नया यूपी, नई पहचान: विकास, सुशासन और निवेश का उभरता केंद्र बना उत्तर प्रदेश।

कानपुर।कभी बीमारू राज्य की श्रेणी में गिने जाने वाला उत्तर प्रदेश आज विकास, निवेश और सुशासन की नई...

कानपुर : बचपन की तस्वीर से मिस यूपी तक पहुंची अंशिका, नकली ताज से असली क्राउन तक का सफर।

कानपुर की प्रतिभाशाली बेटी अंशिका गुप्ता ने अपनी मेहनत और आत्मविश्वास के दम पर सौंदर्य प्रतियोगिता...

कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, कई थानों में नए प्रभारी तैनात।

कानपुर। Kanpur पुलिस कमिश्नरेट में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से बड़ा फेरबदल...

कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का कमाल, Shark Tank India में चयन…

कानपुर। शहर के लिए गर्व की बात है कि कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का चयन देश के लोकप्रिय बिज़नेस...

Kanpur : डफरिन अस्पताल के Dr सुधीर कुमार द्विवेदी हुए सम्मानित।

फिजियोकनेक्ट-6 इंटरनेशनल फिजियोथेरेपी सम्मेलन का आयोजन द मायरा फाउंडेशन द्वारा द नॉर्थकैप...

कानपुर: सुहागरात टालता रहा पति, पत्नी ने नपुंसकता छिपाकर शादी का लगाया आरोप; 38 लाख खर्च का दावा

कानपुर की एक नवविवाहिता ने पति पर नपुंसकता की बात छिपाकर शादी करने का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष...

Kanpur : दूल्हा बने बाबा आनंदेश्वर, महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब; लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

कानपुर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शहर शिवभक्ति में डूबा नजर आया। परमट स्थित श्री आनंदेश्वर...

कानपुर को मिलेगा विश्वस्तरीय क्रिकेट हब: 350 करोड़ से बदलेगा ग्रीन पार्क स्टेडियम का स्वरूप, बढ़ेंगे अंतरराष्ट्रीय व IPL मैच..

कानपुर। शहर के ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान ग्रीन पार्क स्टेडियम को अब विश्वस्तरीय बनाने की तैयारी शुरू...

कानपुर में अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले— ‘स्मार्ट सिटी नहीं, बदनामपुर बन गया शहर’

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर दौरे के दौरान भारतीय जनता...

कानपुर पहुंचने से पहले जाम में फंसे अखिलेश यादव, वीडियो शेयर कर सरकार पर साधा निशाना

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को कानपुर पहुंचने से पहले गंगा...
Information is Life


कानपुर में एक महिला दारोगा ने खाकी को दागदार कर दिया है. डिप्टी सीएम से सम्मानित महिला दारोगा हनी ट्रैप गैंग से मिलकर दो युवकों से मोटी रकम वसूलने के लिए धमकी दे रही थी. इस मामले की शिकायत के बाद पुलिस टीम ने महिला दारोगा और एक होमगार्ड को रंगेहाथों पकड़ लिया है. महिला दारोगा जालौन के दो युवकों को वसूली की धमकी दे रही थी.

योगी के पूर्व कार्यकाल में अच्छे कामों के लिए मिल चुका है सम्मान
जालौन के दो युवकों को धमकी दे रही थी महिला दारोगा

पुलिस ने मौके से एक होमगार्ड को भी किया गिरफ्तार
यूपी के कानपुर में पुलिस कमिश्नर की स्पेशल टीम ने महिला दारोगा और एक होमगार्ड को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि महिला दारोगा हनी ट्रैप गैंग से मिलकर दो युवकों से बीस लाख रुपए की मांग कर रही थी. इस मामले की शिकायत जालौन के दो युवक उपेंद्र सिंह और अमित ने ज्वाइंट कमिश्नर से की थी. बता दें कि महिला दारोगा भुनेश्वरी सेन को योगी सरकार के पूर्व कार्यकाल में डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने अच्छे कार्यों के लिए सम्मानित किया था।

https://youtu.be/6ucpeGxyIc4

युवकों की शिकायत पर ज्वाइंट कमिश्नर ने टीम बनाकर कार्रवाई के आदेश दिए. पुलिस ने दोनों युवकों के साथ छापेमारी की तो टीम यह देख हैरान रह गई कि वसूली के लिए धमकी देने वाली उनकी ही दारोगा भुवनेश्वरी सिंह और होमगार्ड संजीव विश्वकर्मा है. पुलिस ने दारोगा के पास से दोनों युवकों के जेवर और समान बरामद कर लिया है. कोतवाली के एसीपी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि जालौन के उपेंद्र सिंह और अमित सिंह एक फ्लैट में लड़कियों को लेकर रातभर रुके थे.

सुबह होते ही फ्लैट में दलाल राहुल शुक्ला के साथ महिला दारोगा भुनेश्वरी सिंह और उसके साथी होमगार्ड संजीव विश्वकर्मा ने छापा मार दिया.महिला दारोगा ने लड़कियों को जाने दिया, लेकिन युवकों को महिला दारोगा ने जेल भेजने की धमकी देकर 20 लाख रुपए की मांग की. युवकों ने जब इतना पैसा देने से मना कर दिया तो उनका सामान व अंगूठी रखवा ली और कहा कि कम से कम पांच लाख रुपए लेकर आओ.

इसके बाद दोनों युवकों ने कानपुर में अपने दोस्त के माध्यम से ज्वाइंट कमिश्नर से संपर्क किया और मामले की शिकायत की. पुलिस ने सिविल लाइन के फ्लैट से महिला दारोगा और होमगार्ड को रंगे हाथों पकड़ लिया. उसके पास से उपेंद्र और अमित के जेवरात बरामद किए हैं. पुलिस कमिश्नर विजय सिंह मीणा का कहना है कि दारोगा और होमगार्ड को पनकी थाने में रखा गया है, पूछताछ की जा रही है. ज्वाइंट कमिश्नर आनंद प्रकाश तिवारी ने बताया कि हमने 2 FIR दर्ज की हैं. एक मारपीट और वसूली की है, जबकि दूसरी देह व्यापार से संबंधित है. महिला दारोगा समेत कई लोगों को हिरासत में लिया गया है. दोनों एफआईआर की विवेचना की जा रही है.


Information is Life