कानपुर : बचपन की तस्वीर से मिस यूपी तक पहुंची अंशिका, नकली ताज से असली क्राउन तक का सफर।

कानपुर की प्रतिभाशाली बेटी अंशिका गुप्ता ने अपनी मेहनत और आत्मविश्वास के दम पर सौंदर्य प्रतियोगिता...

कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, कई थानों में नए प्रभारी तैनात।

कानपुर। Kanpur पुलिस कमिश्नरेट में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से बड़ा फेरबदल...

कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का कमाल, Shark Tank India में चयन…

कानपुर। शहर के लिए गर्व की बात है कि कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का चयन देश के लोकप्रिय बिज़नेस...

Kanpur : डफरिन अस्पताल के Dr सुधीर कुमार द्विवेदी हुए सम्मानित।

फिजियोकनेक्ट-6 इंटरनेशनल फिजियोथेरेपी सम्मेलन का आयोजन द मायरा फाउंडेशन द्वारा द नॉर्थकैप...

कानपुर: सुहागरात टालता रहा पति, पत्नी ने नपुंसकता छिपाकर शादी का लगाया आरोप; 38 लाख खर्च का दावा

कानपुर की एक नवविवाहिता ने पति पर नपुंसकता की बात छिपाकर शादी करने का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष...

Kanpur : दूल्हा बने बाबा आनंदेश्वर, महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब; लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

कानपुर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शहर शिवभक्ति में डूबा नजर आया। परमट स्थित श्री आनंदेश्वर...

कानपुर को मिलेगा विश्वस्तरीय क्रिकेट हब: 350 करोड़ से बदलेगा ग्रीन पार्क स्टेडियम का स्वरूप, बढ़ेंगे अंतरराष्ट्रीय व IPL मैच..

कानपुर। शहर के ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान ग्रीन पार्क स्टेडियम को अब विश्वस्तरीय बनाने की तैयारी शुरू...

कानपुर में अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले— ‘स्मार्ट सिटी नहीं, बदनामपुर बन गया शहर’

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर दौरे के दौरान भारतीय जनता...

कानपुर पहुंचने से पहले जाम में फंसे अखिलेश यादव, वीडियो शेयर कर सरकार पर साधा निशाना

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को कानपुर पहुंचने से पहले गंगा...

कानपुर में बोले शिवपाल यादव — यूपी में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं

कानपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने शुक्रवार को कानपुर दौरे के दौरान प्रदेश...
Information is Life

कानपुर : प्रशासनिक कसावट लाने के लिए यूपी में तबादले का दौर जारी है. शनिवार को शासन स्तर से जारी आदेश के मुताबिक प्रदेश के 9 IPS अफसरों का ट्रांसफर किया गया है। ADG आगरा रहे राजीव कृष्णा को ADG सतर्कता अधिष्ठान भेजा गया. इसी तरह ADG अनुपम कुलश्रेष्ठ (IPS Anupam Kulshrestha) को ADG आगरा भेजा गया है. मोहित अग्रवाल (Mohit Agarwal IPS) को ADG ATS बनाया गया है जबकि नवीन अरोड़ा को ADG टेक्निकल सर्विसेज की जिम्मेदारी सौंपी गई है. बीडी पाँल्सन को ADG ट्रैफिक बनाया गया. कानपुर के पुलिस कमिश्नर बीपी जोगदण्ड (IPS BP Jogdand) हटा दिए गए हैं. ADG बीपी जोगदण्ड को महिला सुरक्षा संगठन की जिम्मेदारी सौंपी गई है वही अब आरके स्वर्णकार (IPS Ramkrishana Swarnkar) कानपुर पुलिस कमिश्नरेट की जिम्मेदारी दे दी गयी है।

डॉ राम कृष्ण स्वर्णकार 1996 बैच के आईपीएस अफसर हैं उनके पिता का नाम फूल चंद्र स्वर्णकार है। 05 जुलाई 1973 को जन्मे डॉ राम कृष्ण स्वर्णकार मूल रूप से राजस्थान के जयपुर के रहने वाले हैं। फिलहाल वो अपर पुलिस महानिदेशक पुलिस उप्र. पुलिस भर्ती एव प्रोन्नति बोर्ड उप्र लखनऊ में तैनात थे। डॉ राम कृष्ण स्वर्णकार ने हिस्ट्री से MA किया उन्होंने हिस्ट्री में पीएचडी भी किया उनकी पढ़ाई राजस्थान यूनिवर्सिटी तथा जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी नई दिल्ली पूरी हुई।

2021 में आरके स्वर्णकार केंद्र सरकार की प्रतिनियुक्ति से वापस लौटे हैं। इसके बाद उन्हें एडीजी सीबीसीआइडी के पद पर और फिर अपर पुलिस महानिदेशक पुलिस उप्र. पुलिस भर्ती एव प्रोन्नति बोर्ड उप्र तैनात किया गया था। आरके स्वर्णकार का नाम पिछले काफी समय से कानपुर पुलिस कमिश्नर की रेस में चल रहा था। uptvlive.com के अभय त्रिपाठी से हुई संक्षिप्त बातचीत में पुलिस कमिश्नर आरके स्वर्णकार ने बताया कि वो 2009 में कानपुर देहात समेत 13 जिलों में एसपी और एसएसपी के पद पर तैनात रह चुके है, वही आगरा, बस्ती और राजेंद्र नगर में डीआईजी रेंज की भी जिम्मेदारी का निर्वहन कर चुके है। रविवार शाम को वो कानपुर पुलिस कमिश्नरेट का चार्ज संभालेंगे।


Information is Life