कानपुर: प्रेम विवाह के तीन महीने बाद पति ने की पत्नी की हत्या, आरोपी फरार।

कानपुर। शहर के पनकी थाना क्षेत्र स्थित राम गंगा एनक्लेव से एक सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है।...

कानपुर: सिंघानिया परिवार विवाद में बड़ा मोड़, करोड़ों की हेराफेरी के आरोप सही : 4 के खिलाफ चार्जशीट।

कानपुर के चर्चित उद्योगपति सिंघानिया परिवार में चल रहा संपत्ति और ट्रस्ट विवाद अब निर्णायक मोड़ पर...

कानपुर में आक्रोशित वकीलों ने थाना घेरा,जोरदार हंगामाः पूर्व महामंत्री को उठाने पर जमकर नारेबाजी।

कानपुर में बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री को हिरासत में लेने से नाराज वकील हंगामा कर रहे हैं। वह...

#UGC के नए नियमों पर सुप्रीम रोक- केंद्र को नए सिरे से ड्राफ्ट तैयार करने के निर्देश।

सुप्रीम कोर्ट ने यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) के नए नियमों पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है। CJI...

कानपुर: महाराजपुर के हाथीगांव में नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, 8 महीने पहले हुई थी शादी

Kanpur:कानपुर के महाराजपुर थाना क्षेत्र के हाथीगांव में मंगलवार को एक नवविवाहिता ने संदिग्ध...

UGC 2026 नियमों के खिलाफ PCS अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री का इस्तीफा।

Kanpur: यूजीसी (UGC) 2026 के नए नियमों के खिलाफ खुलकर मोर्चा खोलने वाले पीसीएस अधिकारी अलंकार...

Kanpur : नशे के कारोबार से अरबपति बना विनोद: विदेशों तक फैला कोडीन सिरप नेटवर्क, 6 साल में खड़ा किया करोड़ों का साम्राज्य…

कानपुर।कोडीन युक्त कफ सीरप और नशीली दवाओं के अवैध कारोबार से आरोपी विनोद अग्रवाल महज छह साल में...

कानपुर में 77वें गणतंत्र दिवस पर भव्य आयोजन, पहली बार ITBP जवानों ने परेड में बढ़ाया गौरव।

कानपुर- 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर कानपुर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा पुलिस लाइन ग्राउंड में भव्य और...

कानपुर : 20 दिन बाद भी फरार 50 हजार का इनामी दरोगा, 40 पुलिसकर्मियों की चार टीमें खाली हाथ।

कानपुर।कानपुर के सचेंडी थाना क्षेत्र में हुई नाबालिग किशोरी के साथ गैंगरेप की सनसनीखेज वारदात के...
Information is Life

CM Yogi Vrindavan Visit: मथुरा में 23 नवंबर 2023 को ‘ब्रज रज उत्सव’ आयोजित किया जा रहा है. कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आगमन प्रस्तावित है. पीएम मोदी के दौरे की तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीएम मोदी के दौरे की तैयारियों का जायजा लेने रविवार को मथुरा पहुंचे. मथुरा आगमन पर मुख्यमंत्री योगी ने वृंदावन में बांके बिहारी मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की. मुख्यमंत्री योगी ने ठाकुर बांके बिहारी के चरणों में शीश नवाए. उनके दौरे को देखते हुए मंदिर का गेट बंद कर दिया गया था.

मथुरा में पीएम मोदी का 23 नवंबर को दौरा प्रस्तावित

बांके बिहारी का दर्शन करने के बाद मुख्यमंत्री का काफिला आगे रवाना हो गया. मुख्यमंत्री योगी का हेलीकॉप्टर वृंदावन के पवन हंस हैलीपेड पर उतरा था. उन्होंने पीएम मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया. उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए. मुख्यमंत्री योगी ने अधिकारियों से पीएम मोदी की सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली. अधिकारियों ने तैयारियों से मुख्यमंत्री को अवगत कराया. मुख्यमंत्री योगी ने ब्रज तीर्थ विकास परिषद के कार्यालय में बैठक की.

सीएम योगी ने पूजन के बाद तैयारियों का लिया जायजा

रविवार को सप्ताहांत पर श्रद्धालुओं का जमावड़ा था. मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता की गई थी. यातायात विभाग ने रूट डायवर्जन का प्लान जारी किया था. कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी ने प्राचीन मदन गोपाल और श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर में भी दर्शन पूजन किए. लक्ष्मी नारायण चौधरी मुख्यमंत्री योगी के साथ मौजूद थे. मुख्यमंत्री योगी ने मंदिर के पुजारियों का हालचाल जाना. उन्होंने रास्ते में लोगों का अभिवादन हाथ जोड़ कर किया. मुख्यमंत्री की सुरक्षा में एएसपी, डीएसपी, इंस्पेक्टर, एसआइ, सिपाही रैंक के पदाधिकारी और पीएसी की कई कंपनियां लगाई गई थीं.


Information is Life