नया यूपी, नई पहचान: विकास, सुशासन और निवेश का उभरता केंद्र बना उत्तर प्रदेश।

कानपुर।कभी बीमारू राज्य की श्रेणी में गिने जाने वाला उत्तर प्रदेश आज विकास, निवेश और सुशासन की नई...

कानपुर : बचपन की तस्वीर से मिस यूपी तक पहुंची अंशिका, नकली ताज से असली क्राउन तक का सफर।

कानपुर की प्रतिभाशाली बेटी अंशिका गुप्ता ने अपनी मेहनत और आत्मविश्वास के दम पर सौंदर्य प्रतियोगिता...

कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, कई थानों में नए प्रभारी तैनात।

कानपुर। Kanpur पुलिस कमिश्नरेट में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से बड़ा फेरबदल...

कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का कमाल, Shark Tank India में चयन…

कानपुर। शहर के लिए गर्व की बात है कि कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का चयन देश के लोकप्रिय बिज़नेस...

Kanpur : डफरिन अस्पताल के Dr सुधीर कुमार द्विवेदी हुए सम्मानित।

फिजियोकनेक्ट-6 इंटरनेशनल फिजियोथेरेपी सम्मेलन का आयोजन द मायरा फाउंडेशन द्वारा द नॉर्थकैप...

कानपुर: सुहागरात टालता रहा पति, पत्नी ने नपुंसकता छिपाकर शादी का लगाया आरोप; 38 लाख खर्च का दावा

कानपुर की एक नवविवाहिता ने पति पर नपुंसकता की बात छिपाकर शादी करने का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष...

Kanpur : दूल्हा बने बाबा आनंदेश्वर, महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब; लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

कानपुर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शहर शिवभक्ति में डूबा नजर आया। परमट स्थित श्री आनंदेश्वर...

कानपुर को मिलेगा विश्वस्तरीय क्रिकेट हब: 350 करोड़ से बदलेगा ग्रीन पार्क स्टेडियम का स्वरूप, बढ़ेंगे अंतरराष्ट्रीय व IPL मैच..

कानपुर। शहर के ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान ग्रीन पार्क स्टेडियम को अब विश्वस्तरीय बनाने की तैयारी शुरू...

कानपुर में अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले— ‘स्मार्ट सिटी नहीं, बदनामपुर बन गया शहर’

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर दौरे के दौरान भारतीय जनता...

कानपुर पहुंचने से पहले जाम में फंसे अखिलेश यादव, वीडियो शेयर कर सरकार पर साधा निशाना

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को कानपुर पहुंचने से पहले गंगा...
Information is Life

विज्ञापन

कानपुरः पुलिस द्वारा वकीलों पर झूठे मुकदमे लिखे जाने का आरोप लगाते हुए अधिवक्ता सोमवार को हड़ताल पर रहे। इस कारण वादकारी अपने मुकदमों में तारीख लेकर लौट गए। धरना देकर अधिवक्ताओं ने पुलिस पर मनमानी का आरोप लगाया। बाद में बार एसोसिएशन और लायर्स एसोसिएशन की संयुक्त आम सभा में मंगलवार को भी न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया गया। लायर्स बार एसोसिएशन के पूर्व कनिष्ठ उपाध्यक्ष पर किशोर के अपहरण और बर्बर मारपीट के आरोप में दर्ज मुकदमे में पैरवी और आंदोलन की रूपरेखा तय करने के लिए दो समितियां बनाई गई हैं। सेल्स टैक्स बार एसोसिएशन, इनकम टैक्स बार एसोसिएशन और ने कमिश्नरी बार एसोसिएशन ने भी – आंदोलन को अपना समर्थन दिया है।

न्याय भवन के चैनल के पास आयोजित धरने में अधिवक्ताओं ने कहा कि अधिवक्ताओं पर झूठे मुकदमे दर्ज कराए जा रहे हैं। ताजा मामला बिठूर पुलिस द्वारा 29 जून को लायर्स बार एसोसिएशन के पूर्व कनिष्ठ उपाध्यक्ष के खिलाफ दर्ज मुकदमा है। बाद में बार एसोसिएशन दफ्तर में आम सभा में तय हुआ कि प्रकरण की निगरानी के लिए एक विधिक कमेटी बनाई जाए। एक दूसरी कमेटी आंदोलन की रूपरेखा तय करने के लिए बनाई जाए। पहली समिति में बार एसोसिएशन अध्यक्ष प्रमोद कुमार द्विवेदी, कमलेश पाठक आदि को रखा गया है। दूसरी समिति में मनहरण गोपाल अवस्थी, अजित शुक्ल आदि को रखा गया है।

बार एसोसिएशन के महामंत्री आदित्य सिंह और लॉयर्स एसोसिएशन के महामंत्री अभिषेक तिवारी ने बताया कि वकीलों पर दबाव बनाने के लिए झूठे मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। जमानतीय धाराओं में भी जेल भेजा जा रहा है। पुलिस अफसर और कर्मचारियों के खिलाफ भी कई मुकदमे दर्ज हैं, लेकिन उनकी सूची प्रकाशित नहीं की जा रही।

काकादेव थाने में लॉयर्स एसोसिएशन के पूर्व संयुक्त मंत्री हिमांशु दीक्षित, सेन पश्चिम पारा थाने में बार एसोसिएशन के संयुक्त मंत्री शेखर सिंह तोमर व लायर्स एसोसिएशन के कार्यकारिणी सदस्य बृजेंद्र सिंह यादव, कोहना थाने में राम विकास व अनूप जायसवाल, चमनगंज थाने में शहीद हसन व रिजवान हसन के खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज किए गए। रायपुरवा थाने में बार एसोसिएशन के कार्यकारिणी सदस्य विनय कुमार मिश्रा के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई कर दी गई। इसके पहले भी ज्ञापन देकर पुलिस कमिश्नर से व्यवस्था में सुधार की मांग की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई न हो होने के कारण वकील आंदोलन के लिए मजबूर हैं।

अधिवक्ता की जमानत के लिए अर्जी, आज होगी सुनवाई

बेटी के साथ कोल्ड ड्रिंक पीते देख किशोर के अपहरण और मारपीट के मुकदमे में गिरफ्तार लायर्स बार एसोसिएशन के पूर्व कनिष्ठ उपाध्यक्ष की जमानत अर्जी जिला जज कोर्ट में लगाई गई है। मंगलवार को सुनवाई होगी।


Information is Life