कानपुर की एक नवविवाहिता ने पति पर नपुंसकता की बात छिपाकर शादी करने का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता का कहना है कि शादी के बाद पति ने शारीरिक संबंध नहीं बनाए और विरोध करने पर परिवार की ओर से दबाव व धमकियां दी गईं। रावतपुर थाने में मामला दर्ज कर पुलिस जांच शुरू कर दी गई है।
किशोर नगर निवासी युवती के अनुसार उसकी शादी 25 अप्रैल 2025 को हमीरपुर निवासी युवक से पूरे रीति-रिवाज के साथ हुई थी। परिवार ने होटल, जेवर और अन्य व्यवस्थाओं सहित करीब 38 लाख रुपये खर्च किए थे। शादी के बाद ही पति के व्यवहार को लेकर उसे संदेह होने लगा।
पीड़िता का आरोप है कि विदाई के बाद ससुराल पहुंचने पर पति उससे दूरी बनाए रखता रहा और सुहागरात तक नहीं मनाई। उसने कई बार इस विषय में बात करने की कोशिश की, लेकिन हर बार पति टालमटोल करता रहा।
कुछ दिनों बाद पति उसे नोएडा ले गया, जहां करीब एक महीने तक साथ रहने के बावजूद शारीरिक संबंध नहीं बनाए गए। इसी दौरान उसे पति के शारीरिक रूप से सक्षम न होने का संदेह हुआ।
रावतपुर थाना प्रभारी कमलेश राय ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर पति, ससुर और परिवार के अन्य सदस्यों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है और जांच टीम हमीरपुर भेजी जाएगी।
पीड़िता का आरोप है कि जब उसने ससुराल पक्ष से इस विषय में बात की तो शुरुआत में इलाज कराने का आश्वासन दिया गया। बाद में उससे पांच लाख रुपये लाने की मांग की गई और विरोध करने पर बदनाम करने की धमकी दी गई। इसके बाद वह मायके लौट आई और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
इलाके में क्या माहौल?

Recent Comments