नया यूपी, नई पहचान: विकास, सुशासन और निवेश का उभरता केंद्र बना उत्तर प्रदेश।

कानपुर।कभी बीमारू राज्य की श्रेणी में गिने जाने वाला उत्तर प्रदेश आज विकास, निवेश और सुशासन की नई...

कानपुर : बचपन की तस्वीर से मिस यूपी तक पहुंची अंशिका, नकली ताज से असली क्राउन तक का सफर।

कानपुर की प्रतिभाशाली बेटी अंशिका गुप्ता ने अपनी मेहनत और आत्मविश्वास के दम पर सौंदर्य प्रतियोगिता...

कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, कई थानों में नए प्रभारी तैनात।

कानपुर। Kanpur पुलिस कमिश्नरेट में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से बड़ा फेरबदल...

कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का कमाल, Shark Tank India में चयन…

कानपुर। शहर के लिए गर्व की बात है कि कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का चयन देश के लोकप्रिय बिज़नेस...

Kanpur : डफरिन अस्पताल के Dr सुधीर कुमार द्विवेदी हुए सम्मानित।

फिजियोकनेक्ट-6 इंटरनेशनल फिजियोथेरेपी सम्मेलन का आयोजन द मायरा फाउंडेशन द्वारा द नॉर्थकैप...

कानपुर: सुहागरात टालता रहा पति, पत्नी ने नपुंसकता छिपाकर शादी का लगाया आरोप; 38 लाख खर्च का दावा

कानपुर की एक नवविवाहिता ने पति पर नपुंसकता की बात छिपाकर शादी करने का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष...

Kanpur : दूल्हा बने बाबा आनंदेश्वर, महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब; लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

कानपुर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शहर शिवभक्ति में डूबा नजर आया। परमट स्थित श्री आनंदेश्वर...

कानपुर को मिलेगा विश्वस्तरीय क्रिकेट हब: 350 करोड़ से बदलेगा ग्रीन पार्क स्टेडियम का स्वरूप, बढ़ेंगे अंतरराष्ट्रीय व IPL मैच..

कानपुर। शहर के ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान ग्रीन पार्क स्टेडियम को अब विश्वस्तरीय बनाने की तैयारी शुरू...

कानपुर में अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले— ‘स्मार्ट सिटी नहीं, बदनामपुर बन गया शहर’

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर दौरे के दौरान भारतीय जनता...

कानपुर पहुंचने से पहले जाम में फंसे अखिलेश यादव, वीडियो शेयर कर सरकार पर साधा निशाना

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को कानपुर पहुंचने से पहले गंगा...
Information is Life

UP Politics: आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर अब सभी राजनीतिक दल सड़क पर उतर आए हैं. इसी के चलते उत्तर प्रदेश के कानपुर में आज कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने पहुंचकर अपनी पार्टी को मजबूत करने को लेकर कार्यकर्ताओ के साथ बैठक की है. जहां पर सैकड़ों से अधिक संख्या में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया.

मीडिया से बातचीत करते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता बब्बर शेर है. कांग्रेस 80 सीटों की तैयारी कर रही है और निश्चित रूप से रिजल्ट बहुत बेहतर होंगे. मायावती से कांग्रेस की बातचीत के सवाल पर उन्होंने हमारी जनता से बात चल रही है ये कहकर सवाल को टाल दिया.

कानपुर में कांग्रेस पार्टी का उम्मीदवार बनेगा सांसद

इसके साथ ही उन्होंने बड़ा दावा करते हुए कहा कि ‘कानपुर में नगर सांसद कांग्रेस पार्टी का ही बनेगा क्योंकि कानपुर की जनता का कांग्रेस पार्टी से बहुत लगाव है.’ प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने इजरायल में हुई घटना को लेकर निन्दा करते हुए कहा कि मानव ही मानव को मार रहा है, यह बहुत ग़लत है.’

कार्यकर्ताओं से मनमुटाव भुलाकर पार्टी को मजबूत करने की अपील

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने वहीं कार्यकर्ताओं से बैठक के दौरान पूरे जोश में रहकर सड़क पर उतर कर संघर्ष करने की बात कही है. साथ ही उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए आपस में मिलकर पूरी तरह से तैयार रहे. उन्होंने कार्यकर्ताओं को आपस में छोटी-छोटी बातों को तूल न देकर, मनमुटाव भुलाकर पूरी ताकत से कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने का संकल्प दिलाया.

प्रदेश संगठन सचिव अनिल यादव, पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी, प्रदीप जैन आदित्य, पूर्व विधायक भूधर नारायण मिश्र, संजीव दरियाबादी, सोहिल अख्तर, मदनमोहन शुक्ला, राहुल रिछारिया, पवन गुप्ता, हर प्रकाश अग्निहोत्री, राजेश सिंह, करिश्मा ठाकुर, आशनी विकास अवस्थी, जेपी पाल, अमित पांडेय, नौशाद आलम मंसूरी, हरिकृष्ण भारतीय, नरेश चंद्र त्रिपाठी, आलोक मिश्रा, कनिष्क पांडेय, नेक चंद पांडेय, राजू कश्यप, संतोष त्रिपाठी व ममता तिवारी आदि उपस्थित रहे।

श्रीप्रकाश व अजय नहीं दिखे
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पहली बार कार्यकर्ताओं के समागम में आए तब भी पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल व पूर्व विधायक अजय कपूर नहीं दिखे। इसे लेकर भी चर्चा होती रही।


Information is Life