नया यूपी, नई पहचान: विकास, सुशासन और निवेश का उभरता केंद्र बना उत्तर प्रदेश।

कानपुर।कभी बीमारू राज्य की श्रेणी में गिने जाने वाला उत्तर प्रदेश आज विकास, निवेश और सुशासन की नई...

कानपुर : बचपन की तस्वीर से मिस यूपी तक पहुंची अंशिका, नकली ताज से असली क्राउन तक का सफर।

कानपुर की प्रतिभाशाली बेटी अंशिका गुप्ता ने अपनी मेहनत और आत्मविश्वास के दम पर सौंदर्य प्रतियोगिता...

कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, कई थानों में नए प्रभारी तैनात।

कानपुर। Kanpur पुलिस कमिश्नरेट में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से बड़ा फेरबदल...

कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का कमाल, Shark Tank India में चयन…

कानपुर। शहर के लिए गर्व की बात है कि कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का चयन देश के लोकप्रिय बिज़नेस...

Kanpur : डफरिन अस्पताल के Dr सुधीर कुमार द्विवेदी हुए सम्मानित।

फिजियोकनेक्ट-6 इंटरनेशनल फिजियोथेरेपी सम्मेलन का आयोजन द मायरा फाउंडेशन द्वारा द नॉर्थकैप...

कानपुर: सुहागरात टालता रहा पति, पत्नी ने नपुंसकता छिपाकर शादी का लगाया आरोप; 38 लाख खर्च का दावा

कानपुर की एक नवविवाहिता ने पति पर नपुंसकता की बात छिपाकर शादी करने का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष...

Kanpur : दूल्हा बने बाबा आनंदेश्वर, महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब; लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

कानपुर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शहर शिवभक्ति में डूबा नजर आया। परमट स्थित श्री आनंदेश्वर...

कानपुर को मिलेगा विश्वस्तरीय क्रिकेट हब: 350 करोड़ से बदलेगा ग्रीन पार्क स्टेडियम का स्वरूप, बढ़ेंगे अंतरराष्ट्रीय व IPL मैच..

कानपुर। शहर के ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान ग्रीन पार्क स्टेडियम को अब विश्वस्तरीय बनाने की तैयारी शुरू...

कानपुर में अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले— ‘स्मार्ट सिटी नहीं, बदनामपुर बन गया शहर’

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर दौरे के दौरान भारतीय जनता...

कानपुर पहुंचने से पहले जाम में फंसे अखिलेश यादव, वीडियो शेयर कर सरकार पर साधा निशाना

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को कानपुर पहुंचने से पहले गंगा...
Information is Life

शहर के दो सबसे बड़े क्लब संचालकों के खिलाफ नाइट कर्फ्य और कोविड नियमों के उल्लंघन में एफआईआर दर्ज की गई है। दोनों क्लबों में देर रात सैकड़ों की भीड़ और दारू पार्टी के साथ नाच-गाना चल रहा था। पुलिस ने छापेमारी करके संचालक और मैनेजर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। मामला हाईप्रोफाइल होने के चलते अब अफसर मामला मैनेज करने में लगे हैं।

नाइट कर्फ्यू के दौरान क्लब में चल रही थी दारू पार्टी और नाच-गाना

शासन के आदेश पर रात्रि कर्फ्यू का सख्ती से पालन किया जा रहा है। इसके बाद भी शनिवार रात होटल लैंड मार्क के दसवीं मंजिल पर LIV क्लब, वायु रेस्त्रा और बार और 16वीं मंजिल पर बने क्लबों में दारू पार्टी चल रही थी। सैकड़ों लोग नाच-गाना कर रहे थे। कोतवाली पुलिस ने छापेमारी करके नाइट कर्फ्यू का उल्लंघन होते पकड़ लिया। इसके बाद होटल के मैनेजर आशीष के खिलाफ महामारी अधिनियम और आपदा प्रबंधन की धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। वहीं कैंट में स्टेटस क्लब में भी देर रात इसी तरह पार्टी चल रही थी। कैंट पुलिस ने छापेमारी करने के बाद क्लब संचालक विकास मल्होत्रा, शैलेंद्र और उमेश पांडेय के खिलाफ महामारी अधिनियम और आपदा प्रबंधन की धाराओं में एफआईआर दर्ज की है।

एफआइआर में नामजद विकास मल्होत्रा के हैं दोनों क्लब


लैंडमार्क और कैंट का स्टेटस क्लब दोनों के ही मालिक विकास मल्होत्रा हैं। थानेदारों और पुलिस अफसरों से साठगांठ होने के चलते कोई कार्रवाई नहीं करता है। लेकिन क्लब में देर रात पार्टी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद दोनों जगह पुलिस जांच करने पहुंची थी। जांच में आरोप सही पाए जाने पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।

दारू पार्टी का वीडियो भी हुआ वायरल
नाइट कर्फ्य लागू होने के बाद नियमों का उल्लंघन करने पर क्लबों का वीडियो भी वायरल हुआ। दावा किया जा रहा है कि यह वायरल वीडियो इन्हीं क्लबों का है। जहां पर देर रात दारू पार्टी के साथ ही नाच-गाना भी चल रहा है। लेकिन इस वीडियो के इन दोनों क्लबों के होने की पुष्टि यूपीटीवी लाइव नहीं करता है।

थानेदारों ने इनकार किया, एडीसीपी ने की पुष्टि
कार्रवाई को लेकर कैंट और कोतवाली थाना प्रभारी दिन भर मामले को दबाए रहे। कोतवाली थाना प्रभारी रामकुमार गुप्ता ने कार्रवाई की जानकारी मांगने पर कहा कि अफसरों ने इस संबंध में कोई भी जानकारी देने से मना किया है। इसी तरह कैंट में भी कार्यवाहक थाना प्रभारी ने जानकारी देने से इनकार कर दिया। एडीसीपी ईस्ट सोमेंद्र मीणा ने कार्रवाई की पुष्टि की है।


Information is Life