कानपुर : बचपन की तस्वीर से मिस यूपी तक पहुंची अंशिका, नकली ताज से असली क्राउन तक का सफर।

कानपुर की प्रतिभाशाली बेटी अंशिका गुप्ता ने अपनी मेहनत और आत्मविश्वास के दम पर सौंदर्य प्रतियोगिता...

कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, कई थानों में नए प्रभारी तैनात।

कानपुर। Kanpur पुलिस कमिश्नरेट में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से बड़ा फेरबदल...

कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का कमाल, Shark Tank India में चयन…

कानपुर। शहर के लिए गर्व की बात है कि कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का चयन देश के लोकप्रिय बिज़नेस...

Kanpur : डफरिन अस्पताल के Dr सुधीर कुमार द्विवेदी हुए सम्मानित।

फिजियोकनेक्ट-6 इंटरनेशनल फिजियोथेरेपी सम्मेलन का आयोजन द मायरा फाउंडेशन द्वारा द नॉर्थकैप...

कानपुर: सुहागरात टालता रहा पति, पत्नी ने नपुंसकता छिपाकर शादी का लगाया आरोप; 38 लाख खर्च का दावा

कानपुर की एक नवविवाहिता ने पति पर नपुंसकता की बात छिपाकर शादी करने का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष...

Kanpur : दूल्हा बने बाबा आनंदेश्वर, महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब; लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

कानपुर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शहर शिवभक्ति में डूबा नजर आया। परमट स्थित श्री आनंदेश्वर...

कानपुर को मिलेगा विश्वस्तरीय क्रिकेट हब: 350 करोड़ से बदलेगा ग्रीन पार्क स्टेडियम का स्वरूप, बढ़ेंगे अंतरराष्ट्रीय व IPL मैच..

कानपुर। शहर के ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान ग्रीन पार्क स्टेडियम को अब विश्वस्तरीय बनाने की तैयारी शुरू...

कानपुर में अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले— ‘स्मार्ट सिटी नहीं, बदनामपुर बन गया शहर’

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर दौरे के दौरान भारतीय जनता...

कानपुर पहुंचने से पहले जाम में फंसे अखिलेश यादव, वीडियो शेयर कर सरकार पर साधा निशाना

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को कानपुर पहुंचने से पहले गंगा...

कानपुर में बोले शिवपाल यादव — यूपी में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं

कानपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने शुक्रवार को कानपुर दौरे के दौरान प्रदेश...
Information is Life

विज्ञापन

Hinduja Family Servant Case: भारतीय मूल के अरबपतियों के परिवार हिंदुजा के चार सदस्यों को स्विट्जरलैंड में घर के नौकर का शोषण करने के मामले में साढ़े चार साल तक की जेल की सजा सुनाई गई है..

भारतीय मूल के धनकुबेर और ब्रिटेन के टॉप अमीरों में शामिल हिंदुजा परिवार के कुछ सदस्यों को बड़ा झटका लगा है. घर में काम करने वाले नौकरों के साथ खराब व्यवहार करने के मामले में स्विट्जरलैंड की एक अदालत ने हिंदुजा परिवार के चार सदस्यों को जेल की सजा सुनाई है.

इन चार सदस्यों का मिली सजा

हिंदुजा परिवार के जिन सदस्यों को स्विस कोर्ट ने जेल की सजा सुनाई है, उनमें भारत में पैदा हुए धनकुबेर प्रकाश हिंदुजा, उनकी पत्नी, बेटा और पतोहू शामिल हैं. उनके ऊपर मानव तस्करी व नौकरों के साथ अमानवीय व्यवहार करने के गंभीर आरोप लगा गए थे. हालांकि कोर्ट ने मानव तस्करी के आरोप को सही नहीं पाया, लेकिन दुर्व्यवहार के मामले में कोर्ट ने उन्हें साढ़े चार साल तक की जेल की सजा सुना दी.

ट्रैफिकिंग के आरोप से मिली राहत

प्रकाश हिंदुजा के परिवार पर आरोप था कि उन्होंने अपने जेनेवा स्थित आलीशान लेकसाइड विला में काम करने के लिए भारत से नौकरों को लाया था, जो पढ़े-लिखे नहीं थे. उनके ऊपर घर में काम करने वाले नौकरों को ट्रैफिकिंग के जरिए लाने का भी आरोप लगा था. हालांकि कोर्ट ने इस आरोप को सही नहीं माना. कोर्ट ने कहा कि काम करने वाले लोग जानते थे उन्हें क्यों लाया जा रहा है.

इस तरह कर रहे थे शोषण

हालांकि प्रकाश हिंदुजा के परिवार पर कई अन्य गंभीर आरोप सही पाए गए. कोर्ट ने उन्हें अनाधिकृत तौर पर नौकरी देने और काम करने वालों का शोषण करने के आरोपों को सही माना. हिंदुजा परिवार के ऊपर ये भी आरोप लगा था कि वे काम करने वालों को स्विस फ्रैंक के बजाय भारतीय रुपये में पेमेंट कर रहे थे. नौकरों के पासपोर्ट भी जब्त कर लिए गए थे और उन्हें विला से बाहर नहीं निकलने दिया जाता था.

पहले भी लगे हैं ऐसे आरोप

यह पहली बार नहीं है जब प्रकाश हिंदुजा के परिवार के ऊपर इस तरह के आरोप लगे हैं. दशकों से स्विट्जरलैंड में रह रहे प्रकाश हिंदुजा पर 2007 में भी लोगों को अनाधिकृत तरीके से बिना उचित पेपर वर्क के काम पर रखने के आरोप लगे थे. अब ताजे मामले में कोर्ट ने कई गंभीर आरोपों को सही पाया है उनके परिजनों को 4 साल से साढ़े चार साल की कारावास की सजा सुनाई है.

ब्रिटेन का सबसे अमीर परिवार

हिंदुजा परिवार की गिनती दुनिया के सबसे अमीर परिवारों में की जाती है. हिंदुजा परिवार को ब्रिटेन का सबसे अमीर परिवार बताया जाता है. कहा जाता है कि हिंदुजा परिवार के पास ब्रिटेन के शाही घराने से कई गुना ज्यादा दौलत है. परिवार का कारोबार कई देशों में फैला हुआ है. भारत में हिंदुजा परिवार का बिजनेस अशोक लीलैंड, इंडसइंड बैंक जैसी कंपनियों के जरिए कई सेक्टरों में पसरा हुआ है।


Information is Life