कानपुर : बचपन की तस्वीर से मिस यूपी तक पहुंची अंशिका, नकली ताज से असली क्राउन तक का सफर।

कानपुर की प्रतिभाशाली बेटी अंशिका गुप्ता ने अपनी मेहनत और आत्मविश्वास के दम पर सौंदर्य प्रतियोगिता...

कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, कई थानों में नए प्रभारी तैनात।

कानपुर। Kanpur पुलिस कमिश्नरेट में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से बड़ा फेरबदल...

कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का कमाल, Shark Tank India में चयन…

कानपुर। शहर के लिए गर्व की बात है कि कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का चयन देश के लोकप्रिय बिज़नेस...

Kanpur : डफरिन अस्पताल के Dr सुधीर कुमार द्विवेदी हुए सम्मानित।

फिजियोकनेक्ट-6 इंटरनेशनल फिजियोथेरेपी सम्मेलन का आयोजन द मायरा फाउंडेशन द्वारा द नॉर्थकैप...

कानपुर: सुहागरात टालता रहा पति, पत्नी ने नपुंसकता छिपाकर शादी का लगाया आरोप; 38 लाख खर्च का दावा

कानपुर की एक नवविवाहिता ने पति पर नपुंसकता की बात छिपाकर शादी करने का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष...

Kanpur : दूल्हा बने बाबा आनंदेश्वर, महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब; लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

कानपुर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शहर शिवभक्ति में डूबा नजर आया। परमट स्थित श्री आनंदेश्वर...

कानपुर को मिलेगा विश्वस्तरीय क्रिकेट हब: 350 करोड़ से बदलेगा ग्रीन पार्क स्टेडियम का स्वरूप, बढ़ेंगे अंतरराष्ट्रीय व IPL मैच..

कानपुर। शहर के ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान ग्रीन पार्क स्टेडियम को अब विश्वस्तरीय बनाने की तैयारी शुरू...

कानपुर में अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले— ‘स्मार्ट सिटी नहीं, बदनामपुर बन गया शहर’

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर दौरे के दौरान भारतीय जनता...

कानपुर पहुंचने से पहले जाम में फंसे अखिलेश यादव, वीडियो शेयर कर सरकार पर साधा निशाना

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को कानपुर पहुंचने से पहले गंगा...

कानपुर में बोले शिवपाल यादव — यूपी में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं

कानपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने शुक्रवार को कानपुर दौरे के दौरान प्रदेश...
Information is Life

-बारादेवी से टाटमिल आ रही ई-बस नए पुल पर हुई बेकाबू

-मौके पर मण्डलायुक्त, पुलिस आयुक्त, डीएम व अन्य अधिकारी पहुंचे।

-थाना बाबूपुरवा क्षेत्र में हुई घटना, ड्राइवर व कंडक्टर गिरफ्तार

-घायलों को पास के कृष्णा हॉस्पिटल में कराया गया भर्ती, एक हैलट रेफर

कानपुर। बारादेवी की तरफ से आ रही इलेक्ट्रिक बस टाटमिल चौराहा पर आते समय अनियंत्रित हो गई। घटना में छह लोग घायल हो गए। थाना बाबूपुरवा में हुई घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया। घटना में घायल सभी राहगीरों को पुलिस ने इलाज के लिये भेज दिया। क्रेन बुलाकर बस को मौके से हटवाया गया और यातायात सुचारू किया गया।

घटना शुक्रवार सुबह करीब पौने दस बजे टाटमिल चौराहा के पास की है। बारादेवी चौराहा से ई-बस संख्या UP 78 GT 3968 सवारियां लेकर टाटमिल चौराहा जा रही थी। नए पुल से उतरते ही तेज रफ्तार बस अनियंत्रित हो गई है। इसके बाद बस ने आसपास मौजूद वाहनों और दो पहिया वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में छह लोग घायल हो गए। घटना की सूचना पर मण्डलायुक्त डॉ राजशेखर, पुलिस आयुक्त विजय सिंह मीना, जिलाधिकारी नेहा शर्मा, डीसीपी साउथ रवीना त्यागी, एडीसीपी मनीष सोनकर, एसीपी बाबूपुरवा आलोक सिंह व बाबूपुरवा समेत कई थानों का पुलिस फ़ोर्स मौके पर पहुँच गया। आनन फानन में पुलिस ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू करते हुए सभी छह घायलों को इलाज के लिए टाटमिल चौराहा स्थित कृष्णा अस्पताल भिजवा दिया। यहाँ से एक गम्भीर घायल सन्तोष कुमार को हैलट अस्पताल भिजवा दिया गया।

डीसीपी साउथ रवीना त्यागी, एडीएम सिटी द्वारा जाँच की जा रही है 03  दिनो के लिये ई-बसो का संचालन रोक दिया गया है । प्रत्येक ई-बस की टेक्निकल जाँच की जाएगी । बाद जाँच अन्य कार्रवाई की जाएगी । 

मौके से ड्राइवर और कंडक्टर गिरफ्तार

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बस के चालक अतर सिंह कठेरिया पुत्र काशीप्रसाद निवासी ग्राम पोस्ट टौंस थाना नर्वल, जनपद कानपुर आउटर व परिचालक अरविंद कुमार कुर्मी पुत्र रामाधार निवासी दिदौर, थाना गुरूबक्सगंज, जनपद रायबरेली को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को थाना बाबूपुरवा थाना ले जाकर पूछताछ की जा रही है।

यह हुए घायल

1.अर्सलान खान पुत्र वकील खान निवासी अजीत गंज थाना बाबू पुरवा उम्र 20 वर्ष

2.अभिषेक गुप्ता पुत्र श्री राम प्रसाद गुप्ता निवासी 92 रतनलाल नगर

 थाना गोविंद नगर उम्र करीब 30 वर्ष

3.दीपक द्विवेदी पुत्र सतीश कुमार निवासी एचआईजी फेज 3 तात्या टोपे नगर थाना बर्रा उम्र करीब 25 वर्ष

4.संतोष पुत्र स्वर्गीय फकीरे लाल निवासी नरपत नगर जरौली जरौली फेस 1 थाना बर्रा उम्र करीब 48 वर्ष

5.इंद्रपाल पुत्र सतपाल सिंह निवासी 38d उस्मानपुर थाना नौबस्ता उम्र 30 वर्ष

6.हसीना पत्नी अफसर अहमद निवासी बेगम पुरवा थाना बाबू पुरवा उम्र 35 वर्ष


Information is Life