कानपुर : बचपन की तस्वीर से मिस यूपी तक पहुंची अंशिका, नकली ताज से असली क्राउन तक का सफर।

कानपुर की प्रतिभाशाली बेटी अंशिका गुप्ता ने अपनी मेहनत और आत्मविश्वास के दम पर सौंदर्य प्रतियोगिता...

कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, कई थानों में नए प्रभारी तैनात।

कानपुर। Kanpur पुलिस कमिश्नरेट में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से बड़ा फेरबदल...

कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का कमाल, Shark Tank India में चयन…

कानपुर। शहर के लिए गर्व की बात है कि कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का चयन देश के लोकप्रिय बिज़नेस...

Kanpur : डफरिन अस्पताल के Dr सुधीर कुमार द्विवेदी हुए सम्मानित।

फिजियोकनेक्ट-6 इंटरनेशनल फिजियोथेरेपी सम्मेलन का आयोजन द मायरा फाउंडेशन द्वारा द नॉर्थकैप...

कानपुर: सुहागरात टालता रहा पति, पत्नी ने नपुंसकता छिपाकर शादी का लगाया आरोप; 38 लाख खर्च का दावा

कानपुर की एक नवविवाहिता ने पति पर नपुंसकता की बात छिपाकर शादी करने का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष...

Kanpur : दूल्हा बने बाबा आनंदेश्वर, महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब; लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

कानपुर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शहर शिवभक्ति में डूबा नजर आया। परमट स्थित श्री आनंदेश्वर...

कानपुर को मिलेगा विश्वस्तरीय क्रिकेट हब: 350 करोड़ से बदलेगा ग्रीन पार्क स्टेडियम का स्वरूप, बढ़ेंगे अंतरराष्ट्रीय व IPL मैच..

कानपुर। शहर के ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान ग्रीन पार्क स्टेडियम को अब विश्वस्तरीय बनाने की तैयारी शुरू...

कानपुर में अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले— ‘स्मार्ट सिटी नहीं, बदनामपुर बन गया शहर’

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर दौरे के दौरान भारतीय जनता...

कानपुर पहुंचने से पहले जाम में फंसे अखिलेश यादव, वीडियो शेयर कर सरकार पर साधा निशाना

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को कानपुर पहुंचने से पहले गंगा...

कानपुर में बोले शिवपाल यादव — यूपी में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं

कानपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने शुक्रवार को कानपुर दौरे के दौरान प्रदेश...
Information is Life

कानपुर की प्रतिभाशाली बेटी अंशिका गुप्ता ने अपनी मेहनत और आत्मविश्वास के दम पर सौंदर्य प्रतियोगिता के मंच पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। मैकेनिकल इंजीनियर अंशिका ने हाल ही में आयोजित मिस उत्तर प्रदेश प्रतियोगिता में फर्स्ट रनर-अप बनकर न सिर्फ अपने परिवार बल्कि पूरे कानपुर का नाम रोशन किया है।
अंशिका की सफलता की कहानी भी बेहद दिलचस्प है। बचपन में स्टूडियो में नकली ताज पहनकर खिंचवाई गई एक तस्वीर आज हकीकत बन चुकी है। दरअसल, उस समय उनकी मां ने मजाक-मजाक में बेटी को ताज पहनाकर फोटो खिंचवाई थी। उसी तस्वीर को याद करते हुए अंशिका बताती हैं कि मां की वही अधूरी ख्वाहिश उन्हें मिस यूपी के मंच तक ले आई।


कानपुर जर्नलिस्ट क्लब में पत्रकारों से बातचीत करते हुए अंशिका ने बताया कि यह उनका पहला ब्यूटी पेजेंट था और पहली ही कोशिश में रनर-अप बनना उनके लिए किसी सपने के सच होने जैसा है। उन्होंने कहा कि भले ही पहला स्थान न मिला हो, लेकिन रनर-अप का ताज घर लाना भी उनके लिए बेहद खास है। अंशिका ने भावुक होकर कहा कि आज कहीं न कहीं उन्होंने अपनी मां का सपना पूरा कर दिया है। उनका लक्ष्य अब मिस इंडिया और आगे चलकर मिस यूनिवर्स का ताज जीतना है।

रैंप वॉक के दौरान मां की तालियों ने बढ़ाया हौसला
मिस यूपी के ग्रैंड फिनाले में जब अंशिका रैंप वॉक कर रही थीं, तब नीचे बैठी उनकी मां लगातार तालियां बजाकर उनका उत्साह बढ़ा रही थीं। बेटी की सफलता की खुशी उनकी आंखों में साफ झलक रही थी। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने भी कहा कि उन्होंने किसी मां को अपनी बेटी के लिए इतना उत्साहित पहले कभी नहीं देखा।

ऑडिशन में चयन की खबर सुनते ही खुशी से झूम उठीं

अंशिका ने बताया कि मिस यूपी प्रतियोगिता के ऑडिशन में करीब 40 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। पहले इंट्रोडक्शन राउंड हुआ और उसके बाद फोन कॉल के जरिए अगले राउंड के लिए चयन की सूचना दी गई। जब उन्हें कॉल आया तो वह खुशी से झूम उठीं, क्योंकि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि पहली ही कोशिश में उनका चयन हो जाएगा। इसके बाद एक सप्ताह का ग्रूमिंग सेशन हुआ, जिसमें रैंप वॉक, स्टेज प्रेजेंस, कम्युनिकेशन और आत्मविश्वास से बोलने की ट्रेनिंग दी गई।

इंजीनियरिंग के साथ मॉडलिंग में भी बनाई पहचान

अंशिका गुप्ता की शुरुआती पढ़ाई कानपुर के डॉ. वीरेन्द्र स्वरूप एजुकेशन सेंटर, अवधपुरी से हुई। इसके बाद उन्होंने वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीटेक की डिग्री हासिल की। पढ़ाई के साथ-साथ उन्होंने अपने सपनों को भी हमेशा प्राथमिकता दी और मॉडलिंग के क्षेत्र में कदम रखा। फॉरएवर स्टार इंडिया द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए अंशिका ने पहले मिस कानपुर नगर का खिताब जीता और इसके बाद ग्रैंड फिनाले में मिस उत्तर प्रदेश फर्स्ट रनर-अप बनकर नई उपलब्धि हासिल की।
लड़कियों को देना चाहती हैं प्रेरणा
अंशिका का कहना है कि वह अपने इस मंच के जरिए समाज की बेटियों और युवतियों को प्रेरित करना चाहती हैं। उनका मानना है कि हर लड़की को बड़े सपने देखने चाहिए और उन्हें पूरा करने का साहस भी रखना चाहिए।
उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय फॉरएवर स्टार इंडिया के संस्थापक राजेश अग्रवाल को देते हुए कहा कि यह मंच देश की बेटियों को अपने सपनों को साकार करने का अवसर दे रहा है। अंशिका की इस उपलब्धि से कानपुर में खुशी का माहौल है और लोग इसे शहर के लिए गर्व की बात मान रहे हैं।


Information is Life