक फैला कोडीन सिरप नेटवर्क, 6 साल में खड़ा किया करोड़ों का साम्राज्य…

कानपुर।कोडीन युक्त कफ सीरप और नशीली दवाओं के अवैध कारोबार से आरोपी विनोद अग्रवाल महज छह साल में...

कानपुर में 77वें गणतंत्र दिवस पर भव्य आयोजन, पहली बार ITBP जवानों ने परेड में बढ़ाया गौरव।

कानपुर- 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर कानपुर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा पुलिस लाइन ग्राउंड में भव्य और...

कानपुर : 20 दिन बाद भी फरार 50 हजार का इनामी दरोगा, 40 पुलिसकर्मियों की चार टीमें खाली हाथ।

कानपुर।कानपुर के सचेंडी थाना क्षेत्र में हुई नाबालिग किशोरी के साथ गैंगरेप की सनसनीखेज वारदात के...
Information is Life

कुछ सवालो के जवाब डॉ. सुदीप जैन निदेशक, स्पाइन सॉल्यूशंस इंडिया के द्वारा…..

मेरी सात वर्ष की बेटी के दायें घुटने के नीचे मांसपेशियों में दर्द रहता है। इसका क्या कारण हो सकता है?

बड़ों की तुलना में बच्चे कहीं ज्यादा खेलना-कूदना आदि क्रियाएं करते हैं। उन्हें पसीना ज्यादा आता है, जिसके साथ शरीर से कई खनिज भी निकलते हैं। जब इन खनिज की पूर्ति नहीं होती तो डिहाइड्रेशन हो जाता है। शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स जैसे सोडियम, पोटैशियम और क्लोराइड की कमी हो जाती है। इस कमी से बच्चों को हड्डियों, जोड़ों, मांसपेशियों, तंत्रिकाओं, टेन्डंस, लिगामेंट और कार्टिलेज में समस्याएं उत्पन्न होती हैं। बढ़ते बच्चों को पोषक तत्वों जैसे प्रोटीन, अमीनो एसिड, कैल्शियम, मैग्नीशियम, मिनरल्स, विटामिन, विटामिन डी व बी 12 और विटामिन-के से युक्त खानपान की जरूरत होती है। इनकी कमी से मांसपेशियों में जोड़ों में या हड्डियों में दर्द की समस्या उत्पन्न होने लगती हैं। आप विशेषज्ञ डॉक्टर से मिलकर अपनी बेटी के लिए पौष्टिक खान-पान की जानकारी लें।

मेरी उम्र 48 साल है। हमेशा झुक कर चलती हूं। सीधा चलने पर दर्द होता है। क्या करें ?

आपकी उम्र में, मेनोपॉज के दौरान शरीर में हार्मोन संबंधी बड़े बदलाव होते हैं। आमतौर पर महिलाएं धूप में कम बैठती हैं। लगातार घर के भीतर रहने रहने के के कारण उनमें विटामिन डी की कमी हो जाती है। व्यायाम नहीं कर पातीं और ज्यादातर अपने खानपान की अनदेखी करती हैं। डेयरी उत्पाद का कम सेवन उनमें ऑस्टियोपोरोसिस ऑस्टियोपेनिया व ऑस्टियो मेलेशिया जैसी समस्याओं का कारण बन जाता है। नतीजा, हड्डियों का घनत्व कम होने लगता है। जिसका दुष्प्रभाव रीढ़ की हड्डी के वर्टेब्रल कॉलम पर पड़ता है। नतीजतन, रीढ़ की हड्डियां कमजोर होकर आगे की तरफ झुकने लगती हैं।

वर्टेब्रल कॉलम सिकुड़ कर छोटा होने से व्यक्ति को आगे झुक कर चलने के लिए मजबूर होना पड़ता है। गलत पॉस्चर भी हड्डियों पर बुरा असर डालता है। इससे भी रीढ़ सीधे रखने में दिक्कत हो सकती है। आप किसी स्पाइन स्पेशलिस्ट से मिलें। वे स्पाइन और पेल्विक रीजन का एक्सरे, डेक्सा स्कैन टेस्ट और ब्लड टेस्ट आदि करवा सकते हैं। रक्त परीक्षण से शरीर में कैल्शियम, मैग्नीशियम व फास्फोरस की मौजूदगी पता चलती है। खानपान में बदलाव के साथ कुछ दिन फिजियोथेरेपी लेने का सुझाव दे सकते हैं। आगे झुक कर चलने की आपकी समस्या का एक इलाज नॉन सर्जिकल भी है, जिसमें वर्टिकल बोन के अंदर इंजेक्शन लगाए जाते हैं। इससे काफी आराम मिलता है। जरूरत पड़ने पर ‘काइफोप्लास्टी’ भी की जाती है।


Information is Life