कानपुर : बचपन की तस्वीर से मिस यूपी तक पहुंची अंशिका, नकली ताज से असली क्राउन तक का सफर।

कानपुर की प्रतिभाशाली बेटी अंशिका गुप्ता ने अपनी मेहनत और आत्मविश्वास के दम पर सौंदर्य प्रतियोगिता...

कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, कई थानों में नए प्रभारी तैनात।

कानपुर। Kanpur पुलिस कमिश्नरेट में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से बड़ा फेरबदल...

कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का कमाल, Shark Tank India में चयन…

कानपुर। शहर के लिए गर्व की बात है कि कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का चयन देश के लोकप्रिय बिज़नेस...

Kanpur : डफरिन अस्पताल के Dr सुधीर कुमार द्विवेदी हुए सम्मानित।

फिजियोकनेक्ट-6 इंटरनेशनल फिजियोथेरेपी सम्मेलन का आयोजन द मायरा फाउंडेशन द्वारा द नॉर्थकैप...

कानपुर: सुहागरात टालता रहा पति, पत्नी ने नपुंसकता छिपाकर शादी का लगाया आरोप; 38 लाख खर्च का दावा

कानपुर की एक नवविवाहिता ने पति पर नपुंसकता की बात छिपाकर शादी करने का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष...

Kanpur : दूल्हा बने बाबा आनंदेश्वर, महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब; लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

कानपुर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शहर शिवभक्ति में डूबा नजर आया। परमट स्थित श्री आनंदेश्वर...

कानपुर को मिलेगा विश्वस्तरीय क्रिकेट हब: 350 करोड़ से बदलेगा ग्रीन पार्क स्टेडियम का स्वरूप, बढ़ेंगे अंतरराष्ट्रीय व IPL मैच..

कानपुर। शहर के ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान ग्रीन पार्क स्टेडियम को अब विश्वस्तरीय बनाने की तैयारी शुरू...

कानपुर में अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले— ‘स्मार्ट सिटी नहीं, बदनामपुर बन गया शहर’

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर दौरे के दौरान भारतीय जनता...

कानपुर पहुंचने से पहले जाम में फंसे अखिलेश यादव, वीडियो शेयर कर सरकार पर साधा निशाना

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को कानपुर पहुंचने से पहले गंगा...

कानपुर में बोले शिवपाल यादव — यूपी में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं

कानपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने शुक्रवार को कानपुर दौरे के दौरान प्रदेश...
Information is Life

https://youtu.be/6ucpeGxyIc4
विज्ञापन

कानपुर-विदेशी सोना तस्करी मामले में प्रभारी विशेष मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट स्नेहा ने इत्र कारोबारी की जमानत अर्जी खारिज कर दी । इस मामले में बीते सप्ताह सुनवाई पूरी हो चुकी थी। गौरतलब हो कि जिला जज के न्यायालय में रुपये बरामदगी मामले में पीयूष की एक और जमानत पर सुनवाई चल रही है। इत्र कारोबारी पीयूष जैन के कानपुर स्थित आनंदपुरी और कन्नौज स्थित घर व फर्म पर महानिदेशालय जीएसटी इंटेलीजेंस (डीजीजीआइ) की टीम ने 22 दिसंबर 2021 को छापा मारा था । करीब पांच दिन चले अभियान में इत्र कारोबारी के घर से डीजीजीआइ टीम को 196 करोड़ रुपये और 23 किग्रा विदेशी मुहर लगा सोना बरामद हुआ था । विदेशी मुहर होने के चलते जांच एजेंसी ने इसे तस्करी का सोना बताते हुए पीयूष पर मुकदमा शुरू किया है । इसी मामले में इत्र कारोबारी की ओर से विशेष मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के न्यायालय में जमानत अर्जी दाखिल की गई थी । बचाव पक्ष के अधिवक्ता चिन्मय पाठक की दलील थी कि जांच एजेंसी साबित नहीं कर सकी है कि यह तस्करी का सोना है । इस मामले में उनका मुवक्किल वैसे ही लंबे समय से जेल में है।

https://youtu.be/yQAHz5tgi30

इत्र कारोबारी के स्वास्थ्य का हवाला देते हुए जमानत की मांग की । अभियोजन की ओर से विशेष लोक अभियोजक अंबरीश टंडन ने विरोध करते हुए कहा कि आरोपित ने विदेशी सोना बिना किसी वैध दस्तावेज के अपने पास रखा । टैक्स अदा नहीं किया जिससे भारी राजस्व को क्षति हुई । जमानत दी गई तो साक्ष्यों से छेड़छाड़ की संभावना है। आरोपित ने वित्तीय अपराध किया है जिससे देश की आर्थिक स्थिति पर प्रभाव पड़ा है । इस आधार पर उन्होंने जमानत न दिए जाने की अपील की । दोनों पक्षों को सुनने के बाद न्यायालय ने पर्याप्त आधार न पाते हुए जमानत अर्जी निरस्त कर दी।


Information is Life