कानपुर : बचपन की तस्वीर से मिस यूपी तक पहुंची अंशिका, नकली ताज से असली क्राउन तक का सफर।

कानपुर की प्रतिभाशाली बेटी अंशिका गुप्ता ने अपनी मेहनत और आत्मविश्वास के दम पर सौंदर्य प्रतियोगिता...

कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, कई थानों में नए प्रभारी तैनात।

कानपुर। Kanpur पुलिस कमिश्नरेट में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से बड़ा फेरबदल...

कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का कमाल, Shark Tank India में चयन…

कानपुर। शहर के लिए गर्व की बात है कि कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का चयन देश के लोकप्रिय बिज़नेस...

Kanpur : डफरिन अस्पताल के Dr सुधीर कुमार द्विवेदी हुए सम्मानित।

फिजियोकनेक्ट-6 इंटरनेशनल फिजियोथेरेपी सम्मेलन का आयोजन द मायरा फाउंडेशन द्वारा द नॉर्थकैप...

कानपुर: सुहागरात टालता रहा पति, पत्नी ने नपुंसकता छिपाकर शादी का लगाया आरोप; 38 लाख खर्च का दावा

कानपुर की एक नवविवाहिता ने पति पर नपुंसकता की बात छिपाकर शादी करने का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष...

Kanpur : दूल्हा बने बाबा आनंदेश्वर, महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब; लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

कानपुर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शहर शिवभक्ति में डूबा नजर आया। परमट स्थित श्री आनंदेश्वर...

कानपुर को मिलेगा विश्वस्तरीय क्रिकेट हब: 350 करोड़ से बदलेगा ग्रीन पार्क स्टेडियम का स्वरूप, बढ़ेंगे अंतरराष्ट्रीय व IPL मैच..

कानपुर। शहर के ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान ग्रीन पार्क स्टेडियम को अब विश्वस्तरीय बनाने की तैयारी शुरू...

कानपुर में अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले— ‘स्मार्ट सिटी नहीं, बदनामपुर बन गया शहर’

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर दौरे के दौरान भारतीय जनता...

कानपुर पहुंचने से पहले जाम में फंसे अखिलेश यादव, वीडियो शेयर कर सरकार पर साधा निशाना

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को कानपुर पहुंचने से पहले गंगा...

कानपुर में बोले शिवपाल यादव — यूपी में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं

कानपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने शुक्रवार को कानपुर दौरे के दौरान प्रदेश...
Information is Life

Lucknow News: मनोज कुमार सिंह योगी आदित्यनाथ की पहली पसंद है. लेकिन, सेवा विस्तार दिल्ली सरकार के हाथ में है. उनकी दूसरी पसंद एसपी गोयल हैं. जिनके चीफ सेक्रेटरी बनने की प्रबल संभावना है।

यूपी की ब्यूरोक्रेसी में कई बदलाव होने वाले है. इनमें सबसे बड़ा बदलाव इस महीने मुख्य सचिव के रूप में हो सकता है. मौजूदा मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह का कार्यकाल इसी माह 31 जुलाई को समाप्त हो रहा है. इसको लेकर सत्ता के गलियारे में चर्चाएं तेज हो गई हैं. मौजूदा मुख्य सचिव को एक्सटेंशन मिलता है या फिर किसी नए अफसर को मुख्य सचिव बनाया जाता है।

गोयल, देवेश और अनिल में किसे मिलेगी कमान

मनोज कुमार सिंह ने जून 2024 में प्रदेश के मुख्य सचिव के रूप में कार्यभार संभाला था.1988 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी मनोज कुमार सिंह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बेहद करीबी और भरोसेमंद अधिकारी माने जाते हैं. उनके नेतृत्व में प्रशासनिक निर्णयों में तेजी आई है. अब रिटायरमेंट की तारीख नजदीक आने के साथ ही सरकार में मंथन तेज हो गया है. आगे किसे यह जिम्मेदारी सौंपी जाए।

एसपी गोयल

एसपी गोयल जिनके चीफ सेक्रेटरी बनने की प्रबल संभावना है. हालांकि, गोयल हमेशा योगी के विरोधियों के निशाने पर रहते हैं. यही कारण है कि अभी हाल-फिलहाल भ्रष्टाचार के मुद्दे पर उन्हें घेरने की कोशिश की गई लेकिन सीएम का भरोसा उन पर कायम रहा इसलिए प्रबल सम्भावना है कि नए चीफ सेक्रेटरी एसपी गोयल बन सकते है।

देवेश चतुर्वेदी

गोयल के बाद सबसे वरिष्ठ अधिकारी देवेश चतुर्वेदी हैं. देवेश अभी भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के सचिव हैं. उनको सीएस बनाने के लिए प्रदेश सरकार की ओर से केंद्र सरकार को उन्हें रिलीव करने का पत्र लिखा जाएगा. केंद्र ने सहमति दी, तो ही देवेश सीएस बन पाएंगे।

अनिल कुमार

देवेश चतुर्वेदी के बाद उन्हीं के बैच के आईएएस अनिल कुमार भी दावेदार हैं. अनिल कुमार अभी राजस्व परिषद के अध्यक्ष हैं. लेकिन योगी सरकार 1 और 2 में अनिल कुमार को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी नहीं मिली. इस वजह से अनिल कुमार के नाम पर संशय है।


Information is Life