कानपुर : बचपन की तस्वीर से मिस यूपी तक पहुंची अंशिका, नकली ताज से असली क्राउन तक का सफर।

कानपुर की प्रतिभाशाली बेटी अंशिका गुप्ता ने अपनी मेहनत और आत्मविश्वास के दम पर सौंदर्य प्रतियोगिता...

कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, कई थानों में नए प्रभारी तैनात।

कानपुर। Kanpur पुलिस कमिश्नरेट में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से बड़ा फेरबदल...

कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का कमाल, Shark Tank India में चयन…

कानपुर। शहर के लिए गर्व की बात है कि कानपुर के युवा उद्यमी देवांश का चयन देश के लोकप्रिय बिज़नेस...

Kanpur : डफरिन अस्पताल के Dr सुधीर कुमार द्विवेदी हुए सम्मानित।

फिजियोकनेक्ट-6 इंटरनेशनल फिजियोथेरेपी सम्मेलन का आयोजन द मायरा फाउंडेशन द्वारा द नॉर्थकैप...

कानपुर: सुहागरात टालता रहा पति, पत्नी ने नपुंसकता छिपाकर शादी का लगाया आरोप; 38 लाख खर्च का दावा

कानपुर की एक नवविवाहिता ने पति पर नपुंसकता की बात छिपाकर शादी करने का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष...

Kanpur : दूल्हा बने बाबा आनंदेश्वर, महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब; लाखों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

कानपुर। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शहर शिवभक्ति में डूबा नजर आया। परमट स्थित श्री आनंदेश्वर...

कानपुर को मिलेगा विश्वस्तरीय क्रिकेट हब: 350 करोड़ से बदलेगा ग्रीन पार्क स्टेडियम का स्वरूप, बढ़ेंगे अंतरराष्ट्रीय व IPL मैच..

कानपुर। शहर के ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान ग्रीन पार्क स्टेडियम को अब विश्वस्तरीय बनाने की तैयारी शुरू...

कानपुर में अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, बोले— ‘स्मार्ट सिटी नहीं, बदनामपुर बन गया शहर’

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कानपुर दौरे के दौरान भारतीय जनता...

कानपुर पहुंचने से पहले जाम में फंसे अखिलेश यादव, वीडियो शेयर कर सरकार पर साधा निशाना

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को कानपुर पहुंचने से पहले गंगा...

कानपुर में बोले शिवपाल यादव — यूपी में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं

कानपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने शुक्रवार को कानपुर दौरे के दौरान प्रदेश...
Information is Life

https://youtu.be/HLRkMlw-6c4

कानपुर जर्नलिस्ट क्लब के तत्वावधान में शनिवार को अशोक नगर स्थित हिन्दी पत्रकार भवन में युवा पत्रकारों और उनके परिजनों के लिए एकदिवसीय वैक्सीन शिविर आयोजित किया गया । वैक्सीन शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी के वाइस चेयरमैन व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री गुरुविंदर सिंह छाबड़ा उर्फ विक्की छाबड़ा ने किया।

इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार विवेक खरे, जर्नलिस्ट क्लब के अध्यक्ष ओमबाबू मिश्रा और महामंत्री अभय त्रिपाठी मौजूद रहे । संयुक्त मन्त्री आलोक अग्रवाल ने कार्यक्रम का संचालन किया। शिविर में सैकड़ों पत्रकारों और उनके परिजनों को कोविडशील्ड वैक्सीन लगाकर कोरोना सुरक्षा कवच प्रदान किया गया। इस अवसर मुख्य अतिथि राज्य मंत्री गुरुविंदर सिंह छाबड़ा ने कहा कि आज हमें दूसरी बार हिंदी पत्रकार भवन आने का अवसर प्राप्त हुआ, जहां से पत्रकारिता के पुरोधा, साहित्यकारों और मनीषियों का गहरा जुड़ाव रहा जर्नलिस्ट क्लब का आभार कि आज पत्रकार वैक्सीन शिविर के कारण हमें ऐतिहासिक हिंदी पत्रकार भवन के दर्शन का अवसर प्राप्त हुआ। हमें कोरोना को हर हाल में हराना है।

जर्नलिस्ट क्लब के अध्यक्ष ओमबाबू मिश्रा ने कहा कि पत्रकारों से आग्रह है कि वे खुद भी वैक्सीन लगवाये और दूसरों को भी वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित करें।

महामंत्री अभय त्रिपाठी ने क्लब में अतिथियों का स्वागत करते हुए हिंदी पत्रकार भवन का स्वर्णिम इतिहास बताया और कहा कि कोरोना संक्रमण को वैक्सीनेशन से ही रोका जा सकता है। टीकाकरण अभियान से जुड़ कर स्वयं को सुरक्षित करें। शारीरिक दूरी के पालन के साथ ही मास्क का उपयोग जरूरी है।

इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार सुरेश अवस्थी, विवेक खरे, ओम चौहान, कानपुर जर्नलिस्ट क्लब, मंत्री विक्की रघुवंशी, संयुक्त मंत्री आलोक अग्रवाल, शैलेन्द्र मिश्रा, नीरज तिवारी सम्पादक, ज्ञान प्रकाश अवस्थी,दिलीप अंशवानी, आकाश शाक्य, शरद त्रिपाठी, राजन साहू, शानू अग्निहोत्री, नीरज तिवारी, विशाल सैनी, अजय गुप्ता, रोहित निगम, शिवम, सन्नी जयसवाल, दिवाकर पाठक, मीतू सागरी, नवीन भाटिया मौजूद रहे।


Information is Life