कानपुर : बचपन की तस्वीर से मिस यूपी तक पहुंची अंशिका, नकली ताज से असली क्राउन तक का सफर।

कानपुर की प्रतिभाशाली बेटी अंशिका गुप्ता ने अपनी मेहनत और आत्मविश्वास के दम पर सौंदर्य प्रतियोगिता...

कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, कई थानों में नए प्रभारी तैनात।

कानपुर। Kanpur पुलिस कमिश्नरेट में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से बड़ा फेरबदल...

कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का कमाल, Shark Tank India में चयन…

कानपुर। शहर के लिए गर्व की बात है कि कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का चयन देश के लोकप्रिय बिज़नेस...

Kanpur : डफरिन अस्पताल के Dr सुधीर कुमार द्विवेदी हुए सम्मानित।

फिजियोकनेक्ट-6 इंटरनेशनल फिजियोथेरेपी सम्मेलन का आयोजन द मायरा फाउंडेशन द्वारा द नॉर्थकैप...

कानपुर: सुहागरात टालता रहा पति, पत्नी ने नपुंसकता छिपाकर शादी का लगाया आरोप; 38 लाख खर्च का दावा

कानपुर की एक नवविवाहिता ने पति पर नपुंसकता की बात छिपाकर शादी करने का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष...

Kanpur : दूल्हा बने बाबा आनंदेश्वर, महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब; लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

कानपुर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शहर शिवभक्ति में डूबा नजर आया। परमट स्थित श्री आनंदेश्वर...

कानपुर को मिलेगा विश्वस्तरीय क्रिकेट हब: 350 करोड़ से बदलेगा ग्रीन पार्क स्टेडियम का स्वरूप, बढ़ेंगे अंतरराष्ट्रीय व IPL मैच..

कानपुर। शहर के ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान ग्रीन पार्क स्टेडियम को अब विश्वस्तरीय बनाने की तैयारी शुरू...

कानपुर में अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले— ‘स्मार्ट सिटी नहीं, बदनामपुर बन गया शहर’

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर दौरे के दौरान भारतीय जनता...

कानपुर पहुंचने से पहले जाम में फंसे अखिलेश यादव, वीडियो शेयर कर सरकार पर साधा निशाना

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को कानपुर पहुंचने से पहले गंगा...

कानपुर में बोले शिवपाल यादव — यूपी में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं

कानपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने शुक्रवार को कानपुर दौरे के दौरान प्रदेश...
Information is Life

चुनावी हंडिया में सियासी खिचड़ी पकाने की तैयारी, राजनीतिक दलों ने बनाई खास रणनीति
चुनावी हंडिया में क्या इस बार सियासी खिचड़ी पक सकेगी? जुगत में तो सभी लगे हैं। संयोग देखिए मकर संक्राति पर्व भी चुनाव से ऐन पहले आया है। खिचड़ी खिलाने के बहाने वोट बटाेरने की रणनीति पुरानी है।

Kanpur news [ Uptvlive ] : चुनावी हंडिया में क्या इस बार सियासी खिचड़ी पक सकेगी? जुगत में तो सभी लगे हैं। संयोग देखिए, मकर संक्राति पर्व भी चुनाव से ऐन पहले आया है। खिचड़ी खिलाने के बहाने वोट बटाेरने की रणनीति पुरानी है। लेकिन, इस बार परिदृश्य बदला सा नजर आ रहा है। निर्वाचन आयोग की सख्ती तो है ही, कोरोना का प्रकोप भी राजनेताओं के अरमानों पर पानी फेर रहा है। हालांकि जिन्हें पूर्ण विश्वास है कि टिकट उन्हें ही मिलेगा, वे पूरी सिद्दत से ऐसे आयोजनों में शिरकत करने का मन बना चुके हैं। फंडा सीधा है, खिचड़ी के बहाने जनता को बुलाओ और अपना वोट बैंक पक्का। खिचड़ी ही तो है, सार्वजनिक न सही, आवास पर ही पक जाएगी। टिकट के तलबगार राजनेता ये भी सोच बैठे हैं कि जनता को खिचड़ी खिलाकर वोट तो वोट पुण्य भी मिलेगा।

कानपुर की कल्याणपुर विधानसभा से कांग्रेस की टिकट के दावेदार कांग्रेसी नेता नरेश चन्द्र त्रिपाठी पूर्व महामंत्री कानपुर बार एसोसिएशन ने भी मकर संक्रांति के अवसर पर खिचड़ी भोज के बहाने सियासी तान ठोक दी है। खिचड़ी भोज में सियासी जमावड़ा लगा रहा। सर्वोदय नगर स्थित एक पार्क में आयोजित। खिचड़ी भोज में कांग्रेस पार्टी के कल्याणपुर विधानसभा के समस्त वार्ड अध्यक्ष, प्रभारी कार्यकर्ता एवं कांग्रेसी नेताओं ने शिरकत कर कल्याणपुर विधानसभा का सियासी ताप नापा जिसके बाद Aicc के आब्जर्बर छत्तीसगढ़ के पूर्व विधायक चन्द्र प्रकाश बाजपेयी से एक सुर में सभी कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कल्याणपुर विधानसभा से नरेश चन्द्र त्रिपाठी को आगामी विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी बनाये जाने की मांग की गई। कार्यक्रम में राजनीतिक नेताओं के साथ ही समाजसेवी भी मौजूद रहे। दोपहर से शुरु हुआ सिलसिला देरशाम तक चलता रहा।

एकता व सद्भावना का संदेश

नरेश चन्द्र त्रिपाठी ने कहा कि खिचड़ी भोज के माध्यम से एकता व सद्भावना का संदेश देने का प्रयास किया जाता है।


Information is Life