नया यूपी, नई पहचान: विकास, सुशासन और निवेश का उभरता केंद्र बना उत्तर प्रदेश।

कानपुर।कभी बीमारू राज्य की श्रेणी में गिने जाने वाला उत्तर प्रदेश आज विकास, निवेश और सुशासन की नई...

कानपुर : बचपन की तस्वीर से मिस यूपी तक पहुंची अंशिका, नकली ताज से असली क्राउन तक का सफर।

कानपुर की प्रतिभाशाली बेटी अंशिका गुप्ता ने अपनी मेहनत और आत्मविश्वास के दम पर सौंदर्य प्रतियोगिता...

कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, कई थानों में नए प्रभारी तैनात।

कानपुर। Kanpur पुलिस कमिश्नरेट में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से बड़ा फेरबदल...

कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का कमाल, Shark Tank India में चयन…

कानपुर। शहर के लिए गर्व की बात है कि कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का चयन देश के लोकप्रिय बिज़नेस...

Kanpur : डफरिन अस्पताल के Dr सुधीर कुमार द्विवेदी हुए सम्मानित।

फिजियोकनेक्ट-6 इंटरनेशनल फिजियोथेरेपी सम्मेलन का आयोजन द मायरा फाउंडेशन द्वारा द नॉर्थकैप...

कानपुर: सुहागरात टालता रहा पति, पत्नी ने नपुंसकता छिपाकर शादी का लगाया आरोप; 38 लाख खर्च का दावा

कानपुर की एक नवविवाहिता ने पति पर नपुंसकता की बात छिपाकर शादी करने का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष...

Kanpur : दूल्हा बने बाबा आनंदेश्वर, महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब; लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

कानपुर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शहर शिवभक्ति में डूबा नजर आया। परमट स्थित श्री आनंदेश्वर...

कानपुर को मिलेगा विश्वस्तरीय क्रिकेट हब: 350 करोड़ से बदलेगा ग्रीन पार्क स्टेडियम का स्वरूप, बढ़ेंगे अंतरराष्ट्रीय व IPL मैच..

कानपुर। शहर के ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान ग्रीन पार्क स्टेडियम को अब विश्वस्तरीय बनाने की तैयारी शुरू...

कानपुर में अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले— ‘स्मार्ट सिटी नहीं, बदनामपुर बन गया शहर’

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर दौरे के दौरान भारतीय जनता...

कानपुर पहुंचने से पहले जाम में फंसे अखिलेश यादव, वीडियो शेयर कर सरकार पर साधा निशाना

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को कानपुर पहुंचने से पहले गंगा...
Information is Life

UP की तरक्की के लिए सरकार ने इस जगह को चिन्हित किया है , सरकार इस इलाके में 5 industrial city बनाने का प्लान बना रही है, और इसके लिए सरकार हज़ारों करोड़ रूपए इन्वेस्ट करेगी।

New Delhi : आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के किनारे पांच इंडस्ट्रियल सिटी बनेगे। इनमें एकीकृत मैन्यूफैक्चरिंग कलस्टर, वेयरहाउस व कलस्टर व अन्य व्यवसायिक परियोजनाएं विकसित होंगी। एक्सप्रेस के किनारे विकसित होने वाले यह सिटी फिरोजाबाद, आगरा, इटावा, कन्नौज व कानपुर में हैं। इनके लिए इन जिलों में आने वाली फतेहाबाद, शिकोहाबाद, सैफई, तिर्वा व बिल्हौर तहसील को चिन्हित किया है। इनमें आने वाले 13 गांव अधिसूचित कर दिए गए हैं।

इस संबंध औद्योगिक विकास विभाग ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आगरा – लखनऊ एक्सप्रेसवे के आगरा जिले की फतेहाबाद तहसील के अई, भलखोरा, जलालपुर गांव चिन्हित किए गए हैं। फिरोजबाद के शिकोहाबाद तहसील के धनपुरा, करनपुर, सुजावलपुर, फतेहपुर करखा, इटावा जिले के सैफई तहसील में हरदोई, शिवपुरी टिमरूआ गांव, कन्नौज के तिर्वा के अलीपुर अहाना ठठिया, कानपुर नगर के बिल्हौर के अरौल, बहरामपुर गांव भी अधिसूचित किए गए हैं। इन एक्सप्रेसवे के किनारे इन चिन्हित गांवों की जमीन अधिग्रहण का काम अगले महीने शुरू होगा। इससे पहले यूपीडा ने पूर्वांचल एक्सप्रेसवे, बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे व गंगा एक्सप्रेसवे के किनारे इंडस्टियल सिटी बनाने के लिए गांव अधिसूचित किए थे।

वहां अब यूपीडा ने जमीन अधिग्रहण के लिए संबंधित जिलों के डीएम को निर्देशित किया है और उन्होंने इसके लिए जरूरी प्रक्रिया शुरू कर दी है। इन सभी जिलों में 100 से 500 हेक्टेयर तक जमीन ली जाएगी। कोशिश होगी कि यह सारी जमीन एक स्थान पर ही हो। इससे निवेशकों को बड़ी परियोजनाएं विकसित करने में सहूलियत होगी।

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे 11 गांव चिन्हित होंगे
गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे के किनारे में इंडस्ट्रियल शहर बनेंगे। इसके लिए गोरखपुर की खजनी तहसील के बहादुर बुजुर्ग, बहादुर खुर्द, हरनही, गाजर जगदीश, डडवा, सोनारी शंकर, बहुरीपार बुजुर्ग, अम्बेडकर नगर के जलालपुर के नूरपुर कला, अजमलपुर, गौरी बडाह गांव भी अधिसूचित कर दिए गए हैं।

एकीकृत मैन्यूफैक्चरिंग एंड लाजिस्टिक क्लस्टर के लिए चिन्हित जमीन
जिले जमीन हेक्टेयर में
फिरोजाबाद- 102.24
आगरा -120
इटावा- 110
कन्नौज- 100
कानपुर- 100
अम्बेडर नगर- 145.36
गोरखपुर- 100


Information is Life