नया यूपी, नई पहचान: विकास, सुशासन और निवेश का उभरता केंद्र बना उत्तर प्रदेश।

कानपुर।कभी बीमारू राज्य की श्रेणी में गिने जाने वाला उत्तर प्रदेश आज विकास, निवेश और सुशासन की नई...

कानपुर : बचपन की तस्वीर से मिस यूपी तक पहुंची अंशिका, नकली ताज से असली क्राउन तक का सफर।

कानपुर की प्रतिभाशाली बेटी अंशिका गुप्ता ने अपनी मेहनत और आत्मविश्वास के दम पर सौंदर्य प्रतियोगिता...

कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, कई थानों में नए प्रभारी तैनात।

कानपुर। Kanpur पुलिस कमिश्नरेट में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से बड़ा फेरबदल...

कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का कमाल, Shark Tank India में चयन…

कानपुर। शहर के लिए गर्व की बात है कि कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का चयन देश के लोकप्रिय बिज़नेस...

Kanpur : डफरिन अस्पताल के Dr सुधीर कुमार द्विवेदी हुए सम्मानित।

फिजियोकनेक्ट-6 इंटरनेशनल फिजियोथेरेपी सम्मेलन का आयोजन द मायरा फाउंडेशन द्वारा द नॉर्थकैप...

कानपुर: सुहागरात टालता रहा पति, पत्नी ने नपुंसकता छिपाकर शादी का लगाया आरोप; 38 लाख खर्च का दावा

कानपुर की एक नवविवाहिता ने पति पर नपुंसकता की बात छिपाकर शादी करने का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष...

Kanpur : दूल्हा बने बाबा आनंदेश्वर, महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब; लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

कानपुर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शहर शिवभक्ति में डूबा नजर आया। परमट स्थित श्री आनंदेश्वर...

कानपुर को मिलेगा विश्वस्तरीय क्रिकेट हब: 350 करोड़ से बदलेगा ग्रीन पार्क स्टेडियम का स्वरूप, बढ़ेंगे अंतरराष्ट्रीय व IPL मैच..

कानपुर। शहर के ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान ग्रीन पार्क स्टेडियम को अब विश्वस्तरीय बनाने की तैयारी शुरू...

कानपुर में अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले— ‘स्मार्ट सिटी नहीं, बदनामपुर बन गया शहर’

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर दौरे के दौरान भारतीय जनता...

कानपुर पहुंचने से पहले जाम में फंसे अखिलेश यादव, वीडियो शेयर कर सरकार पर साधा निशाना

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को कानपुर पहुंचने से पहले गंगा...
Information is Life


Kanpur News आजाद नगर निवासी सिक्योरिटी गार्ड मुन्नालाल शुक्ला की पत्नी सुनीता ने 17 दिसंबर 2022 को एक बेटी को जन्म दिया था। परिवार का आरोप है कि इस बच्ची को एक युवती ने रजिस्ट्री कार्यालय ले जाकर अंगूठा लगवा लिया। इस मामले में अब एक नया खुलासा हुआ है।

Abhay Tripathi Journalist:

उत्तर प्रदेश के कानपुर से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक नवजात बच्ची की जमीन की तरह अंगूठा लगाकर रजिस्ट्री करा ली गई। बच्ची के मां बाप ने एक निसंतान औरत पर रजिस्ट्री का आरोप लगाया। जांच कर रही पुलिस को मिली एक ऑडियो से इस पूरे का एंगल बदल गया।

झांसा देकर नवजात बच्ची को गोद लेने के मामले में पुलिस की शुरुआती जांच में ही झोल नजर आ रहे हैं। अब तक हुई जांच के बाद यह सामने आया है कि बच्ची को उसके मां-बाप ने आरोपित पक्ष के हाथों पचास हजार रुपये में बेचा था। अब वह पचास हजार रुपये और मांग रहे थे।

पैसे देने से मना करने पर उन्होंने विवाद खड़ा कर दिया और जब पुलिस ने शिकायत के बाद जांच में मामला दर्ज करने से इनकार किया तो उन्होंने वाया अदालत मुकदमा दर्ज करा दिया। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस को एक ऑडियो मिली है, जिसमें बच्ची का पिता आरोपित पक्ष से पचास हजार रुपये की मांग कर रहा है।

आजाद नगर निवासी सिक्योरिटी गार्ड मुन्नालाल शुक्ला की पत्नी सुनीता ने 17 दिसंबर 2022 को एक बेटी को जन्म दिया था। यह बेटी इनकी चौथी संतान है, जिसका नाम उन्होंने विजेता रखा है। सुनीता उजियारा निवासी कोटेदार राजेंद्र त्रिवेदी की दुकान से राशन लेने जाती थी। कोटा उनकी बेटी वर्षा चलाती है। वर्षा नि:संतान है।

क्या है मामला
आरोप है कि नवजात बच्ची का राशन कार्ड में नाम जुड़वाने के नाम पर वर्षा 30 जनवरी को उन्हें लेकर रजिस्ट्री कार्यालय गई और कुछ कागजों पर दस्तखत व अंगूठे के निशान लगवा लिए। सभी की फोटो खींची। 31 जनवरी बच्ची के रेटिना की फोटो बनवाने का बहाना कर वह बच्ची को ले गई। जब वर्षा नहीं लौटी तो वह उनके घर गए, जहां वर्षा ने उसने 20 हजार रुपये देकर बच्ची को बेचने की पेशकश की। नवाबगंज पुलिस ने रिपोर्ट नहीं लिखी तो पिछले दिनों अदालत के आदेश पर वर्षा, उसके पति मनीष, पिता राजेन्द्र, अम्बुज मिश्रा, अनुराग शुक्ला के खिलाफ थाना नवाबगंज में मुकदमा दर्ज हो गया।

पहले भी पुलिस के सामने आया था ये मामला
इस प्रकरण में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी नवाबगंज प्रमोद कुमार पांडेय ने बताया कि पहले भी यह मामला सामने आया था, जिसमें उप निबंधक प्रथम कार्यालय में गोद लेने की प्रक्रिया पूरी होने की बात सामने आई थी। इसलिए पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया है। अब मुकदमा दर्ज होने के बाद रजिस्ट्री कार्यालय से पूरे दस्तावेज, गोद लेने की प्रक्रिया, संबंधित मामले में गोद लेने के लिए अपनाई गई प्रक्रिया का ब्यौरा मांगा गया है।

ऑडियो सामने आने से बदला केस का एंगल
इंस्पेक्टर ने बताया कि पुलिस को एक आडियो मिली है, जोकि बच्ची के अभिभावक व आरोपित पक्ष के बीच है। इसमें बच्ची के अभिभावक मान रहे हैं कि उन्हें पचास हजार रुपये मिल चुके हैं, लेकिन अब उन्हें और पचास हजार रुपये की जरूरत है। जांच में यह भी सामने आया है कि बच्ची को पहले एक निषाद को 20 हजार रुपये में बेचा जा रहा था। इस तथ्यों के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।


Information is Life