कानपुर: प्रेम विवाह के तीन महीने बाद पति ने की पत्नी की हत्या, आरोपी फरार।

कानपुर। शहर के पनकी थाना क्षेत्र स्थित राम गंगा एनक्लेव से एक सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है।...

कानपुर: सिंघानिया परिवार विवाद में बड़ा मोड़, करोड़ों की हेराफेरी के आरोप सही : 4 के खिलाफ चार्जशीट।

कानपुर के चर्चित उद्योगपति सिंघानिया परिवार में चल रहा संपत्ति और ट्रस्ट विवाद अब निर्णायक मोड़ पर...

कानपुर में आक्रोशित वकीलों ने थाना घेरा,जोरदार हंगामाः पूर्व महामंत्री को उठाने पर जमकर नारेबाजी।

कानपुर में बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री को हिरासत में लेने से नाराज वकील हंगामा कर रहे हैं। वह...

#UGC के नए नियमों पर सुप्रीम रोक- केंद्र को नए सिरे से ड्राफ्ट तैयार करने के निर्देश।

सुप्रीम कोर्ट ने यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) के नए नियमों पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है। CJI...

कानपुर: महाराजपुर के हाथीगांव में नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, 8 महीने पहले हुई थी शादी

Kanpur:कानपुर के महाराजपुर थाना क्षेत्र के हाथीगांव में मंगलवार को एक नवविवाहिता ने संदिग्ध...

UGC 2026 नियमों के खिलाफ PCS अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री का इस्तीफा।

Kanpur: यूजीसी (UGC) 2026 के नए नियमों के खिलाफ खुलकर मोर्चा खोलने वाले पीसीएस अधिकारी अलंकार...

Kanpur : नशे के कारोबार से अरबपति बना विनोद: विदेशों तक फैला कोडीन सिरप नेटवर्क, 6 साल में खड़ा किया करोड़ों का साम्राज्य…

कानपुर।कोडीन युक्त कफ सीरप और नशीली दवाओं के अवैध कारोबार से आरोपी विनोद अग्रवाल महज छह साल में...

कानपुर में 77वें गणतंत्र दिवस पर भव्य आयोजन, पहली बार ITBP जवानों ने परेड में बढ़ाया गौरव।

कानपुर- 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर कानपुर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा पुलिस लाइन ग्राउंड में भव्य और...

कानपुर : 20 दिन बाद भी फरार 50 हजार का इनामी दरोगा, 40 पुलिसकर्मियों की चार टीमें खाली हाथ।

कानपुर।कानपुर के सचेंडी थाना क्षेत्र में हुई नाबालिग किशोरी के साथ गैंगरेप की सनसनीखेज वारदात के...
Information is Life

विज्ञापन

कानपुर: आइपीएल की तर्ज पर शहर में आयोजित हो रही कानपुर प्रीमियर लीग (केपीएल) का आज यानी रविवार को ग्रीन पार्क स्टेडियम में रंगारंग आगाज होगा। इसमें बालीबुड गायक अंकित तिवारी के साथ मुंबई का पीएसएम और स्मिथ डांस ग्रुप धमाकेदार प्रस्तुति देगा। वहीं, गंगा बिठूर और सीसामऊ सुपर किंग्स के उ‌द्घाटन मुकाबला खेला जाएगा। इसका प्रसारण दो सौ देशों में किया जाएगा। डीडी स्पोर्ट्स को प्रसारण का अधिकार मिला है। ग्रीन पार्क स्टेडियम के मीडिया सेंटर में शनिवार को केपीएल गर्वनिंग काउंसिल के चेयरमैन डा. संजय कपूर ने लीग के शुभंकर कपिका को लांच किया। उन्होंने बताया कि डीडी स्पोर्ट्स देश भर में केपीएल का सजीव प्रसारण करेगा। वहीं, विश्व के 200 से अधिक देशों में कई चैनल के जरिये सजीव प्रसारण का अनुबंध किया गया है। इसमें पाकिस्तान समेत एशिया, अफ्रीका, यूरोप, अमेरिका के कई देश शामिल हैं।

केपीएल के उद्घाटन मुकाबले के लिए स्टेडियम में दर्शकों का प्रवेश दोपहर साढ़े तीन बजे से शुरू हो जाएगा। चार बजे से फैन इंग्जेमेंट कार्यक्रम की शुरुआत कर दी जाएगी। इस दौरान हास्य कलाकार धर्मपाल और अन्नू अवस्थी दर्शकों को हंसाएंगे। इसके बाद गायक अंकित तिवारी और अन्य ग्रुप के कार्यक्रम का आयोजन होगा। उद्घाटन मुकाबले की शुरुआत सांसद रमेश अवस्थी तथा सभी विधानसभा के विधायक घंटा बजाकर करेंगे। दर्शकों को निश्शुल्क प्रवेश दिया जाएगा। इसके लिए ग्रीन पार्क सहित शहर के 30 स्थानों पर टिकट का वितरण किया जा रहा है। स्टेडियम में प्रवेश के दौरान दर्शकों को पहचान पत्र लाना होगा। सुरक्षा की दृष्टि से पूरे स्टेडियम में 100 से ज्यादा कैमरे लगाए गए हैं।

हर दिन होंगे आयोजन

2 मार्च : गायक अंकित तिवारी, पीएसएम मुंबई ग्रुप।
3 मार्च : एरियल एक्रोबेट्स ।
4 मार्च : ट्रिपल जेमर्स बैंड।
5 मार्च : वैभव गुप्ता की प्रस्तुति ।
6 मार्च : स्टेडियम में फायर शो।
7 मार्च : मलखम एक्ट ।
8 मार्च : अंदाज बैंड गायक शिवम शर्मा, गुलशन ग्रोवर।
9 मार्च : प्रिंस डांस ग्रुप की प्रस्तुति।
10 मार्च : ड्रोन शो।
11 मार्च : गायक युवराज हंस।


Information is Life