कानपुर : बचपन की तस्वीर से मिस यूपी तक पहुंची अंशिका, नकली ताज से असली क्राउन तक का सफर।

कानपुर की प्रतिभाशाली बेटी अंशिका गुप्ता ने अपनी मेहनत और आत्मविश्वास के दम पर सौंदर्य प्रतियोगिता...

कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, कई थानों में नए प्रभारी तैनात।

कानपुर। Kanpur पुलिस कमिश्नरेट में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से बड़ा फेरबदल...

कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का कमाल, Shark Tank India में चयन…

कानपुर। शहर के लिए गर्व की बात है कि कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का चयन देश के लोकप्रिय बिज़नेस...

Kanpur : डफरिन अस्पताल के Dr सुधीर कुमार द्विवेदी हुए सम्मानित।

फिजियोकनेक्ट-6 इंटरनेशनल फिजियोथेरेपी सम्मेलन का आयोजन द मायरा फाउंडेशन द्वारा द नॉर्थकैप...

कानपुर: सुहागरात टालता रहा पति, पत्नी ने नपुंसकता छिपाकर शादी का लगाया आरोप; 38 लाख खर्च का दावा

कानपुर की एक नवविवाहिता ने पति पर नपुंसकता की बात छिपाकर शादी करने का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष...

Kanpur : दूल्हा बने बाबा आनंदेश्वर, महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब; लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

कानपुर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शहर शिवभक्ति में डूबा नजर आया। परमट स्थित श्री आनंदेश्वर...

कानपुर को मिलेगा विश्वस्तरीय क्रिकेट हब: 350 करोड़ से बदलेगा ग्रीन पार्क स्टेडियम का स्वरूप, बढ़ेंगे अंतरराष्ट्रीय व IPL मैच..

कानपुर। शहर के ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान ग्रीन पार्क स्टेडियम को अब विश्वस्तरीय बनाने की तैयारी शुरू...

कानपुर में अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले— ‘स्मार्ट सिटी नहीं, बदनामपुर बन गया शहर’

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर दौरे के दौरान भारतीय जनता...

कानपुर पहुंचने से पहले जाम में फंसे अखिलेश यादव, वीडियो शेयर कर सरकार पर साधा निशाना

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को कानपुर पहुंचने से पहले गंगा...

कानपुर में बोले शिवपाल यादव — यूपी में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं

कानपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने शुक्रवार को कानपुर दौरे के दौरान प्रदेश...
Information is Life

कानपुर : कोर्ट के आदेश को दरकिनार कर कार चोरी का मुकदमा न दर्ज करने वाले एसएचओ कैंट अजय कुमार सिंह के खिलाफ पुलिस आयुक्त डॉ आर के स्वर्णकार ने कड़ा एक्शन लिया है पुलिस आयुक्त के निर्देश पर उनके स्टेनों प्रदीप कुमार मौर्या द्वारा कोतवाली थाने में लोक सेवक जो विधि के निर्देश की अवज्ञा करने के आरोप पर धारा 166A का मुकदमा दर्ज कराया गया है। मुकदमा दर्ज होते ही पुलिस कमिश्नरेट में तैनात रंगबाज थानेदारों में हड़कंप मचा हुआ है जो आम पीड़ितों का मुकदमा दर्ज करने की जगह उन्हें जाँच के नाम पर महीनों दौड़ाते रहते है।

प्रदीप कुमार मौर्या की दी हुई तहरीर के अनुसार रविकांत उत्तम पुत्र उरेश चन्द्र उत्तम निवासी ग्राम दलपतपुर प्रेमपुर कानपुर नगर द्वारा प्रकीर्ण प्रार्थना पत्र 3290/23 रविकांत उत्तम बनाम अज्ञात चोर नाम पता अज्ञात द्वारा 156 (3) द.प्र.सं. के अन्तर्गत घटना दिनांक 01.08.2023 दिन मंगलवार को कानपुर कचहरी से घर वापस जाते समय लगभग 07.30 बजे सायं कार नम्बर- डी. एल. 12सी2781 स्कोडा सुपर्व, जीटी रोड चाँदमारी क्षेत्र मनोज इन्टरनेशनल पीएसी मोड़ के पहले अचानक खराब हो गयी और कम्पनी के टोल नम्बर पर काल करने के बाद कोई रिस्पांस नही मिला तो वादी फजलगंज स्थित आफिस गया वहां गार्ड द्वारा बताया गया कर्मचारी कल मिल पायेंगे वादी पुनः अपने कार खराब हुए स्थान पर आया तो देखा वहां से कार चोरी हो गयी थी। दिनांक 02.08.2023 को समय लगभग 13.06 बजे टोल टैक्स कटने का एसएमएस आने पर जो फास्टटैग टोल प्लाजा पानीपत का था, थाना चकेरी को सूचना दिया मुकदमा दर्ज नहीं किया गया दिनांक 19.08.2023 को तब मा0 न्यायालय कानपुर नगर में 156 (3) के तहत मुकदमा दर्ज करने का प्रार्थना पत्र दिया घटना स्थल थाना छावनी का पाया गया न्यायालय द्वारा संज्ञेय प्रकृति का अपराध पाये जाने पर थानाध्यक्ष छावनी को उचित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर नियमानुसार विवेचना करने का आदेश दिनांक 02.09.2023 को पारित किया गया, लेकिन प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह द्वारा मा न्यायालय के आदेशानुसार मुकदमा पंजीकृत न करके, लोक सेवक जो विधि के निर्देश की अवज्ञा का अपराध किया है।

आपको बताते चलें हाई कोर्ट के तेवर सख्त हैं वाहन चोरी का एफआईआर न करने पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पुलिस कमिश्नर और थाने के थानाध्यक्ष को 7 दिसंबर को कोर्ट में हाजिर होकर अपना स्पष्टीकरण देने के लिए तलब किया है।


Information is Life