नया यूपी, नई पहचान: विकास, सुशासन और निवेश का उभरता केंद्र बना उत्तर प्रदेश।

कानपुर।कभी बीमारू राज्य की श्रेणी में गिने जाने वाला उत्तर प्रदेश आज विकास, निवेश और सुशासन की नई...

कानपुर : बचपन की तस्वीर से मिस यूपी तक पहुंची अंशिका, नकली ताज से असली क्राउन तक का सफर।

कानपुर की प्रतिभाशाली बेटी अंशिका गुप्ता ने अपनी मेहनत और आत्मविश्वास के दम पर सौंदर्य प्रतियोगिता...

कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, कई थानों में नए प्रभारी तैनात।

कानपुर। Kanpur पुलिस कमिश्नरेट में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से बड़ा फेरबदल...

कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का कमाल, Shark Tank India में चयन…

कानपुर। शहर के लिए गर्व की बात है कि कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का चयन देश के लोकप्रिय बिज़नेस...

Kanpur : डफरिन अस्पताल के Dr सुधीर कुमार द्विवेदी हुए सम्मानित।

फिजियोकनेक्ट-6 इंटरनेशनल फिजियोथेरेपी सम्मेलन का आयोजन द मायरा फाउंडेशन द्वारा द नॉर्थकैप...

कानपुर: सुहागरात टालता रहा पति, पत्नी ने नपुंसकता छिपाकर शादी का लगाया आरोप; 38 लाख खर्च का दावा

कानपुर की एक नवविवाहिता ने पति पर नपुंसकता की बात छिपाकर शादी करने का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष...

Kanpur : दूल्हा बने बाबा आनंदेश्वर, महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब; लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

कानपुर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शहर शिवभक्ति में डूबा नजर आया। परमट स्थित श्री आनंदेश्वर...

कानपुर को मिलेगा विश्वस्तरीय क्रिकेट हब: 350 करोड़ से बदलेगा ग्रीन पार्क स्टेडियम का स्वरूप, बढ़ेंगे अंतरराष्ट्रीय व IPL मैच..

कानपुर। शहर के ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान ग्रीन पार्क स्टेडियम को अब विश्वस्तरीय बनाने की तैयारी शुरू...

कानपुर में अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले— ‘स्मार्ट सिटी नहीं, बदनामपुर बन गया शहर’

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर दौरे के दौरान भारतीय जनता...

कानपुर पहुंचने से पहले जाम में फंसे अखिलेश यादव, वीडियो शेयर कर सरकार पर साधा निशाना

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को कानपुर पहुंचने से पहले गंगा...
Information is Life

यूपी :-आईपीएस विजय सिंह मीणा को कानपुर का नया पुलिस कमिश्नर बनाया गया है। उनके नाम की घोषणा गुरुवार देर रात की गई है। अभी तक वह विजिलेंस के एडीजी पद पर तैनात थे। सीनियर आईपीएस विजय सिंह मीणा जयपुर राजस्थान के मूल निवासी हैं। वह 1996 बैच के आईपीएस हैं। चुनाव आयोग से हरी झंडी के बाद देर रात शासन ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए। विजय सिंह मीणा इससे पहले लंबे समय तक वाराणसी रेंज के आईजी रह चुके हैं। पिछले वर्ष एडीजी के बैंक में प्रमोशन के बाद उन्हें वाराणसी से हटाकर विजिलेंस में एडीजी बना दिया गया था।

IPS विजय सिंह मीणा

ईमानदार अफसरों में है शुमार

1996 बैच के आईपीएस विजय सिंह मीणा मूल रूप से जयपुर राजस्थान के रहने वाले हैं। उन्होंने बीटेक की पढ़ाई की है। वो आईजी जोन विंध्याचल, आईजी लोक शिकायत लखनऊ, आईजी बरेली जोन, डीआईजी आजमगढ़ और बरेली, एसपी मुरादाबाद, आजमगढ़, फतेहपुर, कन्नौज, एटा, बुलंद शहर, इलाहाबाद तथा भदोही जनपद में एसपी के पद पर तैनात रहे है आईपीएस विजय सिंह तेजतर्रार और ईमानदार अफसरों में शुमार है।

बता दें कि आठ जनवरी को कानपुर के मौजूदा पुलिस आयुक्त असीम अरुण ने अचानक वीआरएस लेकर राजनीति में जाने का फैसला कर लिया था। प्रदेश सरकार ने उनका वीआरएस 15 जनवरी से स्वीकार कर लिया था। पुलिस आयुक्त कानपुर के लिए चुनाव आयोग को एडीजी राय के तीन अफसरों के पैनल भेजा गया था। जिसमें विजय सिंह मीणा के अलावा विजिलेंस में ही तैनात एडीजी एन रविंदर और भर्ती बोर्ड में तैनात आरके स्वर्णकार का नाम भी शामिल था। आयोग ने विजय सिंह मीना के नाम पर मोहर लगाई। जिसके बाद शासन ने उन्हें पुलिस आयुक्त कानपुर नगर के पद पर तैनाती दे दी।

उधर, असीम अरुण वीआरएस के लिए आवेदन करते ही लंबी छुट्टी पर चले गए थे। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए संदेश जारी कर भाजपा में जाने का संकेत दिया था। असीम अरुण ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह व अन्य नेताओं से भी मुलाकात की थी। असीम के कन्नौज के सदर सुरक्षित सीट से चुनाव लड़ने के कयास भी लगाए जा रहे हैं।


Information is Life