नया यूपी, नई पहचान: विकास, सुशासन और निवेश का उभरता केंद्र बना उत्तर प्रदेश।

कानपुर।कभी बीमारू राज्य की श्रेणी में गिने जाने वाला उत्तर प्रदेश आज विकास, निवेश और सुशासन की नई...

कानपुर : बचपन की तस्वीर से मिस यूपी तक पहुंची अंशिका, नकली ताज से असली क्राउन तक का सफर।

कानपुर की प्रतिभाशाली बेटी अंशिका गुप्ता ने अपनी मेहनत और आत्मविश्वास के दम पर सौंदर्य प्रतियोगिता...

कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, कई थानों में नए प्रभारी तैनात।

कानपुर। Kanpur पुलिस कमिश्नरेट में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से बड़ा फेरबदल...

कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का कमाल, Shark Tank India में चयन…

कानपुर। शहर के लिए गर्व की बात है कि कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का चयन देश के लोकप्रिय बिज़नेस...

Kanpur : डफरिन अस्पताल के Dr सुधीर कुमार द्विवेदी हुए सम्मानित।

फिजियोकनेक्ट-6 इंटरनेशनल फिजियोथेरेपी सम्मेलन का आयोजन द मायरा फाउंडेशन द्वारा द नॉर्थकैप...

कानपुर: सुहागरात टालता रहा पति, पत्नी ने नपुंसकता छिपाकर शादी का लगाया आरोप; 38 लाख खर्च का दावा

कानपुर की एक नवविवाहिता ने पति पर नपुंसकता की बात छिपाकर शादी करने का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष...

Kanpur : दूल्हा बने बाबा आनंदेश्वर, महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब; लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

कानपुर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शहर शिवभक्ति में डूबा नजर आया। परमट स्थित श्री आनंदेश्वर...

कानपुर को मिलेगा विश्वस्तरीय क्रिकेट हब: 350 करोड़ से बदलेगा ग्रीन पार्क स्टेडियम का स्वरूप, बढ़ेंगे अंतरराष्ट्रीय व IPL मैच..

कानपुर। शहर के ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान ग्रीन पार्क स्टेडियम को अब विश्वस्तरीय बनाने की तैयारी शुरू...

कानपुर में अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले— ‘स्मार्ट सिटी नहीं, बदनामपुर बन गया शहर’

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर दौरे के दौरान भारतीय जनता...

कानपुर पहुंचने से पहले जाम में फंसे अखिलेश यादव, वीडियो शेयर कर सरकार पर साधा निशाना

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को कानपुर पहुंचने से पहले गंगा...
Information is Life

सिगबतुल्ला अंसारी ने भाई मुख्तार अंसारी की मौत पर कहा है कि साजिश हुई है. पोस्टमार्टम अबतक नहीं हुआ है. शव आ जाता तो शाम तक काली बारी कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया जाता. दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.

धर्मस्थलों के आसपास गश्त के निर्देश
रमजान के चलते धर्मस्थलों के आसपास रात में भी गश्त के निर्देश दिए गए हैं. सुबह की चेकिंग और पोस्टर पार्टी चेकिंग के निर्देश भी जारी किए गए हैं. जिले में धर्म गुरुओं, धर्मस्थलों के प्रबंधकों, पीस कमेटी से संवाद के निर्देश भी दिए गए हैं. सीनियर अफसरों को पीएसी, पैरा मिलिट्री के साथ गश्त के निर्देश जारी किए गए हैं. सीसीटीवी कैमरों को क्रियाशील करने और मुख्तार अंसारी गैंग के सदस्यों, सहयोगियों और असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी के निर्देश दिए गए हैं.

