कानपुर : बचपन की तस्वीर से मिस यूपी तक पहुंची अंशिका, नकली ताज से असली क्राउन तक का सफर।

कानपुर की प्रतिभाशाली बेटी अंशिका गुप्ता ने अपनी मेहनत और आत्मविश्वास के दम पर सौंदर्य प्रतियोगिता...

कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, कई थानों में नए प्रभारी तैनात।

कानपुर। Kanpur पुलिस कमिश्नरेट में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से बड़ा फेरबदल...

कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का कमाल, Shark Tank India में चयन…

कानपुर। शहर के लिए गर्व की बात है कि कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का चयन देश के लोकप्रिय बिज़नेस...

Kanpur : डफरिन अस्पताल के Dr सुधीर कुमार द्विवेदी हुए सम्मानित।

फिजियोकनेक्ट-6 इंटरनेशनल फिजियोथेरेपी सम्मेलन का आयोजन द मायरा फाउंडेशन द्वारा द नॉर्थकैप...

कानपुर: सुहागरात टालता रहा पति, पत्नी ने नपुंसकता छिपाकर शादी का लगाया आरोप; 38 लाख खर्च का दावा

कानपुर की एक नवविवाहिता ने पति पर नपुंसकता की बात छिपाकर शादी करने का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष...

Kanpur : दूल्हा बने बाबा आनंदेश्वर, महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब; लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

कानपुर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शहर शिवभक्ति में डूबा नजर आया। परमट स्थित श्री आनंदेश्वर...

कानपुर को मिलेगा विश्वस्तरीय क्रिकेट हब: 350 करोड़ से बदलेगा ग्रीन पार्क स्टेडियम का स्वरूप, बढ़ेंगे अंतरराष्ट्रीय व IPL मैच..

कानपुर। शहर के ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान ग्रीन पार्क स्टेडियम को अब विश्वस्तरीय बनाने की तैयारी शुरू...

कानपुर में अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले— ‘स्मार्ट सिटी नहीं, बदनामपुर बन गया शहर’

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर दौरे के दौरान भारतीय जनता...

कानपुर पहुंचने से पहले जाम में फंसे अखिलेश यादव, वीडियो शेयर कर सरकार पर साधा निशाना

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को कानपुर पहुंचने से पहले गंगा...

कानपुर में बोले शिवपाल यादव — यूपी में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं

कानपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने शुक्रवार को कानपुर दौरे के दौरान प्रदेश...
Information is Life

कानपुर चकेरी में प्लाट कब्जाने के मामले में प्लाट मालिक अभिषेक वाष्र्णेय ने दावा किया है कि संगीता जायसवाल, उनके पति व अन्य ने हाई कोर्ट को गुमराह कर गलत तथ्यों के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। शुक्रवार को जर्नलिस्ट क्लब में प्रेसवार्ता के दौरान अभिषेक ने बताया कि एसीएम-2 ने उनके पक्ष में निर्णय दिया था, जबकि संगीता ने प्लाट संख्या 125 की जगह 124 पर कब्जा करने की नीयत से दस्तावेज हाई कोर्ट में प्रस्तुत किए।

अभिषेक ने बताया कि कोर्ट ने उनके पक्ष में संगीता जायसवाल के खिलाफ बेदखली का आर्डर दिया था। इसके अनुपालन में कोर्ट ने चकेरी पुलिस को उनके पिता सुशील को कब्जा देना सुनिश्चित किया था। अभिषेक वाष्र्णेय का कहना है कि कब्जा मिलने के बाद सुनियोजित योजना के तहत संगीता जायसवाल, संजय जायसवाल और राजकुमार सोनी व 10 से 15 लोग जबरन उनके प्लाट में घुस गए और तोड़फोड़ करने लगे। इस पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। आरोप है कि पुलिस ने आरोपितों के बजाय उनके खिलाफ ही मुकदमा दर्जकर कार्रवाई कर दी। उन्होंने पुलिस आयुक्त से शिकायत कर वीडियो साक्ष्य दिखाए। उन्होंने मामले की जांच कराई तो आरोपितों द्वारा कब्जे की बात सही निकली। इस पर संगीता उनके पति संजय, राजकुमार, सोनी, अजय आशीष जायसवाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई। इसके बाद संगीता ने तथ्यों को छिपा और हाई कोर्ट को गुमराह करके चकेरी थाना प्रभारी सँतोष कुमार शुक्ला , दारोगा अंकित खटाना समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया।

महाराजपुर थाना प्रभारी संजय पांडेय मामले की जांच नए सिरे से शुरू करेंगे। उन्होंने बताया कि अभी उन्हें मामले से जुड़े पूरे प्रपत्र नहीं मिले हैं। इन्हें लेकर विवेचना शुरू होगी। चकेरी इंस्पेक्टर और दारोगा पर विभागीय जांच एसीपी चकेरी अभिषेक पांडेय करेंगे। दोनो पक्षों के बयान दर्ज होंगे। इसकी रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को सौंपी जाएगी।

जमीन विवाद के प्रपत्रों का संग्रह कर शुरू होगी जांच

इंस्पेक्टर चकेरी और दारोगा समेत चार पर उनके ही थाने में डकैती का मुकदमा हुआ है दर्ज।

चकेरी में इंस्पेक्टर और दरोगा के खिलाफ उनके ही थाने में डकैती, चोरी और दंगा कराने सहित 7 गंभीर धाराओं में केस दर्ज कराया गया था। लाल बंगला की रहने वाली महिला की तहरीर पर इंस्पेक्टर व अन्य पुलिसकर्मियों पर तोड़फोड़ कर कब्जा कराने, करीब डेढ़ करोड़ का सामान व गहने ट्रक में भरकर उठा ले जाने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई थी। महिला का आरोप है कि उनकी एक जमीन का मामला हाईकोर्ट में है। कोर्ट में ट्रॉयल चल रहा। फिर भी पुलिसवालों ने कब्जा कराया, उनके डेढ़ करोड़ के सामान ट्रक में भरकर ले गए। उनके परिवारीजन से मारपीट की और शांति भंग में चालान कर दिया।

महिला ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लेकर पुलिस के आला अधिकारियों से शिकायत की थी। जिसके बाद पुलिस कमिश्नर ने एफआईआर का आदेश दिया था। चकेरी थाने में 2 सितंबर को चकेरी इंस्पेक्टर संतोष शुक्ला, दरोगा अंकित खटाना समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ डकैती, दंगा करने, चोरी, चोट पहुंचाने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया थी जिसकी विवेचना महराजपुर थाने में ट्रांसफर कर दी गयी है।


Information is Life