कानपुर : बचपन की तस्वीर से मिस यूपी तक पहुंची अंशिका, नकली ताज से असली क्राउन तक का सफर।

कानपुर की प्रतिभाशाली बेटी अंशिका गुप्ता ने अपनी मेहनत और आत्मविश्वास के दम पर सौंदर्य प्रतियोगिता...

कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, कई थानों में नए प्रभारी तैनात।

कानपुर। Kanpur पुलिस कमिश्नरेट में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से बड़ा फेरबदल...

कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का कमाल, Shark Tank India में चयन…

कानपुर। शहर के लिए गर्व की बात है कि कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का चयन देश के लोकप्रिय बिज़नेस...

Kanpur : डफरिन अस्पताल के Dr सुधीर कुमार द्विवेदी हुए सम्मानित।

फिजियोकनेक्ट-6 इंटरनेशनल फिजियोथेरेपी सम्मेलन का आयोजन द मायरा फाउंडेशन द्वारा द नॉर्थकैप...

कानपुर: सुहागरात टालता रहा पति, पत्नी ने नपुंसकता छिपाकर शादी का लगाया आरोप; 38 लाख खर्च का दावा

कानपुर की एक नवविवाहिता ने पति पर नपुंसकता की बात छिपाकर शादी करने का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष...

Kanpur : दूल्हा बने बाबा आनंदेश्वर, महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब; लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

कानपुर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शहर शिवभक्ति में डूबा नजर आया। परमट स्थित श्री आनंदेश्वर...

कानपुर को मिलेगा विश्वस्तरीय क्रिकेट हब: 350 करोड़ से बदलेगा ग्रीन पार्क स्टेडियम का स्वरूप, बढ़ेंगे अंतरराष्ट्रीय व IPL मैच..

कानपुर। शहर के ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान ग्रीन पार्क स्टेडियम को अब विश्वस्तरीय बनाने की तैयारी शुरू...

कानपुर में अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले— ‘स्मार्ट सिटी नहीं, बदनामपुर बन गया शहर’

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर दौरे के दौरान भारतीय जनता...

कानपुर पहुंचने से पहले जाम में फंसे अखिलेश यादव, वीडियो शेयर कर सरकार पर साधा निशाना

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को कानपुर पहुंचने से पहले गंगा...

कानपुर में बोले शिवपाल यादव — यूपी में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं

कानपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने शुक्रवार को कानपुर दौरे के दौरान प्रदेश...
Information is Life

विज्ञापन

कानपुर। पान मसाला कारोबार में कर अपवंचना की शिकायतें और विभागीय अधिकारियों द्वारा उन पर कार्रवाई न किए जाने की सोच के चलते राज्य कर विभाग ने सभी पान मसाला फैक्ट्रियों के गेट पर 24 नवंबर को अपने अधिकारियों को 24 घंटे के लिए तैनात कर दिया था।

हालत यह है कि ई-वे बिल पहले दिन के मुकाबले बढ़ रहे हैं फिर भी इनकी संख्या सामान्य दिनों के मुकाबले केवल 25 प्रतिशत है। उद्यमी निगरानी को आगे बढ़ाने पर दूसरे राज्यों की ओर रुख करने की भी सोच रहे हैं। इसके साथ ही तीन छोटी फैक्ट्रियों में तो उत्पादन भी बंद हो गया है।

मुख्यालय स्तर से आए थे सख्ती के आदेश
पान मसाला कारोबार पर हमेशा कर अपवंचना के आरोप लगते रहे हैं। इसके लेकर मुख्यालय स्तर पर कड़ाई के आदेश पिछले एक माह से ज्यादा पहले से दिए जाने लगे थे। मुख्यालय में बैठे अधिकारियों को लग रहा था कि जिलों में बैठे अधिकारी पान मसाला पर उस तरह की कार्रवाई नहीं कर रहे हैं जिस तरह की वे चाह रहे हैं।

इसके चलते पहले कुछ बड़े अधिकारियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई, इसके बाद राज्य की सीमा पर लगने वाली चौकियों की तरह पान मसाला फैक्ट्रियों के बाहर कारों में अधिकारियों को निगरानी के लिए बैठा दिया गया। इसके साथ ही सभी को निर्देश कर दिए गए कि एक भी गाड़ी बिना ई-वे बिल चेक कराए नहीं निकलनी चाहिए। ई-वे बिल में कितना माल जा रहा है और किसके पास जा रहा है, यह सारी जानकारी होती है।
छोटे कारोबारी बुरी तरह प्रभावित
पहले दिन माल निकासी में तेज झटका लगा और ई-वे बिल की संख्या 10 प्रतिशत के आसपास आ गई लेकिन शनिवार तक यह संख्या 20 से 25 प्रतिशत के आसपास आने लगी है लेकिन छोटे कारोबारी इससे बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। ये वे कारोबारी हैं जो ज्यादातर माल बिना ई-वे बिल के निकाल देते हैं।

कानपुर से जिन जिलों में माल जाता था, वहां पान मसाला की कमी हुई तो दूसरे राज्यों से माल वहां पहुंचने लगा है। इसे देखते हुए खुद यहां के उद्यमी मन बनाने लगे हैं कि अगर इसी तरह की निगरानी फैक्ट्री की होनी है तो दूसरे राज्य में कारोबार स्थानांतरित कर लिया जाए। इसके लिए हरियाणा, मध्य प्रदेश और राजस्थान को लेकर बातें भी हो रही है।

पान मसाला पर 28 प्रतिशत जीएसटी
पान मसाला पर 28 प्रतिशत सबसे ज्यादा जीएसटी है। इसमें 14 प्रतिशत राज्य कर विभाग को मिलती है और 14 प्रतिशत तो केंद्रीय जीएसटी को। हालांकि केंद्रीय जीएसटी को इससे बहुत ज्यादा नुकसान होने जा रहा है। तंबाकू उत्पाद जिन्हें सिन उत्पाद भी कहा जाता है, उन पर 160 प्रतिशत सेस यानी उपकर भी लगाया जाता है। इस तरह केंद्रीय जीएसटी को 174 प्रतिशत टैक्स पान मसाला से मिलता है। पान मसाला की नंबर एक पर भी बिक्री कम हो गई है। इसकी वजह से केंद्र का कर संग्रह कम हो जाएगा। 7 दिसम्बर को अभियान का अंतिम दिन है, अधिकारियों का मानना है कि यह अभियान आगे भी चलेगा।


Information is Life