नया यूपी, नई पहचान: विकास, सुशासन और निवेश का उभरता केंद्र बना उत्तर प्रदेश।

कानपुर।कभी बीमारू राज्य की श्रेणी में गिने जाने वाला उत्तर प्रदेश आज विकास, निवेश और सुशासन की नई...

कानपुर : बचपन की तस्वीर से मिस यूपी तक पहुंची अंशिका, नकली ताज से असली क्राउन तक का सफर।

कानपुर की प्रतिभाशाली बेटी अंशिका गुप्ता ने अपनी मेहनत और आत्मविश्वास के दम पर सौंदर्य प्रतियोगिता...

कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, कई थानों में नए प्रभारी तैनात।

कानपुर। Kanpur पुलिस कमिश्नरेट में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से बड़ा फेरबदल...

कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का कमाल, Shark Tank India में चयन…

कानपुर। शहर के लिए गर्व की बात है कि कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का चयन देश के लोकप्रिय बिज़नेस...

Kanpur : डफरिन अस्पताल के Dr सुधीर कुमार द्विवेदी हुए सम्मानित।

फिजियोकनेक्ट-6 इंटरनेशनल फिजियोथेरेपी सम्मेलन का आयोजन द मायरा फाउंडेशन द्वारा द नॉर्थकैप...

कानपुर: सुहागरात टालता रहा पति, पत्नी ने नपुंसकता छिपाकर शादी का लगाया आरोप; 38 लाख खर्च का दावा

कानपुर की एक नवविवाहिता ने पति पर नपुंसकता की बात छिपाकर शादी करने का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष...

Kanpur : दूल्हा बने बाबा आनंदेश्वर, महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब; लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

कानपुर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शहर शिवभक्ति में डूबा नजर आया। परमट स्थित श्री आनंदेश्वर...

कानपुर को मिलेगा विश्वस्तरीय क्रिकेट हब: 350 करोड़ से बदलेगा ग्रीन पार्क स्टेडियम का स्वरूप, बढ़ेंगे अंतरराष्ट्रीय व IPL मैच..

कानपुर। शहर के ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान ग्रीन पार्क स्टेडियम को अब विश्वस्तरीय बनाने की तैयारी शुरू...

कानपुर में अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले— ‘स्मार्ट सिटी नहीं, बदनामपुर बन गया शहर’

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर दौरे के दौरान भारतीय जनता...

कानपुर पहुंचने से पहले जाम में फंसे अखिलेश यादव, वीडियो शेयर कर सरकार पर साधा निशाना

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को कानपुर पहुंचने से पहले गंगा...
Information is Life

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में साल 2013 रौंगटे खड़े कर देने वाली हत्या हुई थी. यहां के निजी होटल के कमरे में एक डॉक्टर की बेहरमी से हत्या कर उसका गुप्तांग काटकर उसकी ही पत्नी को कोरियर कर दिया गया था.

Kanpur Crime News: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में साल 2013 रौंगटे खड़े कर देने वाली हत्या हुई थी. यहां के निजी होटल के कमरे में एक डॉक्टर की बेहरमी से हत्या कर उसका गुप्तांग काटकर उसकी ही पत्नी को कोरियर कर दिया गया था. हालांकि पुलिस ने इस हत्या को अंजाम देने वाली हत्यारोपी प्रीति लता को पकड़ लिया था. इसके बाद अदालत ने प्रीति लता को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी. वह लगातार पिछले दस वर्षो से जेल में सजा काट रही है. अब प्रीति लता को हाईकोर्ट ने जमानत दे दी है.

यह था पूरा मामला…
यूपी के कानपुर देहात के अमरौधा पीएचसी प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ सतीश चंद्रा की 21 जुलाई वर्ष 2013 को रनियां स्थित राही पर्यटक आवास में बेरहमी से हत्या कर दी गई थी. मिली जानकारी के मुताबिक डॉक्टर सतीश चंद्रा होटल में एक युवती के साथ पहुंचे थे. शाम को उनका शव होटल के कमरे में पड़ा मिला था और युवती गायब थी. हत्या की जानकारी होटल कर्मियों ने पुलिस को दी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब डॉक्टर सतीश चंद्राका शव देखा, तो उनकी आंख’ फटी की फटी रह गई. डॉक्टर सतीश चंद्रा का गुप्तांग काटकर हत्यारा अपने साथ ले गया था.

प्रीति थी मुख्य आरोपी
डॉ सतीश चंद्रा की बेहरमी से हत्या और गुप्तांग (Private Part) गायब होने की वजह से इस घटना ने उस समय खूब सुर्खियां बटोरीं. पुलिस ने भी इस वारदात को अंजाम देने वाले हत्यारे को ढूंढ कर को सलाखों के पीछे पहुंचाने में पूरी जान झोंक दी थी. इसके बाद पुलिस ने होटल में डाक्टर के साथ आने वाली कानपुर गोविंद नगर की प्रीतीलता को गिरफ्तार किया और उससे पूछताछ शुरू की.

पत्नी को भेज दिया था गुप्तांग
पुलिस पूछताछ में प्रीति ने बताया कि उसने ही डॉक्टर सतीश चंद्रा की हत्या की थी. इसके बाद डॉक्टर का गुप्तांग सर्जिकल ब्लेड से काटकर एक डिब्बे में पैक किया और कोरियर से उसकी पत्नी को भेज दिया था. जैसे ही सतीश चंद्रा की पत्नी के पास कोरियर पहुंचा, तुरंत पुलिस ने उसे अपने कब्जे में ले लिया. जैसे ही पुलिस ने कोरियर खोला, तो उसमें कटा हुआ गुप्तांग मिला. यह देख पुलिस भी हैरान रह गई.

दीवार पर लिख कर गई थी प्रीति
डॉक्टर की हत्या करने के बाद उसके ही खून से प्रीती ने कमरे की दीवार पर लिखा था कि जब मनुष्य प्रकृति से खिलवाड़ करता है, तो प्रकृति अपना बदला स्वयं ले लेती है. इस पर प्रीति ने बताया कि डॉक्टर सतीश चंद्रा उसके साथ अप्राकृतिक सेक्स करता था. इससे वह नाराज रहती थी. इसके साथ ही उसने पुलिस को बताया था कि डाक्टर उसकी बहन पर भी बुरी नजर रखता है.

दस साल बाद हो रही रिहा
प्रीति ने वकील सीपी शुक्ला ने इस मामले में अधिक जानकारी देते हुए बताया कि डाक्टर की हत्या के आरोप के अलावा प्रीती लता पर कोई अन्य अपराधिक मामला नहीं है. सेशन कोर्ट से प्रीती लता को 23 सितंबर 2016 को अजीवन करावास की सजा सुनाई थी. वह लगातार दस साल से जेल में बंद है. इस बीच वह मानसिक रूप से बहुत परेशान हो गई है. इसको देखते हुए हाईकोर्ट में जमानती प्रार्थना पत्र दिया गया था जिसे मंजूर कर लिया गया है. जल्द ही प्रीति लता जेल से रिहा हो जाएगी.


Information is Life