नया यूपी, नई पहचान: विकास, सुशासन और निवेश का उभरता केंद्र बना उत्तर प्रदेश।

कानपुर।कभी बीमारू राज्य की श्रेणी में गिने जाने वाला उत्तर प्रदेश आज विकास, निवेश और सुशासन की नई...

कानपुर : बचपन की तस्वीर से मिस यूपी तक पहुंची अंशिका, नकली ताज से असली क्राउन तक का सफर।

कानपुर की प्रतिभाशाली बेटी अंशिका गुप्ता ने अपनी मेहनत और आत्मविश्वास के दम पर सौंदर्य प्रतियोगिता...

कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, कई थानों में नए प्रभारी तैनात।

कानपुर। Kanpur पुलिस कमिश्नरेट में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से बड़ा फेरबदल...

कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का कमाल, Shark Tank India में चयन…

कानपुर। शहर के लिए गर्व की बात है कि कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का चयन देश के लोकप्रिय बिज़नेस...

Kanpur : डफरिन अस्पताल के Dr सुधीर कुमार द्विवेदी हुए सम्मानित।

फिजियोकनेक्ट-6 इंटरनेशनल फिजियोथेरेपी सम्मेलन का आयोजन द मायरा फाउंडेशन द्वारा द नॉर्थकैप...

कानपुर: सुहागरात टालता रहा पति, पत्नी ने नपुंसकता छिपाकर शादी का लगाया आरोप; 38 लाख खर्च का दावा

कानपुर की एक नवविवाहिता ने पति पर नपुंसकता की बात छिपाकर शादी करने का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष...

Kanpur : दूल्हा बने बाबा आनंदेश्वर, महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब; लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

कानपुर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शहर शिवभक्ति में डूबा नजर आया। परमट स्थित श्री आनंदेश्वर...

कानपुर को मिलेगा विश्वस्तरीय क्रिकेट हब: 350 करोड़ से बदलेगा ग्रीन पार्क स्टेडियम का स्वरूप, बढ़ेंगे अंतरराष्ट्रीय व IPL मैच..

कानपुर। शहर के ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान ग्रीन पार्क स्टेडियम को अब विश्वस्तरीय बनाने की तैयारी शुरू...

कानपुर में अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले— ‘स्मार्ट सिटी नहीं, बदनामपुर बन गया शहर’

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर दौरे के दौरान भारतीय जनता...

कानपुर पहुंचने से पहले जाम में फंसे अखिलेश यादव, वीडियो शेयर कर सरकार पर साधा निशाना

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को कानपुर पहुंचने से पहले गंगा...
Information is Life

एसएसपी अनुराग आर्य के कार्यकाल में 102 अपराधियों को लगी गोली

मुठभेड़ में कुछ पुलिसकर्मी भी हुए घायल, इज्जतनगर में भी हुई एक और मुठभेड़

बरेलीः एसएसपी अनुराग आर्य के कार्यकाल में बदमाशों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई। पिछले एक वर्ष में 79 मुठभेड़ में 100 से अधिक बदमाशों के पैर में गोली लगी। सबसे अधिक अपराधी शहरी क्षेत्र, दूसरे नंबर पर उत्तरी और तीसरे नंबर पर दक्षिणी क्षेत्र में लंगड़े हुए हैं। हालांकि, बात वर्ष 2025 के आंकड़ो की हो तो यह आंकड़ा भी अर्द्धशतक से आगे है। रविवार देर रात हुई मुठभेड़ के बाद इनकी संख्या भी 51 पहुंच गई।

एसएसपी अनुराग आर्य ने 27 जून को बरेली का चार्ज संभाला था। उसी के बाद से जिले में एक के बाद एक मुठभेड़ का दौर शुरू हो गया। एक जनवरी से 22 जून तक बरेली जिले की पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान 51 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनमें से कुछ ऐसे हैं, जिनके दोनों पैरों में गोली लगी है और एक बदमाश ऐसा है, जिसका पैर काटना पड़ गया। इस कार्रवाई में अब तक सबसे ज्यादा शहरी क्षेत्र में 45 बदमाशों के पैर में गोली लगी। दूसरे नंबर पर उत्तरी क्षेत्र में 30 बदमाश घायल हुए और तीसरे नंबर दक्षिणी क्षेत्र में 25 बदमाश घायल हुए हैं। एसएसपी का कहना हैं कि जो भी अपराध की दुनिया में कदम रखेगा उसके विरुद्ध कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी।

79 मुठभेड़ में 183 अपराधी गिरफ्तारः पिछले एक वर्ष में जिले कुल 79 मुठभेड़ हुई। इसमें से 101 अपरधियों के पैर में गोली लगी, बाकी के 183 अपराधी ऐसे थे जो गिरफ्तार किए गए। बात यदि थाना वार की जाए तो बारादरी व इज्जतनगर थाने वर्तमान में टाप पर है, इन दोनों थानों ने आठ-आठ बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार किए। इसके अलावा फरीदपुर, बिथरी व भोजीपुरा में पांच पांच, देवरनिया में चार, कैंट, सुभाषनगर में तीन-तीन, कोतवाली, फतेहगंज पश्चिमी में दो-दो, प्रेमनगर, किला, सीबीगंज, मीरगंज, भुता व हाफिजगंज में एक-एक बदमाश मुठभेड़ में पकड़ा गया।

सवसे ज्यादा लूट के आरोपितों के साथ मुठभेड़ अपराध बार आंकड़ों पर गौर किया जाए तो जिले में सबसे ज्यादा लूट के 42 आरोपितों के पैर में गोली लगी। दूसरे नंबर पर गोकुशी के 19 आरोपित मुठभेड़ के दौरान घायल हुए। तीसरे नंबर पर हत्या के 16 अपराधियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया सभी के पैर में गोली लगी। चौथे नंबर पर बलवा के आठ अपराधी घायल हुए हैं। इसके अलावा दुष्कर्म, चोरी और पाक्सो के दो-दो आरोपितों के पैर में गोली लगी है।

अपराध और अपराधियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के लिए बरेली पुलिस पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। जिनके पैर में गोली लगी है। इन्होंने पुलिस पर फायरिंग की थी।
अनुराग आर्य, एसएसपी


Information is Life