नया यूपी, नई पहचान: विकास, सुशासन और निवेश का उभरता केंद्र बना उत्तर प्रदेश।

कानपुर।कभी बीमारू राज्य की श्रेणी में गिने जाने वाला उत्तर प्रदेश आज विकास, निवेश और सुशासन की नई...

कानपुर : बचपन की तस्वीर से मिस यूपी तक पहुंची अंशिका, नकली ताज से असली क्राउन तक का सफर।

कानपुर की प्रतिभाशाली बेटी अंशिका गुप्ता ने अपनी मेहनत और आत्मविश्वास के दम पर सौंदर्य प्रतियोगिता...

कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, कई थानों में नए प्रभारी तैनात।

कानपुर। Kanpur पुलिस कमिश्नरेट में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से बड़ा फेरबदल...

कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का कमाल, Shark Tank India में चयन…

कानपुर। शहर के लिए गर्व की बात है कि कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का चयन देश के लोकप्रिय बिज़नेस...

Kanpur : डफरिन अस्पताल के Dr सुधीर कुमार द्विवेदी हुए सम्मानित।

फिजियोकनेक्ट-6 इंटरनेशनल फिजियोथेरेपी सम्मेलन का आयोजन द मायरा फाउंडेशन द्वारा द नॉर्थकैप...

कानपुर: सुहागरात टालता रहा पति, पत्नी ने नपुंसकता छिपाकर शादी का लगाया आरोप; 38 लाख खर्च का दावा

कानपुर की एक नवविवाहिता ने पति पर नपुंसकता की बात छिपाकर शादी करने का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष...

Kanpur : दूल्हा बने बाबा आनंदेश्वर, महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब; लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

कानपुर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शहर शिवभक्ति में डूबा नजर आया। परमट स्थित श्री आनंदेश्वर...

कानपुर को मिलेगा विश्वस्तरीय क्रिकेट हब: 350 करोड़ से बदलेगा ग्रीन पार्क स्टेडियम का स्वरूप, बढ़ेंगे अंतरराष्ट्रीय व IPL मैच..

कानपुर। शहर के ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान ग्रीन पार्क स्टेडियम को अब विश्वस्तरीय बनाने की तैयारी शुरू...

कानपुर में अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले— ‘स्मार्ट सिटी नहीं, बदनामपुर बन गया शहर’

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर दौरे के दौरान भारतीय जनता...

कानपुर पहुंचने से पहले जाम में फंसे अखिलेश यादव, वीडियो शेयर कर सरकार पर साधा निशाना

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को कानपुर पहुंचने से पहले गंगा...
Information is Life

यूपी के कार्यवाहक DGP प्रशांत कुमार ने निर्देश देते हुए कहा कि जो अफसर फोन नहीं उठाते उनको स्पष्ट आदेश है कि हर कॉल का जवाब दें. साथ ही सोशल मीडिया पर मिलने वाली किसी भी प्रकार की शिकायत पर 7 से 8 मिनट में रिस्पॉन्स करें.

उत्तर प्रदेश पुलिस के कार्यवाहक डीजीपी नियुक्त किए जाने के बाद IPS प्रशांत कुमार एक्शन में आ गए हैं. उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि जो अफसर फोन नहीं उठाते उनको स्पष्ट आदेश है कि हर कॉल का जवाब दें. साथ ही सोशल मीडिया पर मिलने वाली किसी भी प्रकार की शिकायत पर 7 से 8 मिनट में रिस्पॉन्स करें. प्रशांत कुमार ने आगे कहा कि हमारी कोशिश है कि हर इंफॉर्मेशन पर नजर रखी जाए और व्यक्ति तक मदद पहुंचाई जाए.

वहीं, वाराणसी में चल रहे मामले को लेकर उन्होंने कहा कि वहां पर पर्याप्त मात्रा में पुलिस फोर्स मौजूद है. सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं. सीनियर अफसर खुद मॉनिटर कर रहे हैं. वाराणसी में कानून-व्यवस्था संबंधी कोई प्रॉब्लम नहीं है.

साथ ही डीजीपी प्रशांत कुमार ने कहा कि लोकसभा चुनाव की प्रारंभिक तैयारी भी कर ली गई है. चुनाव के बाद 2025 में महाकुंभ के आयोजन को लेकर भी तैयारी की जा रही है. आने वाले समय में साइबर क्राइम पर फोकस कर इनहाउस ट्रेनिंग दे रहे हैं. 57 साइबर थाने बनाए गए हैं. अब हर जिले में एक स्पेशल साइबर थाना भी है. हर थाने में Cyber Help Desk बनाई गई है.

प्रशांत कुमार ने बताया कि पिछले कुछ महीनो में ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत 25000 अभियुक्त को सजा दिलाई गई है. आने वाले समय में Artificial Intelligence को डेली यूज में शामिल करने की योजना है. साथ ही डायल 112 में 3200 चार पहिया वाहन खरीदे जाएंगे.

यूपी एटीएस की कार्यक्षमता में वृद्धि हुई है जिसका नतीजा है की छिपकर काम करने वाले कई मॉड्यूल को पकड़ा गया है. ऐसे संदिग्धों को सजा दिलवाई जा रही है. इसके अलावा 10 लाख 49 हजार कैमरे ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत लगाए गए हैं, जिससे कई घटनाओं के खुलासे में मदद मिल रही है.
वहीं, एनसीआरबी के आंकड़ों के मुताबिक, महिला अपराध में सजा दिलाने में यूपी नेशनल एवरेज से 180 फीसदी अधिक है. देश में महिला अपराध में सजा दिलाने में यूपी पहले नंबर पर है.

बकौल प्रशांत कुमार- पुलिस की 80,000 भर्तियां हो रही हैं. यह पहली बार है जब पुलिस भर्ती पर कोई सवाल नहीं उठा है. वहीं, 2001 से 2017 तक जो निवेश यूपी में आया था, उससे पांच गुना निवेश 2017 से 2019 में मिला है.


Information is Life