नया यूपी, नई पहचान: विकास, सुशासन और निवेश का उभरता केंद्र बना उत्तर प्रदेश।

कानपुर।कभी बीमारू राज्य की श्रेणी में गिने जाने वाला उत्तर प्रदेश आज विकास, निवेश और सुशासन की नई...

कानपुर : बचपन की तस्वीर से मिस यूपी तक पहुंची अंशिका, नकली ताज से असली क्राउन तक का सफर।

कानपुर की प्रतिभाशाली बेटी अंशिका गुप्ता ने अपनी मेहनत और आत्मविश्वास के दम पर सौंदर्य प्रतियोगिता...

कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, कई थानों में नए प्रभारी तैनात।

कानपुर। Kanpur पुलिस कमिश्नरेट में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से बड़ा फेरबदल...

कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का कमाल, Shark Tank India में चयन…

कानपुर। शहर के लिए गर्व की बात है कि कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का चयन देश के लोकप्रिय बिज़नेस...

Kanpur : डफरिन अस्पताल के Dr सुधीर कुमार द्विवेदी हुए सम्मानित।

फिजियोकनेक्ट-6 इंटरनेशनल फिजियोथेरेपी सम्मेलन का आयोजन द मायरा फाउंडेशन द्वारा द नॉर्थकैप...

कानपुर: सुहागरात टालता रहा पति, पत्नी ने नपुंसकता छिपाकर शादी का लगाया आरोप; 38 लाख खर्च का दावा

कानपुर की एक नवविवाहिता ने पति पर नपुंसकता की बात छिपाकर शादी करने का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष...

Kanpur : दूल्हा बने बाबा आनंदेश्वर, महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब; लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

कानपुर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शहर शिवभक्ति में डूबा नजर आया। परमट स्थित श्री आनंदेश्वर...

कानपुर को मिलेगा विश्वस्तरीय क्रिकेट हब: 350 करोड़ से बदलेगा ग्रीन पार्क स्टेडियम का स्वरूप, बढ़ेंगे अंतरराष्ट्रीय व IPL मैच..

कानपुर। शहर के ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान ग्रीन पार्क स्टेडियम को अब विश्वस्तरीय बनाने की तैयारी शुरू...

कानपुर में अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले— ‘स्मार्ट सिटी नहीं, बदनामपुर बन गया शहर’

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर दौरे के दौरान भारतीय जनता...

कानपुर पहुंचने से पहले जाम में फंसे अखिलेश यादव, वीडियो शेयर कर सरकार पर साधा निशाना

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को कानपुर पहुंचने से पहले गंगा...
Information is Life

Kanpur News: सीसामऊ सीट से समाजवादी पार्टी के निवर्तमान विधायक इरफान सोलंकी एक बार फिर सुनवाई नहीं हो सकी है,अदालत में आज ज्यादा मुकदमे होने की वजह से सुनवाई टल गई है

विज्ञापन

Irfan Solanki News: कानपुर की सीसामऊ सीट से समाजवादी पार्टी के निवर्तमान विधायक इरफान सोलंकी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. महिला के घर आगजनी के मामले में ट्रायल कोर्ट से मिली सात साल की सजा के खिलाफ दाखिल इरफान सोलंकी की याचिका पर इलाहाबाद हाईकोर्ट में होने वाली सुनवाई आज एक बार फिर टल गई है. अदालत में आज ज्यादा मुकदमे होने की वजह से सुनवाई टल गई है. मामले में आज जस्टिस राजीव गुप्ता और जस्टिस सुरेंद्र सिंह की डिवीजन बेंच में होनी थी. इरफान सोलंकी के अधिवक्ता उपेंद्र उपाध्याय के मुताबिक हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच इस मामले में अब तीन अक्टूबर को सुनवाई करेगी.

इरफान सोलंकी के मामले में अलग-अलग वजहों से पिछले करीब तीन महीनों में कई बार सुनवाई टल चुकी है. निवर्तमान विधायक इरफान सोलंकी इन दिनों यूपी की महराजगंज जेल में बंद है. इरफान सोलंकी ने सात साल की सजा को रद्द किए जाने और अदालत का अंतिम फैसला आने तक सजा पर रोक लगाए जाने व जमानत दिए जाने की गुहार लगाई है.

दूसरी तरफ यूपी सरकार ने इरफान सोलंकी को मिली सात साल की सजा को बढ़ाकर उम्र कैद में तब्दील किए जाने की अपील की है. इरफान सोलंकी के साथ ही उनके भाई रिजवान सोलंकी और एक अन्य अभियुक्त याकूब ने भी अपील दाखिल कर रखी है. याचिकाकर्ता निवर्तमान विधायक के अधिवक्ता उपेंद्र उपाध्याय के मुताबिक हाईकोर्ट इरफान सोलंकी और यूपी सरकार समेत सभी चार याचिकाओं पर एक साथ सुनवाई करेगी.

सीसामऊ सीट पर उपचुनाव प्रस्तावित
सात साल की सजा मिलने की वजह से इरफान सोलंकी की विधानसभा की सदस्यता निरस्त हो चुकी है. उनकी सीसामऊ सीट पर उपचुनाव प्रस्तावित है. जल्द ही उपचुनाव का कार्यक्रम भी घोषित हो सकता है. अगर हाईकोर्ट ने इरफान सोलंकी की सजा को स्थगित कर उस पर रोक लगा दी तो उपचुनाव रुक जाएगा. हालांकि लगातार सुनवाई टलने से इरफान सोलंकी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. आज एक बार फिर सुनवाई टलने से इरफान सोलंकी की सीसामऊ सीट पर प्रस्तावित उपचुनाव रुकने की उम्मीदें और धूमिल हो गई है.

गौरतलब है कि इरफान सोलंकी को अगर हाईकोर्ट से राहत मिल जाती है और उनकी सजा पर रोक लग जाती है तो उनकी विधानसभा की सदस्यता फिर से बहाल हो जाएगी. विधानसभा की सदस्यता बहाल होने की सूरत में इस सीट पर उपचुनाव नहीं होगा और इरफान सोलंकी विधायक बने रहेंगे. निवर्तमान विधायक इरफान सोलंकी और उनके भाई रिजवान पर कानपुर की डिफेंस कॉलोनी में रहने वाली नजीर फातिमा नाम की महिला के घर आगजनी करने के आरोप में केस दर्ज किया गया था. कानपुर की स्पेशल एमपी एमएलए कोर्ट ने इसी साल 7 जून को इरफान सोलंकी और उनके भाई रिजवान सोलंकी समेत पांच लोगों को दोषी करार देते हुए सजा सुनाई थी.


Information is Life