कानपुर : बचपन की तस्वीर से मिस यूपी तक पहुंची अंशिका, नकली ताज से असली क्राउन तक का सफर।

कानपुर की प्रतिभाशाली बेटी अंशिका गुप्ता ने अपनी मेहनत और आत्मविश्वास के दम पर सौंदर्य प्रतियोगिता...

कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, कई थानों में नए प्रभारी तैनात।

कानपुर। Kanpur पुलिस कमिश्नरेट में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से बड़ा फेरबदल...

कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का कमाल, Shark Tank India में चयन…

कानपुर। शहर के लिए गर्व की बात है कि कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का चयन देश के लोकप्रिय बिज़नेस...

Kanpur : डफरिन अस्पताल के Dr सुधीर कुमार द्विवेदी हुए सम्मानित।

फिजियोकनेक्ट-6 इंटरनेशनल फिजियोथेरेपी सम्मेलन का आयोजन द मायरा फाउंडेशन द्वारा द नॉर्थकैप...

कानपुर: सुहागरात टालता रहा पति, पत्नी ने नपुंसकता छिपाकर शादी का लगाया आरोप; 38 लाख खर्च का दावा

कानपुर की एक नवविवाहिता ने पति पर नपुंसकता की बात छिपाकर शादी करने का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष...

Kanpur : दूल्हा बने बाबा आनंदेश्वर, महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब; लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

कानपुर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शहर शिवभक्ति में डूबा नजर आया। परमट स्थित श्री आनंदेश्वर...

कानपुर को मिलेगा विश्वस्तरीय क्रिकेट हब: 350 करोड़ से बदलेगा ग्रीन पार्क स्टेडियम का स्वरूप, बढ़ेंगे अंतरराष्ट्रीय व IPL मैच..

कानपुर। शहर के ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान ग्रीन पार्क स्टेडियम को अब विश्वस्तरीय बनाने की तैयारी शुरू...

कानपुर में अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले— ‘स्मार्ट सिटी नहीं, बदनामपुर बन गया शहर’

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर दौरे के दौरान भारतीय जनता...

कानपुर पहुंचने से पहले जाम में फंसे अखिलेश यादव, वीडियो शेयर कर सरकार पर साधा निशाना

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को कानपुर पहुंचने से पहले गंगा...

कानपुर में बोले शिवपाल यादव — यूपी में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं

कानपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने शुक्रवार को कानपुर दौरे के दौरान प्रदेश...
Information is Life

विज्ञापन
  • डीजीपी ने भ्रामक खबरों व साइबर अपराध पर शिकंजा कसने को कहा
  • विवि-कालेज में बनाए जाएंगे साइबर क्लब, होंगे नोडल शिक्षक

लखनऊ : महाकुंभ-2025 से पहले पुलिस भ्रामक खबरों व साइबर अपराध पर शिकंजा कसने के लिए डिजिटल वारियर की फौज भी खड़ी करेगी। नई पहल के तहत स्कूल-कालेजों में खासकर साइबर क्लब स्थापित होंगे और नोडल शिक्षक भी तैनात किए जाएंगे। पुलिस युवाओं को जोड़कर वाट्सएप के अलावा इंटरनेट मीडिया के सभी प्लेटफार्म पर अपनी पहुंच बढ़ाएगी। डिजिटल वारियर के माध्यम से लोगों को साइबर अपराध के प्रति जागरूक भी किया जाएगा। डीजीपी प्रशांत कुमार के अनुसार महाकुंभ-2025 के संदर्भ में प्रयागराज में डिजिटल वारियर के साथ एक पायलट प्रयोग किया गया, जो अत्यंत सफल रहा है। अब पूरे प्रदेश में इसे लागू किया जा रहा है।।

उप्र पुलिस ने वर्ष 2018 में समाज के विभिन्न वर्ग के लोगों को डिजिटल वालंटियर के रूप में वाट्सएप पर जोड़ा था। वर्ष 2023 में सभी पुलिसकर्मियों को जोड़कर वाट्सएप कम्युनिटी ग्रुप बनाए गए थे, जिनकी मदद से भ्रामक खबरों का खंडन व पुलिस के सराहनीय कार्यों का प्रचार- प्रसार होता है। वर्तमान में 10 लाख डिजिटल वालंटियर हैं और दो लाख पुलिसकर्मी कम्यूनिटी ग्रुप से जुड़े हैं। नई पहल के तहत इंटरनेट मीडिया इंफ्लुएंसर्स व कालेज/विश्वविद्यालय के छात्रों को डिजिटल वारियर बनाया जाएगा। छात्र अपने सामाजिक दायरे में भ्रामक खबरों व साइबर अपराध के प्रति लोगों को जागरूक भी करेंगे। डिजिटल वारियर का चयन चार श्रेणियों में-भ्रामक खबर के खंडन व साइबर अपराध के प्रति सचेत करने, साइबर अपराध के प्रति जागरूक करने, साइबर ट्रेनर के रूप में तथा पुलिस के अभियानों/सराहनीय कार्यों के प्रचार-प्रसार के लिए होगा।


Information is Life