नया यूपी, नई पहचान: विकास, सुशासन और निवेश का उभरता केंद्र बना उत्तर प्रदेश।

कानपुर।कभी बीमारू राज्य की श्रेणी में गिने जाने वाला उत्तर प्रदेश आज विकास, निवेश और सुशासन की नई...

कानपुर : बचपन की तस्वीर से मिस यूपी तक पहुंची अंशिका, नकली ताज से असली क्राउन तक का सफर।

कानपुर की प्रतिभाशाली बेटी अंशिका गुप्ता ने अपनी मेहनत और आत्मविश्वास के दम पर सौंदर्य प्रतियोगिता...

कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, कई थानों में नए प्रभारी तैनात।

कानपुर। Kanpur पुलिस कमिश्नरेट में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से बड़ा फेरबदल...

कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का कमाल, Shark Tank India में चयन…

कानपुर। शहर के लिए गर्व की बात है कि कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का चयन देश के लोकप्रिय बिज़नेस...

Kanpur : डफरिन अस्पताल के Dr सुधीर कुमार द्विवेदी हुए सम्मानित।

फिजियोकनेक्ट-6 इंटरनेशनल फिजियोथेरेपी सम्मेलन का आयोजन द मायरा फाउंडेशन द्वारा द नॉर्थकैप...

कानपुर: सुहागरात टालता रहा पति, पत्नी ने नपुंसकता छिपाकर शादी का लगाया आरोप; 38 लाख खर्च का दावा

कानपुर की एक नवविवाहिता ने पति पर नपुंसकता की बात छिपाकर शादी करने का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष...

Kanpur : दूल्हा बने बाबा आनंदेश्वर, महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब; लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

कानपुर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शहर शिवभक्ति में डूबा नजर आया। परमट स्थित श्री आनंदेश्वर...

कानपुर को मिलेगा विश्वस्तरीय क्रिकेट हब: 350 करोड़ से बदलेगा ग्रीन पार्क स्टेडियम का स्वरूप, बढ़ेंगे अंतरराष्ट्रीय व IPL मैच..

कानपुर। शहर के ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान ग्रीन पार्क स्टेडियम को अब विश्वस्तरीय बनाने की तैयारी शुरू...

कानपुर में अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले— ‘स्मार्ट सिटी नहीं, बदनामपुर बन गया शहर’

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर दौरे के दौरान भारतीय जनता...

कानपुर पहुंचने से पहले जाम में फंसे अखिलेश यादव, वीडियो शेयर कर सरकार पर साधा निशाना

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को कानपुर पहुंचने से पहले गंगा...
Information is Life

विज्ञापन

यूपी : CM योगी आद‍ित्‍यनाथ ने कैब‍िनेट मीट‍िंग में मंगलवार को कई बड़े फैसले ल‍िए गए हैं। आईआईटी कानपुर में मेडिकल रिसर्च के लिए स्कूल आफ मेडिकल रिसर्च एंड टेक्नालॉजी बनाया जाएगा। इसके लिए राज्य सरकार हर साल 10 करोड़ रुपये देगी। इस तरह पांच साल में 50 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। शेष मदद केंद्र से आएगी। मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ की अध्‍यक्षता में हुइ मीट‍िंग में ये फैसला ल‍िया गया है।

IIT Kanpur: आईआईटी कानपुर चिकित्सा शोध के क्षेत्र में कदम आगे बढ़ा रहा है. 2025 के अंत तक आईआईटी का अपना अस्पताल होगा. आईआईटी कानपुर का गंगवाल स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी चिकित्सा शोध के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होने जा रहा है. मरीजों को अस्पताल में विश्वस्तरीय मेडिकल सुविधा मिलेगी. योगी सरकार ने बजट 2024-2025 में गंगवाल स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी के लिए 10 करोड़ का आवंटन कर दिया है. इंडिगो के सह संस्थापक राकेश गंगवाल 100 करोड़ का दान दे चुके हैं।

चिकित्सा शोध के क्षेत्र में आईआईटी कानपुर ने बढ़ाया कदम

2022 में शिलान्यास के समय अस्पताल का नाम गंगवाल स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी रखा गया था. आईआईटी कानपुर के डायरेक्टर प्रो मनिंद्र अग्रवाल ने बताया कि अस्पताल महत्वपूर्ण परियोजना का हिस्सा है. उन्होंने उम्मीद जताई कि चिकित्सा के क्षेत्र में अस्पताल क्रांतिकारी बदलाव लाएगा. दावा किया जा रहा है कि आईआईटी के अस्पताल में जटिल से जटिल बीमारियों को ठीक किया जा सकेगा. गंगवाल स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी में 500 बेड की व्यवस्था रहेगी.

15 जिलों से मरीज गंभीर रोगों का इलाज करा सकेंगे इलाज

संस्थान में 15 जिलों के मरीज गंभीर बीमारियों का इलाज करा सकते हैं. दिल से जुड़ी बीमारियों और कैंसर का तोड़ निकालने के लिए वैज्ञानिकों का शोध जारी है. गंगवाल स्कूल ऑफ मेडिकल साइंस एंड टेक्नोलॉजी के अंतर्गत आईआईटी कानपुर में 500 बेड का अस्पताल 2025 तक बनकर तैयार हो जाएगा. अस्पताल के प्रोजेक्ट को पूरा करने में 650 करोड़ की लागत आएगी. आईआईटी कानपुर में अब मेडिकल की पढ़ाई के साथ शोध भी हो सकेगा. अभी तक टेक्नोलॉजी की पढ़ाई का प्रतिष्ठित केंद्र आईआईटी कानपुर को माना जाता था. बता दें कि आईआईटी कानपुर ने हृदय रोग संबंधी मरीजों को बड़ी सौगात दी है. विशेषज्ञों ने एक कृत्रिम हृदय तैयार किया है. कृत्रिम हृदय का जानवरों पर परीक्षण किया जाएगा. परीक्षण सफल होने पर कृत्रिम हृदय का प्रत्यारोपण मरीजों में किया जा सकेगा.


Information is Life