नया यूपी, नई पहचान: विकास, सुशासन और निवेश का उभरता केंद्र बना उत्तर प्रदेश।

कानपुर।कभी बीमारू राज्य की श्रेणी में गिने जाने वाला उत्तर प्रदेश आज विकास, निवेश और सुशासन की नई...

कानपुर : बचपन की तस्वीर से मिस यूपी तक पहुंची अंशिका, नकली ताज से असली क्राउन तक का सफर।

कानपुर की प्रतिभाशाली बेटी अंशिका गुप्ता ने अपनी मेहनत और आत्मविश्वास के दम पर सौंदर्य प्रतियोगिता...

कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, कई थानों में नए प्रभारी तैनात।

कानपुर। Kanpur पुलिस कमिश्नरेट में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से बड़ा फेरबदल...

कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का कमाल, Shark Tank India में चयन…

कानपुर। शहर के लिए गर्व की बात है कि कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का चयन देश के लोकप्रिय बिज़नेस...

Kanpur : डफरिन अस्पताल के Dr सुधीर कुमार द्विवेदी हुए सम्मानित।

फिजियोकनेक्ट-6 इंटरनेशनल फिजियोथेरेपी सम्मेलन का आयोजन द मायरा फाउंडेशन द्वारा द नॉर्थकैप...

कानपुर: सुहागरात टालता रहा पति, पत्नी ने नपुंसकता छिपाकर शादी का लगाया आरोप; 38 लाख खर्च का दावा

कानपुर की एक नवविवाहिता ने पति पर नपुंसकता की बात छिपाकर शादी करने का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष...

Kanpur : दूल्हा बने बाबा आनंदेश्वर, महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब; लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

कानपुर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शहर शिवभक्ति में डूबा नजर आया। परमट स्थित श्री आनंदेश्वर...

कानपुर को मिलेगा विश्वस्तरीय क्रिकेट हब: 350 करोड़ से बदलेगा ग्रीन पार्क स्टेडियम का स्वरूप, बढ़ेंगे अंतरराष्ट्रीय व IPL मैच..

कानपुर। शहर के ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान ग्रीन पार्क स्टेडियम को अब विश्वस्तरीय बनाने की तैयारी शुरू...

कानपुर में अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले— ‘स्मार्ट सिटी नहीं, बदनामपुर बन गया शहर’

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर दौरे के दौरान भारतीय जनता...

कानपुर पहुंचने से पहले जाम में फंसे अखिलेश यादव, वीडियो शेयर कर सरकार पर साधा निशाना

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को कानपुर पहुंचने से पहले गंगा...
Information is Life

नोएडा. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) की महत्वकांक्षी परियोजना ‘नोएडा फिल्म सिटी’ (Noida Film City) का निर्माण जनवरी 2022 में शुरू होने की संभावना है. राज्य सरकार के अधिकारियों ने बीते सोमवार को यह जानकारी दी. इसके साथ अधिकारियों ने बताया कि 6000 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से सार्वजनिक-निजी भागीदारी मॉडल पर विकसित की जाने वाली नोएडा फिल्म सिटी को गौतम बौद्ध नगर जिले के यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) के सेक्टर 21 में बनाये जाने का प्रस्ताव है.

यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के सीईओ अरुण वीर सिंह ने कहा कि येडा शहर में फिल्म सिटी के निर्माण की तैयारी विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) की मंजूरी के साथ जोरों पर है. यह रिपोर्ट हाल ही में कंसल्टेंट कंपनी सीबीआरई साउथ एशिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा राज्य सरकार को सौंपी गई थी. इसके अलावा सिंह ने एक बयान में कहा कि सीबीआरई को अब तीन सप्ताह के भीतर बोली दस्तावेज (Bid Document) तैयार करना होगा, जिसके बाद एक वैश्विक निविदा जारी की जाएगी, जिसमें घरेलू और विदेशी दोनों कंपनियां भाग ले सकेंगी.

तीन चरणों में होगा फिल्म सिटी का निर्माण
यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के अधिकारी ने बताया कि तीन चरणों में फिल्म सिटी के निर्माण के लिए 31 दिसम्बर तक कंपनी के चयन को अंतिम रूप दे दिया जाएगा और फर्म के साथ 40 साल का समझौता होगा. उन्होंने निर्माण कार्य के अगले साल जनवरी में शुरू होने की संभावना जताई है. सिंह ने कहा, ‘हालांकि यह लीज एग्रीमेंट नहीं होगा और कंपनी को फिल्म सिटी बनाने का लाइसेंस दिया जाएगा. 1000 एकड़ क्षेत्र में फैले इस विशाल फिल्म सिटी का निर्माण 6000 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से किया जाएगा.’

फिल्म सिटी को तीन चरणों में पीपीपी (पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप) मॉडल पर बनाया जाएगा और पहले चरण में स्टूडियो, ओपन एरिया, एम्यूजमेंट पार्क और विला बनाए जाएंगे. बता दें कि पिछले साल दिसंबर में मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने राज्य में “विश्व स्तरीय फिल्म सिटी” बनाने के अपने फैसले की घोषणा की थी. अधिकारियों ने बताया कि इसके बाद इस उद्देश्य के लिए येडा के सेक्टर 21 में 1000 एकड़ भूमि की पहचान की गई थी.


Information is Life