नया यूपी, नई पहचान: विकास, सुशासन और निवेश का उभरता केंद्र बना उत्तर प्रदेश।

कानपुर।कभी बीमारू राज्य की श्रेणी में गिने जाने वाला उत्तर प्रदेश आज विकास, निवेश और सुशासन की नई...

कानपुर : बचपन की तस्वीर से मिस यूपी तक पहुंची अंशिका, नकली ताज से असली क्राउन तक का सफर।

कानपुर की प्रतिभाशाली बेटी अंशिका गुप्ता ने अपनी मेहनत और आत्मविश्वास के दम पर सौंदर्य प्रतियोगिता...

कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, कई थानों में नए प्रभारी तैनात।

कानपुर। Kanpur पुलिस कमिश्नरेट में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से बड़ा फेरबदल...

कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का कमाल, Shark Tank India में चयन…

कानपुर। शहर के लिए गर्व की बात है कि कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का चयन देश के लोकप्रिय बिज़नेस...

Kanpur : डफरिन अस्पताल के Dr सुधीर कुमार द्विवेदी हुए सम्मानित।

फिजियोकनेक्ट-6 इंटरनेशनल फिजियोथेरेपी सम्मेलन का आयोजन द मायरा फाउंडेशन द्वारा द नॉर्थकैप...

कानपुर: सुहागरात टालता रहा पति, पत्नी ने नपुंसकता छिपाकर शादी का लगाया आरोप; 38 लाख खर्च का दावा

कानपुर की एक नवविवाहिता ने पति पर नपुंसकता की बात छिपाकर शादी करने का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष...

Kanpur : दूल्हा बने बाबा आनंदेश्वर, महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब; लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

कानपुर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शहर शिवभक्ति में डूबा नजर आया। परमट स्थित श्री आनंदेश्वर...

कानपुर को मिलेगा विश्वस्तरीय क्रिकेट हब: 350 करोड़ से बदलेगा ग्रीन पार्क स्टेडियम का स्वरूप, बढ़ेंगे अंतरराष्ट्रीय व IPL मैच..

कानपुर। शहर के ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान ग्रीन पार्क स्टेडियम को अब विश्वस्तरीय बनाने की तैयारी शुरू...

कानपुर में अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले— ‘स्मार्ट सिटी नहीं, बदनामपुर बन गया शहर’

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर दौरे के दौरान भारतीय जनता...

कानपुर पहुंचने से पहले जाम में फंसे अखिलेश यादव, वीडियो शेयर कर सरकार पर साधा निशाना

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को कानपुर पहुंचने से पहले गंगा...
Information is Life

Kanpur Metro: कानपुर वालों के लिए अच्छी ख़बर है. दीपावली तक उन्हें मेट्रो में सफर करने का मौका मिल सकता है. अंडरग्राउंड रेलवे ट्रैक बिछाने का काम भी लगभग पूरा हो गया है.

कानपुर: शहर में इन दिनों मेट्रो का काम बहुत तेजी से चल रहा है. बड़ा चौराहा से नयागंज मेट्रो स्टेशन के बीच लगभग 1260 मीटर लंबी सुरंग की अपलाइन और डाउन लाइन में रेल पटरी बिछाने का काम पूरा हो गया. ट्रैक स्लैब की ढलाई का कार्य भी शुरू हो चुका है. ट्रैक निर्माण शुरू होने से अब चुन्नीगंज-नयागंज भूमिगत सेक्शन का काम एक फेज और आगे बढ़ गया है.

दो अगस्त से ट्रैक निर्माण के लिए रेल पटरियों को नीचे उतारने की प्रक्रिया शुरू हुई थी. उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड(यूपीएमआरसी) के प्रबंध निदेशक सुशील कुमार के मुताबिक चुन्नीगंज-नयागंज अंडर ग्राउंड सेक्शन में ट्रैक निर्माण की शुरुआत अहम पड़ाव है. इस सेक्शन में नवीन मार्केट से बड़ा चौराहा के बीच टनल बनाने का काम भी तेजी से आगे बढ़ रहा है.
क्या है मास स्प्रिंग सिस्टम
मेट्रो अफसरों के मुताबिक मास स्प्रिंग सिस्टम का इस्तेमाल ट्रेन के चलने के दौरान पैदा हो रहे कंपन और शोर को अवशोषित करने के लिए किया जाता है. पॉलियूरिथेन नामक पदार्थ से बने इस स्प्रिंग सिस्टम को ऑस्ट्रिया से आयातित किया गया है.

एलिवेटेड मेट्रो ट्रैक की तरह ही अंडरग्राउंड मेट्रो के लिए भी बैलेस-लेस (गिट्टी-रहित) ट्रैक का ही इस्तेमाल किया जा रहा है. ऐसे ट्रैक में रखरखाव की कम से कम जरूरत पड़ती है. मेट्रो सेवाओं में 15-16 घंटों के लंबे ट्रेन संचालन के दौरान, ट्रेनों को बहुत कम स्पीड पर संचालित किया जाता है. बैलेंस-लेस ट्रैक ये सारी सुविधाएं प्रदान करता है, साथ ही इसकी लाइफ काफी ज्यादा होती है…


Information is Life