नया यूपी, नई पहचान: विकास, सुशासन और निवेश का उभरता केंद्र बना उत्तर प्रदेश।

कानपुर।कभी बीमारू राज्य की श्रेणी में गिने जाने वाला उत्तर प्रदेश आज विकास, निवेश और सुशासन की नई...

कानपुर : बचपन की तस्वीर से मिस यूपी तक पहुंची अंशिका, नकली ताज से असली क्राउन तक का सफर।

कानपुर की प्रतिभाशाली बेटी अंशिका गुप्ता ने अपनी मेहनत और आत्मविश्वास के दम पर सौंदर्य प्रतियोगिता...

कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, कई थानों में नए प्रभारी तैनात।

कानपुर। Kanpur पुलिस कमिश्नरेट में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से बड़ा फेरबदल...

कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का कमाल, Shark Tank India में चयन…

कानपुर। शहर के लिए गर्व की बात है कि कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का चयन देश के लोकप्रिय बिज़नेस...

Kanpur : डफरिन अस्पताल के Dr सुधीर कुमार द्विवेदी हुए सम्मानित।

फिजियोकनेक्ट-6 इंटरनेशनल फिजियोथेरेपी सम्मेलन का आयोजन द मायरा फाउंडेशन द्वारा द नॉर्थकैप...

कानपुर: सुहागरात टालता रहा पति, पत्नी ने नपुंसकता छिपाकर शादी का लगाया आरोप; 38 लाख खर्च का दावा

कानपुर की एक नवविवाहिता ने पति पर नपुंसकता की बात छिपाकर शादी करने का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष...

Kanpur : दूल्हा बने बाबा आनंदेश्वर, महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब; लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

कानपुर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शहर शिवभक्ति में डूबा नजर आया। परमट स्थित श्री आनंदेश्वर...

कानपुर को मिलेगा विश्वस्तरीय क्रिकेट हब: 350 करोड़ से बदलेगा ग्रीन पार्क स्टेडियम का स्वरूप, बढ़ेंगे अंतरराष्ट्रीय व IPL मैच..

कानपुर। शहर के ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान ग्रीन पार्क स्टेडियम को अब विश्वस्तरीय बनाने की तैयारी शुरू...

कानपुर में अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले— ‘स्मार्ट सिटी नहीं, बदनामपुर बन गया शहर’

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर दौरे के दौरान भारतीय जनता...

कानपुर पहुंचने से पहले जाम में फंसे अखिलेश यादव, वीडियो शेयर कर सरकार पर साधा निशाना

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को कानपुर पहुंचने से पहले गंगा...
Information is Life

कानपुर में भूमाफिया की गुंडई का मामला सामने आया है, जहां दो दलितो के मकान दिनदहाड़े बुलडोजर से गिरा दिया गया. इस घटना का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. शिकायत मिलने के बाद सँयुक्त पुलिस आयुक्त आनंद प्रकाश तिवारी ने मामले की जांच एसीपी पनकी कर कार्रवाई के आदेश दिए है।

बुलडोजर से दलितो का घर गिराने का आरोप

दरअसल ये पूरा मामला कानपुर कमिश्नरेट के पनकी थाना क्षेत्र के बहेणा गांव का है. जहाँ के रहने वाले फूलचंद्र ने सँयुक्त पुलिस आयुक्त को शिकायती पत्र देते हुए आरोप लगाया कि गांव की रहने वाले दबंग और भूमाफिया संतोष राजपूत और उंसके गुर्गों ने उंसके मकान को दिनदहाड़े बुलडोजर से गिरवा दिया है. इस शिकायत के बाद सँयुक्त पुलिस आयुक्त ने तत्काल एसीपी पनकी को पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई करने का आदेश दिया है. वही माफिया द्वारा बुलडोजर से दलितों का घर गिराने की घटना से क्षेत्र में सनसनी मची हुई है घटना का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है।

पीड़ित ने माफिया और पनकी पुलिस पर लगाया गम्भीर आरोप।

शिकायतकर्ता फूलचंद्र ने बताया कि वो बुजुर्गों के समय आराजी 368 की 1 बीघा 11 बिस्वा जमीन पर अपना आशियाना बनाकर और उसी जमीन पर खेती करके अपने परिवार का जीवन यापन कर रहा था तभी क्षेत्र के दबंग भूमाफिया सतोष राजपूत ने पुलिस और लेखपाल से साठगांठ कर बीती 29 दिसम्बर को दिनदहाड़े सतोष राजपूत और उनके साथी राम सिंह, शिव बालक, सुरेश और सतोष का बेटा सत्यजीत और उनके साथ चौकी के कुछ सिपाही आये और उनकी बहू सोनी से गाली-गलौज करने के बाद उनका घर और बगल में रहने वाली कंचन पासवान का घर बुलडोजर से ढहा दिया, जिस समय दबंगो ने घर पर बुलडोजर चलवाया उस समय उसी घर मे उनका मासूम पोता सो रहा था उसकी भी जान जाते बची। वही दोनों घरों की गृहस्थी भी तहस नहस हो गयी। पीड़ितों ने आरोप लगाया कि घटना के बाद वो थाना पनकी और एसीपी पनकी के पास न्याय की गुहार लगाने गए आरोप है कि पुलिस ने उनकी कोई सुनवाई नही की।


Information is Life