नया यूपी, नई पहचान: विकास, सुशासन और निवेश का उभरता केंद्र बना उत्तर प्रदेश।

कानपुर।कभी बीमारू राज्य की श्रेणी में गिने जाने वाला उत्तर प्रदेश आज विकास, निवेश और सुशासन की नई...

कानपुर : बचपन की तस्वीर से मिस यूपी तक पहुंची अंशिका, नकली ताज से असली क्राउन तक का सफर।

कानपुर की प्रतिभाशाली बेटी अंशिका गुप्ता ने अपनी मेहनत और आत्मविश्वास के दम पर सौंदर्य प्रतियोगिता...

कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, कई थानों में नए प्रभारी तैनात।

कानपुर। Kanpur पुलिस कमिश्नरेट में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से बड़ा फेरबदल...

कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का कमाल, Shark Tank India में चयन…

कानपुर। शहर के लिए गर्व की बात है कि कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का चयन देश के लोकप्रिय बिज़नेस...

Kanpur : डफरिन अस्पताल के Dr सुधीर कुमार द्विवेदी हुए सम्मानित।

फिजियोकनेक्ट-6 इंटरनेशनल फिजियोथेरेपी सम्मेलन का आयोजन द मायरा फाउंडेशन द्वारा द नॉर्थकैप...

कानपुर: सुहागरात टालता रहा पति, पत्नी ने नपुंसकता छिपाकर शादी का लगाया आरोप; 38 लाख खर्च का दावा

कानपुर की एक नवविवाहिता ने पति पर नपुंसकता की बात छिपाकर शादी करने का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष...

Kanpur : दूल्हा बने बाबा आनंदेश्वर, महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब; लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

कानपुर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शहर शिवभक्ति में डूबा नजर आया। परमट स्थित श्री आनंदेश्वर...

कानपुर को मिलेगा विश्वस्तरीय क्रिकेट हब: 350 करोड़ से बदलेगा ग्रीन पार्क स्टेडियम का स्वरूप, बढ़ेंगे अंतरराष्ट्रीय व IPL मैच..

कानपुर। शहर के ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान ग्रीन पार्क स्टेडियम को अब विश्वस्तरीय बनाने की तैयारी शुरू...

कानपुर में अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले— ‘स्मार्ट सिटी नहीं, बदनामपुर बन गया शहर’

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर दौरे के दौरान भारतीय जनता...

कानपुर पहुंचने से पहले जाम में फंसे अखिलेश यादव, वीडियो शेयर कर सरकार पर साधा निशाना

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को कानपुर पहुंचने से पहले गंगा...
Information is Life

UP News: उत्तर प्रदेश में महिला आयोग, गौ सेवा आयोग, एससी एसटी आयोग, पिछड़ा वर्ग आयोग समेत दर्जन भर सदस्यों और अध्यक्षों की नियुक्तियां होनी हैं. बीजेपी कार्यकर्ता लामबंदी करने में जुट गए हैं.

UP Cabinet Expansion: यूपी में होने वाले मंत्रिमंडल विस्तार का पेंच फिलहाल फंस गया है. अटकलें थीं कि घोसी उपचुनाव के बाद मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा. हालांकि ओम प्रकाश राजभर (Om Prakash Rajbhar) विस्तार का जल्द दावा कर रहे हैं मगर अंदर खाने अभी सुगबुगाहट नहीं है. मंत्रिमंडल विस्तार से पहले बीजेपी (BJP) कील कांटों को दुरुस्त कर लेना चाहती है. 2024 के लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए बीजेपी की रणनीति आयोगों और निगमों में एडजस्टमेंट पर है. निगम और आयोग प्रमुखों की नियुक्ति के लिए स्क्रीनिंग शुरू हो गई है. पिछले दिनों 70 फीसदी जिलाध्यक्षों को बदले जाने के बाद जल्द ही एक और बदलाव देखने को मिलेंगे.

यूपी में मंत्रिमंडल विस्तार का क्यों फंसा पेंच?

लंबे समय से खाली आयोग और निगम में अध्यक्ष और सदस्यों के पदों को भरने की कवायद तेज हो गई है. उत्तर प्रदेश में फिलहाल महिला आयोग, गौ सेवा आयोग, एससी एसटी आयोग, पिछड़ा वर्ग आयोग समेत दर्जन भर सदस्यों और अध्यक्षों की नियुक्तियां होनी हैं. लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी कार्यकर्ताओं को निगमों और आयोगों की कमान देना चाहती है. कार्यकर्ता भी पैरवी और लॉबिंग करने में जुट गए हैं.

घोसी उपचुनाव से उल्टा हुआ BJP का दांव

बीजेपी की सहयोगी निषाद पार्टी, अपना दल, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं को भी निगमों, आयोगों और बोर्डों में जगह मिलने की उम्मीद है. बता दें कि मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा पिछले 2 महीनों से चल रही है. सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री योगी की सहमति से मंत्रिमंडल विस्तार को हरी झंडी मिलेगी. दो नामों को योगी सरकार में शामिल किए जाने की चर्चा जोर शोर से थी. घोसी में आए नतीजों के बाद दो नाम फिलहाल गायब हैं. ओम प्रकाश राजभर दावा कर चुके हैं कि बीजेपी मोदी, अमित शाह और नड्डा की है।


Information is Life