नया यूपी, नई पहचान: विकास, सुशासन और निवेश का उभरता केंद्र बना उत्तर प्रदेश।

कानपुर।कभी बीमारू राज्य की श्रेणी में गिने जाने वाला उत्तर प्रदेश आज विकास, निवेश और सुशासन की नई...

कानपुर : बचपन की तस्वीर से मिस यूपी तक पहुंची अंशिका, नकली ताज से असली क्राउन तक का सफर।

कानपुर की प्रतिभाशाली बेटी अंशिका गुप्ता ने अपनी मेहनत और आत्मविश्वास के दम पर सौंदर्य प्रतियोगिता...

कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, कई थानों में नए प्रभारी तैनात।

कानपुर। Kanpur पुलिस कमिश्नरेट में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से बड़ा फेरबदल...

कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का कमाल, Shark Tank India में चयन…

कानपुर। शहर के लिए गर्व की बात है कि कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का चयन देश के लोकप्रिय बिज़नेस...

Kanpur : डफरिन अस्पताल के Dr सुधीर कुमार द्विवेदी हुए सम्मानित।

फिजियोकनेक्ट-6 इंटरनेशनल फिजियोथेरेपी सम्मेलन का आयोजन द मायरा फाउंडेशन द्वारा द नॉर्थकैप...

कानपुर: सुहागरात टालता रहा पति, पत्नी ने नपुंसकता छिपाकर शादी का लगाया आरोप; 38 लाख खर्च का दावा

कानपुर की एक नवविवाहिता ने पति पर नपुंसकता की बात छिपाकर शादी करने का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष...

Kanpur : दूल्हा बने बाबा आनंदेश्वर, महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब; लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

कानपुर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शहर शिवभक्ति में डूबा नजर आया। परमट स्थित श्री आनंदेश्वर...

कानपुर को मिलेगा विश्वस्तरीय क्रिकेट हब: 350 करोड़ से बदलेगा ग्रीन पार्क स्टेडियम का स्वरूप, बढ़ेंगे अंतरराष्ट्रीय व IPL मैच..

कानपुर। शहर के ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान ग्रीन पार्क स्टेडियम को अब विश्वस्तरीय बनाने की तैयारी शुरू...

कानपुर में अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले— ‘स्मार्ट सिटी नहीं, बदनामपुर बन गया शहर’

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर दौरे के दौरान भारतीय जनता...

कानपुर पहुंचने से पहले जाम में फंसे अखिलेश यादव, वीडियो शेयर कर सरकार पर साधा निशाना

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को कानपुर पहुंचने से पहले गंगा...
Information is Life

कानपुर :- बजरिया थाना क्षेत्र के पुराने सीसामऊ इलाके में रहने वाले आशीष कुमार त्रिपाठी की कार को गुरुवार रात करीब 12 बजे जला दिया गया. मौके पर प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार में आग उसी इलाके में रहने वाले कपिल राजपूत ने लगायी है जो पेशे से ड्राइवर है और शराब के नशे का आदी है। कपिल ने पहले कार के सीसा तोड़ा फिर आग लगा कर फरार हो गया। थोड़ी ही देर में कार धू- धू कर जलने लगी। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर तीन फायर ब्रिगेड पहुँची और कार की आग पर काबू पाया लेकिन तब तक कार जलकर स्वाहा हो चुकी थी। हरसहाय इंटर कॉलेज के बगल में कई गाड़ियां खड़ी थीं. इस क्षेत्र में शराबियों का जमघट अक्सर देखने को मिलता है, जिससे स्थानीय लोगों में डर और असुरक्षा का माहौल पनप गया है। कार मालिक आशीष कुमार त्रिपाठी ने बताया कि कार पूरी तरह जल गई है जिससे उनको लाखों का नुकसान हो गया है। वही कपिल की इस करतूत से सीसामऊ क्षेत्र के सैकड़ों लोगों जीवन संकट में पड़ गया, काफी समय तक लोग भयभीत रहे और अफरा तफरी का माहौल रहा। घटनास्थल के आस-पास घनी आबादी और रिहायशी बस्ती है अगर गाड़ी के ईंधन टैंक तक आग पहुँच जाती तो विस्फोट हो सकता था जिससे आस-पास के घरों में आग फैल जाती और लोगों की जान बचाना मुश्किल हो जाता। पूरा घटनाक्रम पूर्व आईएसएस स्व आर एन त्रिवेदी की कोठी में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड होने की सम्भावना है इसी भय से उक्त शातिर कपिल राजपूत घटना स्थल से फरार होने से पहले कोठी में लगे एक सीसीटीवी कैमरा तोड़कर मौके पर फेंक गया जिसे बजरिया पुलिस ने मौके से बरामद भी किया है। वही बजरिया पुलिस पूरे मामले की जाँच पड़ताल में जुट गई है।


Information is Life