डीजीपी मुख्यालय ने जारी किए निर्देश
मुख्तार अंसारी की मौत के बाद डीजीपी मुख्यालय ने सभी जिला कप्तानों, कमिश्नरों को निर्देश जारी किए. जिले में जोन, सेक्टर स्कीम लागू करने के निर्देश दिए गए हैं. अहम स्थानों पर क्यूआरटी और फायर ब्रिगेड की तैनाती के निर्देश जारी किए गए हैं. डीआईजी वाराणसी रेंज को तत्काल प्रभाव से गाजीपुर में कैंप करने के निर्देश भी दिए गए हैं. लोकल इंटेलीजेंस और सोशल मीडिया सेल को एक्टिव करने और हॉट स्पॉट ,मिश्रित आबादी के इलाकों में संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों की चेकिंग के निर्देश जारी किए गए हैं

रामगोपाल यादव ने उठाए सवाल
पूर्व विधायक मुख़्तार अंसारी की जिन परिस्थितियों में मृत्यु हुई वह अत्यधिक चिंताजनक है. उन्होंने न्यायालय में अर्ज़ी देकर पहले ही ज़हर के द्वारा अपनी हत्या की आशंका व्यक्त की थी. मौजूदा व्यवस्था में तो न जेल में कोई सुरक्षित , न पुलिस कस्टडी में और न अपने घर में.प्रशासनिक आतंक का माहौल पैदा करके लोगों कोमुँह बंद रखने को विवश किया जा रहा है.क्या मुख़्तार अंसारी द्वारा न्यायालय में दी गयी अर्ज़ी के आधार पर कोई न्यायिक जाँच के आदेश करेगी यूपी सरकार ?

मुझे कुछ नहीं बताया गया- उमर
मुख्तार अंसारी के बेटे उमर अंसारी ने कहा, “आधिकारिक रूप से मुझे कुछ नहीं बताया गया, मुझे मीडिया के जरिए इस बारे में पता चला… लेकिन अब पूरा देश सब जानता है…दो दिन पहले मैं उनसे मिलने आया था, लेकिन मुझे इजाजत नहीं दी गई…19 मार्च को रात के खाने में उन्हें जहर दिया गया था…हमें न्यायपालिका पर पूरा विश्वास है…”

मुख्तार अंसारी की मौत के बाद घर के बाहर बढ़ी समर्थकों की भीड़
मुख्तार अंसारी की मौत के बाद पूर्व विधायक के घर के बाहर समर्थकों की भीड़ बढ़ गई थी. मुख्तार के लिए नौजवानों की भीड़ जिंदाबाद के नारे बुलंद कर रही थी. जिसका वीडियो भी सामने आया है. बता दें कि इस शहर में फाटक का मतलब हर कोई जानता है.

सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश इसका स्वतः संज्ञान लें- पप्पू यादव
कांग्रेस नेता पप्पू यादव ने मुख्तार अंसारी की मौत पर कहा, ‘सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश इसका स्वतः संज्ञान लें! उनके दिशा-निर्देश में निष्पक्ष जांच हो. कई दिन से वह आरोप लगा रहे थे. उन्हें धीमा ज़हर दिया जा रहा है. उनके सांसद भाई ने भी यह आरोप लगाया गया था. देश की संवैधानिक व्यवस्था के लिए अमिट कलंक.’

प्रयागराज समेत पूरे यूपी में सुरक्षा के विशेष इंतजाम
यूपी के सभी जिलों में कल जुमे की नमाज अदा की जाएगी. रमजान के महीने में जुममे की नमाज का खास महत्व होता है. आम दिनों के मुकाबले रमजान के महीने में जुमे की नमाज के वक्त मस्जिदों में ज्यादा भीड़ होती है. इसी वजह से मुख्तार अंसारी की मौत के बाद कल प्रयागराज समेत पूरे यूपी में सुरक्षा के विशेष इंतजाम रहेंगे.

मस्जिदों में हाई अलर्ट और मुस्लिम इलाकों में पैनी नजर
लखनऊ में कल जुम्मा है, जिसको लेकर प्रदेश की प्रमुख मस्जिदों में हाई अलर्ट है. मुख्तार अंसारी की मौत के बाद संवेदनशील मुस्लिम इलाकों में पैनी नजर रखी जा रही है. गाजीपुर समेत पूर्वांचल के तमाम जिलों की निगरानी लखनऊ स्थित पुलिस मुख्यालय से होगी.

परिजनों को यह असीम दुख सहने का संबल प्राप्त हो- सपा
सपा ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, “पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी जी का इंतकाल, दुखद. ईश्‍वर उनकी आत्मा को शांति दें. शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुख सहने का संबल प्राप्त हो. विनम्र श्रद्धांजलि.”


Information is Life