कानपुर : बचपन की तस्वीर से मिस यूपी तक पहुंची अंशिका, नकली ताज से असली क्राउन तक का सफर।

कानपुर की प्रतिभाशाली बेटी अंशिका गुप्ता ने अपनी मेहनत और आत्मविश्वास के दम पर सौंदर्य प्रतियोगिता...

कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, कई थानों में नए प्रभारी तैनात।

कानपुर। Kanpur पुलिस कमिश्नरेट में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से बड़ा फेरबदल...

कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का कमाल, Shark Tank India में चयन…

कानपुर। शहर के लिए गर्व की बात है कि कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का चयन देश के लोकप्रिय बिज़नेस...

Kanpur : डफरिन अस्पताल के Dr सुधीर कुमार द्विवेदी हुए सम्मानित।

फिजियोकनेक्ट-6 इंटरनेशनल फिजियोथेरेपी सम्मेलन का आयोजन द मायरा फाउंडेशन द्वारा द नॉर्थकैप...

कानपुर: सुहागरात टालता रहा पति, पत्नी ने नपुंसकता छिपाकर शादी का लगाया आरोप; 38 लाख खर्च का दावा

कानपुर की एक नवविवाहिता ने पति पर नपुंसकता की बात छिपाकर शादी करने का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष...

Kanpur : दूल्हा बने बाबा आनंदेश्वर, महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब; लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

कानपुर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शहर शिवभक्ति में डूबा नजर आया। परमट स्थित श्री आनंदेश्वर...

कानपुर को मिलेगा विश्वस्तरीय क्रिकेट हब: 350 करोड़ से बदलेगा ग्रीन पार्क स्टेडियम का स्वरूप, बढ़ेंगे अंतरराष्ट्रीय व IPL मैच..

कानपुर। शहर के ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान ग्रीन पार्क स्टेडियम को अब विश्वस्तरीय बनाने की तैयारी शुरू...

कानपुर में अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले— ‘स्मार्ट सिटी नहीं, बदनामपुर बन गया शहर’

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर दौरे के दौरान भारतीय जनता...

कानपुर पहुंचने से पहले जाम में फंसे अखिलेश यादव, वीडियो शेयर कर सरकार पर साधा निशाना

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को कानपुर पहुंचने से पहले गंगा...

कानपुर में बोले शिवपाल यादव — यूपी में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं

कानपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने शुक्रवार को कानपुर दौरे के दौरान प्रदेश...
Information is Life


Karauli Sarkar Kanpur: कुछ ही क्षणों में कठिन से कठिन बीमारियों के इलाज का दावा करने वाले कानपुर के करौली सरकार बाबा उर्फ संतोष सिंह भदोरिया पर मध्य प्रदेश पुलिस से रिटायर्ड दरोगा ने 20 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है. रिटायर्ड दरोगा का आरोप है कि बाबा ने यह रकम बीमारियों से मुक्ति के लिए हवन कराने के नाम पर ली थी, लेकिन लाभ नहीं मिलने पर पीड़ित ने अब पुलिस की शरण लेने की बात कही है.
कानपुर. कुछ ही क्षणों में कठिन से कठिन बीमारियों के इलाज का दावा करने वाले कानपुर के करौली सरकार बाबा उर्फ संतोष सिंह भदोरिया पर मध्य प्रदेश पुलिस से रिटायर्ड दरोगा ने 20 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है. रिटायर्ड दरोगा का आरोप है कि बाबा ने यह रकम बीमारियों से मुक्ति के लिए हवन कराने के नाम पर ली थी, लेकिन लाभ नहीं मिलने पर पीड़ित ने अब पुलिस की शरण लेने की बात कही है.

मध्य प्रदेश के छतरपुर टीकमगढ़ पुरवा निवासी प्रकाश नारायण भट्ट पुलिस में दरोगा के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं. उन्होंने बताया कि उनका परिवार बीमारियोंसे परेशान है. 2 माह पहले इंटरनेट पर संतोष बाबा के वीडियो देखें और प्रभावित होकर वह परिवार के साथ करौली सरकार संतोष बाबा के आश्रम पहुंचे. उन्होंने आरोप लगाया कि परिवार के सदस्यों की बीमारी बताने पर बाबा ने पल भर में मुक्ति दिलाने के लिए हवन कराने की बात कही. इसके लिए दो बार में 200000 लाख रुपये जमा कराए गए. हवन आदि भी हुआ, लेकिन उससे कोई लाभ नहीं मिला और ना ही परेशानी दूर हुई. उन्होंने इसका विरोध किया तो बाबा के आश्रम में लगे सुरक्षाकर्मियों ने इलाज से 10 साल में आराम मिलने की बात कहकर आश्रम से भगा दिया.
प्रकाश नारायण ने बताया कि समस्याओं को लेकर पहुंचे लोगों से मोटी रकम लेकर रजिस्ट्रेशन के नाम पर आश्रम का कार्ड बनाया जाता है. करीब 12 से अधिक प्रकार की पूजा के माध्यम से बीमारियों को खत्म करने का दावा किया जाता है. प्रत्येक पूजा पद्धतियों के लिए अलग-अलग शुल्क जमा कराया जाता है. गौरतलब है कि नोएडा के एक डॉक्टर के साथ करौली आश्रम में मारपीट के बाद से करौली बाबा इन दिनों सुर्ख़ियों में हैं. उनके खिलाफ कानपुर के बिधनू थाने में एफआईआर भी दर्ज की गई है।


Information is Life