नया यूपी, नई पहचान: विकास, सुशासन और निवेश का उभरता केंद्र बना उत्तर प्रदेश।

कानपुर।कभी बीमारू राज्य की श्रेणी में गिने जाने वाला उत्तर प्रदेश आज विकास, निवेश और सुशासन की नई...

कानपुर : बचपन की तस्वीर से मिस यूपी तक पहुंची अंशिका, नकली ताज से असली क्राउन तक का सफर।

कानपुर की प्रतिभाशाली बेटी अंशिका गुप्ता ने अपनी मेहनत और आत्मविश्वास के दम पर सौंदर्य प्रतियोगिता...

कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, कई थानों में नए प्रभारी तैनात।

कानपुर। Kanpur पुलिस कमिश्नरेट में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से बड़ा फेरबदल...

कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का कमाल, Shark Tank India में चयन…

कानपुर। शहर के लिए गर्व की बात है कि कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का चयन देश के लोकप्रिय बिज़नेस...

Kanpur : डफरिन अस्पताल के Dr सुधीर कुमार द्विवेदी हुए सम्मानित।

फिजियोकनेक्ट-6 इंटरनेशनल फिजियोथेरेपी सम्मेलन का आयोजन द मायरा फाउंडेशन द्वारा द नॉर्थकैप...

कानपुर: सुहागरात टालता रहा पति, पत्नी ने नपुंसकता छिपाकर शादी का लगाया आरोप; 38 लाख खर्च का दावा

कानपुर की एक नवविवाहिता ने पति पर नपुंसकता की बात छिपाकर शादी करने का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष...

Kanpur : दूल्हा बने बाबा आनंदेश्वर, महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब; लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

कानपुर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शहर शिवभक्ति में डूबा नजर आया। परमट स्थित श्री आनंदेश्वर...

कानपुर को मिलेगा विश्वस्तरीय क्रिकेट हब: 350 करोड़ से बदलेगा ग्रीन पार्क स्टेडियम का स्वरूप, बढ़ेंगे अंतरराष्ट्रीय व IPL मैच..

कानपुर। शहर के ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान ग्रीन पार्क स्टेडियम को अब विश्वस्तरीय बनाने की तैयारी शुरू...

कानपुर में अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले— ‘स्मार्ट सिटी नहीं, बदनामपुर बन गया शहर’

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर दौरे के दौरान भारतीय जनता...

कानपुर पहुंचने से पहले जाम में फंसे अखिलेश यादव, वीडियो शेयर कर सरकार पर साधा निशाना

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को कानपुर पहुंचने से पहले गंगा...
Information is Life

आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के माध्यम से रिश्तेदारों की आवाज में फोन करके पैसा मांग रहे साइबर ठग

कानपुर : अनजान नंबर से आपके मोबाइल पर कॉल करके अगर आपके मामा-नाना, चाचा-ताऊ, या अन्य रिश्तेदार किसी मुसीबत में होने की बात करके पैसों की मांग करें तो उन पर सीधे भरोसा न करें। फोन काटकर संबंधित रिश्तेदार के मोबाइल पर फोन जरूर कर लें। ऐसा न हो कि आप जाने-अनजाने साइबर ठगी के शिकार हो जाएं।
आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के माध्यम से रिश्तेदारों की आवाज में फोन करके ठग पैसों की मांग कर रहे हैं। इस तकनीक के माध्यम से साइबर ठग सोशल मीडिया पर मौजूद तस्वीर व आवाज से नकली को असली बनाकर पेश कर रहे है।

ठग आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) के माध्यम से फेसबुक, इंस्टाग्राम व अन्य प्लेटफार्म से तस्वीर को लेकर इस तरह से पेश करेंगे कि सामने वालों को लगेगा कि बिल्कुल असली है। ठगों के वारदात के तरीके बदल रहे हैं। देश मे कई जगह से इस तरह की शिकायत आने के बाद अब ठगों से बचने के लिए जागरूकता अभियान में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के माध्यम से हो रही वारदात से बचने की सलाह दी गई है। इन वारदात में भाई की आवाज में दुर्घटना का बहाना बनाकर खाते में पैसा डलवाना या किसी की तस्वीर को इस तरह से पेश करना कि सड़क दुर्घटना में घायल होने की बात कह कर दोस्त से पैसा डलवाना आदि है।

आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस से हो रही ठगी से बचने के उपाय

: डीप-फेक से बचे, वीडियो या तस्वीर नकली पूरी तरह से असली दिखेगी।
: किसी अज्ञात लिंक को क्लिक न करें।
: फेंक वीडियो से पैसा मांगने की जानकारी 1930 पर तुंरत दे, सूचना डायल 112 पर भी दी जा सकती है।
: सोशल मीडिया पर अधिक जानकारी देने से बचे।
: सोशल मीडिया पर मौजूद जानकारी को सुरक्षित रखे, कोई उसमें प्रवेश न कर सके।


Information is Life