कानपुर : बचपन की तस्वीर से मिस यूपी तक पहुंची अंशिका, नकली ताज से असली क्राउन तक का सफर।

कानपुर की प्रतिभाशाली बेटी अंशिका गुप्ता ने अपनी मेहनत और आत्मविश्वास के दम पर सौंदर्य प्रतियोगिता...

कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, कई थानों में नए प्रभारी तैनात।

कानपुर। Kanpur पुलिस कमिश्नरेट में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से बड़ा फेरबदल...

कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का कमाल, Shark Tank India में चयन…

कानपुर। शहर के लिए गर्व की बात है कि कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का चयन देश के लोकप्रिय बिज़नेस...

Kanpur : डफरिन अस्पताल के Dr सुधीर कुमार द्विवेदी हुए सम्मानित।

फिजियोकनेक्ट-6 इंटरनेशनल फिजियोथेरेपी सम्मेलन का आयोजन द मायरा फाउंडेशन द्वारा द नॉर्थकैप...

कानपुर: सुहागरात टालता रहा पति, पत्नी ने नपुंसकता छिपाकर शादी का लगाया आरोप; 38 लाख खर्च का दावा

कानपुर की एक नवविवाहिता ने पति पर नपुंसकता की बात छिपाकर शादी करने का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष...

Kanpur : दूल्हा बने बाबा आनंदेश्वर, महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब; लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

कानपुर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शहर शिवभक्ति में डूबा नजर आया। परमट स्थित श्री आनंदेश्वर...

कानपुर को मिलेगा विश्वस्तरीय क्रिकेट हब: 350 करोड़ से बदलेगा ग्रीन पार्क स्टेडियम का स्वरूप, बढ़ेंगे अंतरराष्ट्रीय व IPL मैच..

कानपुर। शहर के ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान ग्रीन पार्क स्टेडियम को अब विश्वस्तरीय बनाने की तैयारी शुरू...

कानपुर में अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले— ‘स्मार्ट सिटी नहीं, बदनामपुर बन गया शहर’

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर दौरे के दौरान भारतीय जनता...

कानपुर पहुंचने से पहले जाम में फंसे अखिलेश यादव, वीडियो शेयर कर सरकार पर साधा निशाना

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को कानपुर पहुंचने से पहले गंगा...

कानपुर में बोले शिवपाल यादव — यूपी में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं

कानपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने शुक्रवार को कानपुर दौरे के दौरान प्रदेश...
Information is Life

यूपी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की चौथी सूची जारी होने के साथ कई दिनों से चला आ रहा सस्पेंस रविवार को खत्म हो गया। गोविंदनगर से करिश्मा ठाकुर को टिकट दिया गया है तो सीसामऊ से हाजी सुहैल को प्रत्याशी बनाया गया है । वहीं घाटमपुर की सुरक्षित सीट से राज नारायण कुरील को टिकट मिला है । कल्याणपुर में क्षेत्रीय कांग्रेस पदाधिकारियों के विरोध के चलते इस सीट पर प्रत्याशी घोषित नहीं किया गया ।

गोविंद नगर से उपचुनाव लड़ चुकी करिश्मा ठाकुर पर एक बार फिर कांग्रेस ने भरोसा जताया है । यहां करिश्मा और दक्षिण जिलाध्यक्ष डा. शैलेंद्र दीक्षित के बीच कांग्रेस आलाकमान तय नहीं कर पा रहा था कि टिकट किसे दिया जाए जिसके चलते इस सीट पर प्रत्याशी घोषित करने में समय लग गया । उधर सीसामऊ सीट से हाजी सुहैल को टिकट देने की चर्चा उसी दिन से शुरू हो गई थी जिस दिन उन्होंने सपा छोड़कर लखनऊ पार्टी कार्यालय में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की थी । हाजी सुहैल नौ साल तक सपा पार्षद दल के नेता रहे हैं । घाटमपुर से जिला पंचायत सदस्य रहे राज नारायण कुरील पर कांग्रेस ने भरोसा जताया । राज नारायण कुरील निर्दलीय चुनाव लड़ चुके हैं। कांग्रेस ने कल्याणपुर सीट से बिकरू कांड के आरोपित खुशी दुबे की माँ गायत्री तिवारी को टिकट देने का आश्वासन दिया था लेकिन अभी टिकट की घोषणा नही हो पाई है।

61 प्रत्याशियों की चौथी लिस्ट, जानें किस सीट से किसे मिला टिकट

कांग्रेस ने 61 सीटों पर प्रत्याशी की घोषणा की गई है. कांग्रेस की लिस्ट में 24 महिलाओं की भी जगह दी गई है. हमीरपुर से राजकुमारी, नरैनी सुरक्षित सीट से पवन देवी कोरी, अयाह शाह से हेमलता पटेल को टिकट दिया गया है.

बिसालपुर से शिखा पांडे को टिकट
कांग्रेस ने हाथरस सुरक्षित सीट से कुलदीप कुमार सिंह, कासगंज से कुलदीप पांडे, किशनी सुरक्षित सीट से डॉक्टर विनय नारायण सिंह, बीसलपुर से शिखा पांडे, पलिया से रिशाल अहमद, निघासन से अटल शुक्ला, गोला गोरखनाथ से प्रहलाद पटेल, श्रीनगर सुरक्षित सीट से चांदनी, धौरहरा से जितेंद्री देवी और लखीमपुर से रवि शंकर त्रिवेदी को टिकट दिया गया है.

मलिहाबाद सीट से रामकरन पासी
कास्ता सुरक्षित सीट से राधेश्याम भार्गव, बिसवां से अभिनव भार्गव की जगह वंदना भार्गव, सेवता से विजय नाथ अवस्थी, बिलग्राम मल्लावां से सुभाष पाल, संडीला से मोहम्मद हनीफ उर्फ बबलू, भगवंतनगर से जंग बहादुर सिंह और मलिहाबाद सुरक्षित सीट से रामकरन पासी को कांग्रेस ने टिकट दिया है.

भोजपुर से अर्चना राठौर को टिकट
कांग्रेस ने हरचंदपुर से सुरेंद्र विक्रम सिंह. सरेनी से सुधा देवी, गौरीगंज से मोहम्मद फतेह बहादुर, सुल्तानपुर से फिरोज अहमद खान, कायमगंज सुरक्षित सीट से शकुंतला देवी, अमृतपुर से शुभम तिवारी, भोजपुर से अर्चना राठौर और छिबरामऊ से विजय कुमार मिश्रा, कन्नौज सुरक्षित सीट से विनीता देवी, इटावा से मोहम्मद राशिद और माधौगढ़ सीट से सिद्धार्थ को टिकट दिया है।


Information is Life