कानपुर : बचपन की तस्वीर से मिस यूपी तक पहुंची अंशिका, नकली ताज से असली क्राउन तक का सफर।

कानपुर की प्रतिभाशाली बेटी अंशिका गुप्ता ने अपनी मेहनत और आत्मविश्वास के दम पर सौंदर्य प्रतियोगिता...

कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, कई थानों में नए प्रभारी तैनात।

कानपुर। Kanpur पुलिस कमिश्नरेट में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से बड़ा फेरबदल...

कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का कमाल, Shark Tank India में चयन…

कानपुर। शहर के लिए गर्व की बात है कि कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का चयन देश के लोकप्रिय बिज़नेस...

Kanpur : डफरिन अस्पताल के Dr सुधीर कुमार द्विवेदी हुए सम्मानित।

फिजियोकनेक्ट-6 इंटरनेशनल फिजियोथेरेपी सम्मेलन का आयोजन द मायरा फाउंडेशन द्वारा द नॉर्थकैप...

कानपुर: सुहागरात टालता रहा पति, पत्नी ने नपुंसकता छिपाकर शादी का लगाया आरोप; 38 लाख खर्च का दावा

कानपुर की एक नवविवाहिता ने पति पर नपुंसकता की बात छिपाकर शादी करने का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष...

Kanpur : दूल्हा बने बाबा आनंदेश्वर, महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब; लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

कानपुर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शहर शिवभक्ति में डूबा नजर आया। परमट स्थित श्री आनंदेश्वर...

कानपुर को मिलेगा विश्वस्तरीय क्रिकेट हब: 350 करोड़ से बदलेगा ग्रीन पार्क स्टेडियम का स्वरूप, बढ़ेंगे अंतरराष्ट्रीय व IPL मैच..

कानपुर। शहर के ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान ग्रीन पार्क स्टेडियम को अब विश्वस्तरीय बनाने की तैयारी शुरू...

कानपुर में अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले— ‘स्मार्ट सिटी नहीं, बदनामपुर बन गया शहर’

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर दौरे के दौरान भारतीय जनता...

कानपुर पहुंचने से पहले जाम में फंसे अखिलेश यादव, वीडियो शेयर कर सरकार पर साधा निशाना

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को कानपुर पहुंचने से पहले गंगा...

कानपुर में बोले शिवपाल यादव — यूपी में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं

कानपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने शुक्रवार को कानपुर दौरे के दौरान प्रदेश...
Information is Life


Kanpur News: अंकित का गांव की ही रहने वाली मुस्लिम लड़की फरीना से प्रेम संबंध था. दोनों बचपन से एक दूसरे को प्यार करते थे. कपल को लग रहा था कि उनके घरवाले उनकी शादी कराने को तैयार नहीं होंगे, इसलिए 6 महीने पहले उन्होंने गुपचुप तरीके से शादी कर ली. बताया गया कि ये शादी मंदिर में हुई थी. लेकिन इसके दो दिन बाद एक वीडियो सामने आया जिसमें अंकित और फरीना निकाहनामा पढ़ते दिखाई दिए.

उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक युवक ने आरोप लगाया है कि उसका जबरन धर्म परिवर्तन कराकर मौलवी की लड़की से शादी कराई गई है. जबकि, पहले से ही उन दोनों की हिंदू रीति रिवाज से शादी हो चुकी है. दोनों ने लव मैरिज की थी. लेकिन बाद में लड़की के घरवालों ने उसपर धर्म परिवर्तन का दबाव डालना शुरू कर दिया.

जानकारी के मुताबिक, पूरा मामला चौबेपुर इलाके के नाथूपुर गांव का है. युवक और युवती दोनों इसी गांव के रहने वाले हैं और पड़ोसी हैं. काफी समय से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था. हाल ही में उन्होंने मंदिर में हिंदू तौर-तरीके से शादी रचाई थी. लेकिन इसके कुछ दिन बाद युवक का एक वीडियो सामने जिसमें वो युवती संग निकाह पढ़ते नजर आया. इसके बाद युवक ने कहा कि लड़की के घरवालों ने जबरन उसका धर्म परिवर्तन कराया और निकाह पढ़वाया. जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुंच गया.

अंकित को बनाया ‘चांद मोहम्मद’

दरअसल, नाथूपुर गांव में रहने वाले अंकित का गांव की ही रहने वाली मुस्लिम लड़की फरीना से प्रेम संबंध था. दोनों बचपन से एक दूसरे को प्यार करते थे. कपल को लग रहा था कि उनके घर वाले उनकी शादी कराने को तैयार नहीं होंगे, इसलिए 6 महीने पहले उन्होंने गुपचुप तरीके से शादी कर ली. बताया गया कि ये शादी मंदिर में हुई थी. लेकिन इसके दो दिन बाद एक वीडियो सामने आया जिसमें अंकित और फरीना निकाहनामा पढ़ते दिखाई दिए

हालांकि, इस वीडियो को लेकर दावा किया गया कि दोनों ने अपनी मर्जी से निकाह किया है. लेकिन इसके कुछ समय बाद ही एक और वीडियो सामने आ गया जिसमें अंकित को यह कहते हुए दिखाया गया कि उसका जबरदस्ती धर्म परिवर्तन कराकर निकाह कराया गया है.

वहीं, अंकित के पिता का दावा है कि उन्होंने इसको लेकर पुलिस में लिखित शिकायत की है. उन्होंने यह भी दावा किया कि अंकित का धर्म बदलकर उसका नाम चांद मोहम्मद रख दिया गया है. ये सब काम लड़की के पिता शमीम ने किया, जो कि मौलवी है. अंकित के पिता ने बताया कि उनके बेटे ने शमीम की बेटी फरीना से शादी हिंदू विधि से की थी. फिर उसे मुस्लिम बनाने का क्या मकसद है. हम फरीना को वैसे भी साथ रखने को तैयार थे.

मामले में बजरंग दल की एंट्री

इस घटना को लेकर में बजरंग दल के अध्यक्ष कृष्णा तिवारी का कहना है पहले भी कानपुर में इस तरह के मामले आ चुके हैं. कृष्णा ने आरोप लगाया कि ये घटना लव जिहाद की है. एक हिंदू लड़के को जबरन मुस्लिम बनाकर निकाह पढ़वाया गया है. इसमें तुरंत पुलिस को कार्रवाई करनी चाहिए. अगर पुलिस तुरंत कार्रवाई नहीं करेगी तो हम सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे.

वहीं, चौबेपुर थाने के प्रभावी निरीक्षक संजय पांडे ने कहा कि वीडियो दो दिन पहले वायरल हुआ है जिसकी जांच के लिए एक टीम गांव भेजी गई थी. वहां पता चला कि दोनों (अंकित और फरीना) का प्रेम प्रसंग काफी समय से चल रहा था. 6 महीने पहले दोनों घर से भाग गए थे. इसके बाद उन्होंने शादी कर ली थी. फिर लड़के ने मुस्लिम बनकर निकाह किया. एक वीडियो भी सामने आया है. फिलहाल, जांच-पड़ताल की जा रही है.


Information is Life